Upcoming Star kids in Bollywood 2022: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है दुनिया भर के हर दर्शक की नजर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रहती है। बॉलीवुड की फिल्मों को भारत के साथ ही दुनिया भर के कई देशों में पसंद किया जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्माता नए-नए कलाकारों के साथ बॉलीवुड फिल्मों को बनाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड में कई नए नवेले बॉलीवुड कलाकारों की एंट्री हुई है जिनको लोगों ने काफी पसंद किया और हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बातें हो रही हैं जिनका इंतजार बॉलीवुड के दर्शक कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि ये हसीनाएं जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू करें। आइए आज हम आपको बताते हैं कि वह कौन सी खूबसूरत हसीनाएं हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
इस साल बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं ये Top स्टार किड्स

खुशी कपूर
अपनी बेहतरीन अदाकारी से सब के दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आजकल युवा दिलों की धड़कन है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता बोनी कपूर की बेटी है, जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अब बारी है कपूर खानदान की एक और खूबसूरत अदाकारा खुशी कपूर की। भारतीय फिल्मी दर्शक काफी लंबे समय से खुशी कपूर को फिल्मों में देखना चाहते हैं और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब खुशी कपूर भी जाह्नवी कपूर की तरह किसी बड़ी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, आपको बताते चलें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

शनाया कपूर
3 नवंबर 1999 को जन्मी 22 साल की खूबसूरत अदाकारा शनाया कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय कपूर की बेटी है और काफी लंबे वक्त से शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है जिसका इंतजार दर्शक कर रही है। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं जिसके कारण वह लोगों के बीच काफी मशहूर हैं और लोग उनकी खूबसूरती को देखकर यही कहते हैं कि इन्हें फिल्मों में जरूर डेब्यू करना चाहिए। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार संजय कपूर की खूबसूरत बेटी शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में डेब्यू करने वाली है हालांकि अभी फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

सुहाना खान
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर हैंडसम अभिनेता शाहरुख खान ने अपने फिल्मी कैरियर में ढेर सारी उपलब्धियां प्राप्त की है। शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के दर्शक शाहरुख खान की खूबसूरत बेटी सुहाना खान को फिल्मों में देखना चाहते हैं। 22 मई 2000 को जन्मी खूबसूरत अदाकारा सुहाना खान अमेरिका के थिएटर में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है और उन्होंने अपने छोटे से एक्ट के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। खबरों के मुताबिक सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी और उनकी खूबसूरती को देखकर यही कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान की तरह ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाएंगी।

पलक तिवारी
8 अक्टूबर 2000 को जन्मी खूबसूरत हसीना पलक तिवारी ने अपने पहले म्यूजिक एल्बम बिजली बिजली से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। पलक तिवारी की खूबसूरती देखकर लोग दीवाना हो जाते हैं आपको बताते चलें कि पलक तिवारी बॉलीवुड की मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी है। आज जब श्वेता तिवारी और पलक तिवारी एक साथ खड़े होते हैं तो कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा पाता कि यह दोनों मां बेटी है क्योंकि श्वेता तिवारी बढ़ती उम्र के बाद भी अपने बेहतरीन फिगर और खूबसूरती से सबको दीवाना बना रही हैं। वहीं उनकी 21 साल की बेटी पलक तिवारी भी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है और यह माना जा रहा है कि पलक तिवारी के बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उनकी खूबसूरती के आगे कई नई नवेली अभिनेत्रियां फीकी पड़ जाएंगी। हाल ही में पलक तिवारी ने अभिनेता वरुण धवन के साथ एक एड शूट किया है जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी।
Also Read: अल्लू अर्जुन से लेकर जूनियर एनटीआर तक को फिल्म के लिए मना कर चुकी हैं अनुष्का शर्मा