उदित नारायण झा (Udit Narayan) एक फेमस गायक और जानी मानी हस्ती हैं। इन्हें लोग प्यार से उदित और मेलोडी के राजा भी कहते हैं। अपने समय के गायको में फेमस गायक हैं। बॉलीवुड में ये बहुत ही सम्मानित हस्ती हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो नेपाल शो से स्टाफ कलाकार के रूप में किया था। इन्होंने 32 भाषाओं में 15000 से ज्यादा गाना गाए हैं मुख्यतः इन्होंने हिंदी, कन्नड़, पाली, उर्दू, भोजपुरी, गढ़वाली, सिन्धी, तमिल, तेलगू, मलयालम, उड़िया, असमिया, मैथिली, बंगाली आदि भाषा मे गाने गाए हैं। इस लेख में उदित नारायण का बेटा, बेटी, पत्नी, बहू, संपत्ति और जीवनी इत्यादि के बारे में आपको बताएंगे।
Udit Narayan Short Bio/Wiki – उदित नारायण का संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | उदित नारायण झा |
उपनाम | मेलोडी किंग |
जन्म तिथि | 1 दिसंबर 1955 |
उम्र | 67 वर्ष (2022 के अनुसार) |
हाइट | 5 फुट 5 इंच |
जन्म स्थान | बरदाहा, नेपाल में |
नागरिकता | भारतीय |
स्कूल का नाम | श्री पब्लिक बिंदेश्वरी सेकेंडरी स्कूल राजबीराज, नेपाल |
पहली गीत | उन्नीस बीस (1980) |
पिता का नाम | हरे कृष्णा झा (किसान) |
मां का नाम | भुवनेश्वरी देवी (संगीतकार) |
पत्नी का नाम | रंजना नारायण झा और दीपा नारायण झा |
बेटी | नहीं है |
बेटा का नाम | आदित्य नारायण |
बहू का नाम | श्वेता अग्रवाल |
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट
बात अगर उदित जी के फिजिकल अपीयरेंस की हो तो इनकी हाइट 165 सेंटीमीटर और मीटर में 1.65 यानी 5 फुट 5 इंच है। वजन की बात करें तो 154.3 पाउण्ड यानी 70 kg है। इनकी फिजिकल माप की बात करें तो चेस्ट 37 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स 12 इंच है। काली आंखे और काले बाल इनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

उम्र और प्रारंभिक जीवन
उदित जी का जन्म 1 दिसम्बर 1955 को नेपाल के भरदाहा, सप्तरी में हुआ था। धनु राशि मे जन्मे उदित वर्तमान में 66 वर्ष के हो गए हैं। उदित नारायण की प्रारंभिक शिक्षा श्री पब्लिक बिंदेश्वरी सेकंडरी स्कूल राजविराज नेपाल से और आगे की पढ़ाई रत्न राज लक्ष्मी कैम्पस काठमांडू नेपाल से हुई।
माता-पिता और परिवार
इनके पिता का नाम हरे कृष्ण झा है, जो की एक एक किसान थे और माँ भुवनेश्वरी देवी एक गायिका थीं। ये अपनी मां-बाप की इकलौती संतान हैं। हिन्दू धर्म में जन्मे उदित जी वर्तमान में मुंबई मे रहते हैं। इन्हें संगीत का बहुत शौक़ है और ये संगीत का अभ्यास करना पसन्द करते हैं।
उदित नारायण की पत्नी, बेटा, बेटी और बहू के बारे में जानिए
बात अगर इनके पर्सनल लाइफ की करें तो साल 2006 में बिहार की रंजना झा ने दावा किया कि वो इनकी पहली पत्नी हैं बाद में उदित नारायण जी ने उन्हें पहली पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया।
उदित नारायण के पसंदीदा गायक लता मंगेशकर, अलका याज्ञनिक, ए आर रहमान, उत्तम सिंह, राजेश रोशन और इस्माइल दरबार आदि हैं।
उदित नारायण की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी रंजना नारायण झा है, जिनसे इन्होंने सन 1984 में शादी की थी और इनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण झा है, जिनसे इन्होंने सन 1985 में विवाह किया था। दीपा नारायण एक गायिका हैं।

कुछ लोग उदित नारायण की पत्नी के तौर पर अलका याग्निक को जानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है वह उनकी सह गायिका है। उदित नारायण को बेटी नहीं है।
इनका एक बेटा हैं जिसका नाम आदित्य नारायण झा है। आदित्य एक गायक और होस्ट हैं। उदित जी का इनका वेतन तो ज्ञात नही की ये एक गाने की कितनी फीस लेते है लेकिन इनकी नेटवर्थ लगभग 20 मिलियन डॉलर है। आपको बता दें कि उदित नारायण अपनी बहू श्वेता अग्रवाल की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं, उनकी बहू श्वेता अग्रवाल यानी आदित्य नारायण की पत्नी एक सिंगर और होस्ट है। आदित्य नारायण की पत्नी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
उदित नारायण का करियर और स्ट्रगल के बारे में जानिए
बॉलीवुड का गाना मिल गया मिल गया इनका पहला गीत था जो 80 के दशक में आया था। साल 1988 में आई फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक के गीत से इनकी सफलता को चार चांद लगा दिए।
इन्हें 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 5 फ़िल्म फेयर अवार्ड और भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने अपनी पत्नी दीपा के साथ दिल दीवाना नामक पॉप एलबम में साथ गाया है।
Read More: पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन की हाइट, उम्र, वेट, पत्नी, संपत्ति और जीवनी के बारे में जानिए