अपने पति से ज्यादा फीस चार्ज करती हैं ये टीवी अभिनेत्रियां

अभी हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों को मारी टक्कर दे रही है। चाहे वह खेल का मैदान हो, चाहे राजनीति या फिर मनोरंजन इंडस्ट्री हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता का झंडा गाड़ रही है। देश की महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों की बराबरी ही नहीं बल्कि उनसे आगे बढ़ गई है। एक समय था जब ग्लैमर इंडस्ट्री में हीरो को प्रधानता दी जाती थी, कि एक मेल एक्टर के बिना कोई भी शो नहीं चल सकता इसीलिए हीरो को ज्यादा फीस भी दी जाती थी। पर अब ऐसा नहीं है ग्लैमर जगत में ऐसी कई एक्ट्रेस है जो पुरुषों से ज्यादा फीस चार्ज करती है। आज हम आपको इस लिस्ट में टीवी जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने वाले हैं जो कमाई के मामले में अपने पतियों से आगे हैं…

दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी छोटे पर्दे के जानी – मानी अदाकारा है। इनकी खूबसूरती का दीवाना हर कोई है। दिव्यांग छोटे पर्दे के कई शोज में नजर आ चुकी है जिसमें ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘यह है मोहब्बतें’ तथा ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे स्टंट शो भी शामिल है। दिव्यांग ने छोटे पर्दे के हैंडसम हंक विवेक दहिया से शादी की है। पर दिव्यांग स्टारडम और कमाई दोनों मामले में अपने पति विवेक से काफी आगे हैं। दिव्यांग पर एपिसोड का 90 हजार रुपए चार्ज करती ह यहां तक कि दिव्यांग ने अपने पति के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम ‘वन रीजन फिल्म्स’ जिससे दिव्यंका की कमाई में और इजाफा हुआ है।

भारती सिंह

कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा चेहरा भारती सिंह ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से महिलाओं का नाम रोशन किया है। अब तक कॉमेडियन की लिस्ट में पुरुषों का बोलबाला था लेकिन भारतीय सिंह ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से इस सेक्टर में महिलाओं का नाम भी जोड़ दिया है। भारतीय सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। भारतीय स्टारडम और कमाई दोनों ही मामले में अपने पति से काफी आगे हैं भारती सिंह की सालाना कमाई 13.95 करोड़ रुपए है।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की जानी-मानी हस्ती है। अनीता ने छोटे पर्दे के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है, वह ‘कृष्णा कॉटेज’ में नजर आ चुकी है। अनीता एकता की पक्की सहेली मानी जाती है, अनीता ने एकता के दो बड़े शो ‘मोहब्बतें’ और ‘नागिन 3’ जैसे सीरीयल अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। अनीता भी स्टारडम और कमाई के मामले में अपने पति से काफी आगे हैं रिपोर्ट के मुताबिक अनीता एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए से ज्यादा चार्ज करती है।

दीपिका कक्कड़

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर के किरदार से दीपिका ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। दीपिका इसके अलावा ‘बिग बॉस’ की विनर भी रह चुकी है। दीपिका ने शोएब मलिक से शादी की है। दीपिका की इनकम की बात करें तो दीपिका पर एपिसोड के लिए 80 हजार से 1 लाख रुपए तक चार्ज करती है।

सौम्या टंडन

‘भाभी जी घर पर है’ शो में अनिता भाभी के किरदार से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली सौम्या टंडन अपनी खूबसूरती और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल चुरा लेती है। सौम्या ने सौरभ द्विवेदी सिंह से शादी की है जो पेशे से बैंकर है। पर बता दे सौम्या अपने पति से ज्यादा फेमस और रिच है। सौम्या टंडन एक एपिसोड का 50 से 60 हजार रुपए चार्ज करती है।

रुबीना दिलाइक

ज़ी टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘छोटी बहू’ से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाली रूबीना दिलाइक ने इस सीरियल से काफी वाहवाही लूटी। पर इस सीरियल के बंद हो जाने के बाद रुबीना के पास कोई भी काम नहीं था। वे कई सालों तक लाइमलाइट से दूर रहे फिर उसके बाद ‘बिग बॉस 14’ से छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की। इसके साथ ही रुबीना ने कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ से दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। छोटे पर्दे की इस लोकप्रिय अभिनेत्री ने हैंडसम हंक अभिनव शुक्ला से शादी की है। अभिनव भी छोटे पर्दे के जाने-माने चेहरे हैं। पर बता दे स्टारडम और कमाई के मामले में रुबीना अपने पति से काफी आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रुबीना ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए लगभग 18 से 20 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज कर रही है।

सनाया ईरानी

सनाया ईरानी भी छोटे पर्दे की काफी खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। सनाया ने छोटे पर्दे के ही पॉपुलर एक्टर मोहित सेहगल से शादी की है। पर सनाया स्टारडम और फैन फॉलोइंग के मामले में अपने पति से आगे हैं। सनाया प्रति एपिसोड के लिए लगभग 85 से 95 हजार रुपए चार्ज करती है।

Leave a comment

Leave a Reply