ग्लैमर इंडस्ट्री में आज एक से बढ़कर एक सुपरस्टार है। इन सितारों की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है तथा इनका स्टारडम देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। पर इन सितारों को इस तरह की स्टारडम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। आज हम आपको बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के उन सितारों से मिलवाने वाले हैं, जो आज तो इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं पर इंडस्ट्री पर आने से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की है…

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी आज बॉलीवुड के बेहतरीन अदाकार में से एक है। पर इस कलाकार ने इंडस्ट्री में आने से पहले ताज महल पैलेस होटल में इक्वेटर और सर्विस रूम अटेंडेंट के तौर पर काम किया करते थे।

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। वे साउथ इंडस्ट्री की हाईपैड एक्ट्रेसेस में से एक है। पर बता दे इस अदाकारा ने इंडस्ट्री में आने से पहले कड़ी मेहनत की है। अदाकारा ने खुद इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक वक्त के खाने पर डिपेंड रहती थी।

रजनीकांत

रजनीकांत को साउथ इंडस्ट्री का ‘थाला’ कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। रजनीकांत ना केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। रजनीकांत की करोड़ों दीवाने हैं। पर बता दे इस सितारे ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले काफी ज्यादा दुखों का सामना किया है। रजनीकांत अपना पेट चलाने के लिए बतौर बस कंडक्टर काम करते थे।

विजय देवरकोंडा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। पर बता दे इस कलाकार को भी इंडस्ट्री में आने से पहले पैसे के लिए कई म्यूजिक वीडियोस में काम करना पड़ा था।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बॉलीवुड के हाई पैड एक्टर में से एक है यह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा अमीर एक्टर में से भी है। अक्षय अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। पर बता दे यह सितारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले बैंकॉक में वेटर और डिशवॉशर का काम करता था।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के एनर्जीटिक एक्टर अभी तो अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। पर बता दे रणवीर सिंह भी फिल्मी दुनिया में आने से पहले कई मीडिया एजेंसी में कॉपीराइटर का काम कर चुके हैं।

नवाजउद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारी का ना केवल दर्शक बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार भी है। उनकी अदाकारी के सामने हर कोई छोटा पड़ जाता है। पर बता दे नवाजुद्दीन को इंडस्ट्री में आने से पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। नवाज इंडस्ट्री में आने से पहले चौकीदार तथा केमिस्ट के तोर पर काम कर चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply