वो 10 बड़े सितारे जिनकी पहली फीस और आज की फीस में जमीन - आसमान का अंतर है

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाना कोई आसान काम नहीं है। लाखों-करोड़ों लोग देश दुनिया से इस इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए आते हैं। इस में से किन्ही को सफलता मिलती है तो कोई निराश हो कर चले जाते हैं। पर कई ऐसे सितारे जिन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपने नाम और पहचान बनाई और आज इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं सितारों से मिलवाने वाले हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज ये मुकाम हासिल किया है और आज हम उनकी पहली तनख्वाह और आज की तनख्वाह के बारे में बताने वाले हैं, जो यह सब उन्होंने अपनी मेहनत द्वारा हासिल किया….

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन उभरते हुए सितारों में से हैं। जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई इस साल कार्तिक आर्यन की रिलीज ‘भूल भुलैया 2’ वर्ल्ड वाइड करोड़ों रुपए कमाए। कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किए। पर बता दे कार्तिक आर्यन की साल 2011 में आई पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ के लिए उन्हें केवल 1.25 लाख रुपए दिए गए थे।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘इश्क विशक’ से की थी। इस फिल्म लिए उन्हें 1.5 लाख रुपए मिले थे। पर आज शाहिद फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म ‘जर्सी’ के लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपए चार्ज किए है।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी इस फिल्म के लिए उन्हें 8 लाख रुपए की राशि दी गई थी। पर बता दे रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रणबीर कपूर 25-30 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

राजकुमार राव

राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्मों को हिट बनाया है। राजकुमार राव की पहली फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ थी। पर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे इस फिल्म के लिए उन्हें मात्र 16 हजार रुपए दिए गए थे। वहीं मौजूदा समय में वे फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान 3 साल से बॉलीवुड से गायब है, और जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। शाहरुख खान की भी फीस भी काफी हाय है। वे फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों की कमाई का का 60 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं। पर बता दें बॉलीवुड के किंग खान को पहली डेब्यू फिल्म ‘दीवाना’ के लिए उन्हें मात्र 4 भुगतान किए गए थे।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान फीस लेने में किसी से पीछे नहीं है। वे बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक है। सलमान हर फिल्म के लिए 60 से 150 करोड़ तक चार्ज करते है। इसके अलावा सलमान फिल्मों के प्रॉफिट का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं। साथ ही सलमान खान छोटे पर्दे के भी शो में नजर आते हैं। जो है छोट पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’। खबरों के मुताबिक उन्होंने बिग बॉस 12 के होस्ट के लिए तकरीबन 14 करोड़ चार्ज किया था। पर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे की सलमान खान की पहली तनखा मात्र 11 हजार रुपए थी जो उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ के लिए मिली थी।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान बॉलीवुड के हाई पैड एक्टर में से एक हैं। कलाकार की पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए उन्हें 11 हजार रूपए दिए गए थे। पर आज यह सितारा अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करने के साथ-साथ उस फिल्म के प्रॉफिट मार्जिन का भी हिस्सा बनते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार साल में तीन से पांच मूवी करते हैं। खिलाड़ी कुमार बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। बता दे अक्षय कुमार फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले बॉलीवुड एक्टर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी कुमार फिल्म ‘बेल बॉटम’ के लिए उन्होंने 117 करोड रुपए चार्ज किए हैं। जिसके साथ अक्षय कुमार ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी इंडिया के सबसे महंगे स्टार बन चुके हैं। पर उनकी डेब्यू फिल्म ‘सौगंध’ के लिए उन्हें सिर्फ 51 हजार रुपए मिले थे।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस है, वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का डंका बजा चुकी है। दीपिका किसी भी फिल्म को करने के लिए करोड़ों का चार्ज लेती है। पर आपको जानकर हैरानी होगी दीपिका ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया था। जी हां साल 2007 में आई फराह खान निर्देशित ओम शांति ओम जिसमें दीपिका के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे, दीपिका ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू क्या यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपर हिट रही और 200 करोड़ से अधिक का व्यापार फिल्म ने किया। पर दीपिका ने इस फिल्म के लिए कोई शुल्क नहीं लिया।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन के करोड़ों दीवाने हैं। अमिताभ इस उम्र में भी बॉलीवुड में लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ अमिताभ छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी नजर आते हैं। अमिताभ अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। पर बता दे अमिताभ की पहली तनख्वाह मात्र 5 हजार रुपए थी जो उनको उनकी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए भुगतान की गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply