monica bedi jail

बॉलीवुड हसीनाओं के दीवाने ना केवल हिंदुस्तान में बल्कि दुनिया भर में है। यह एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और अदाकारी के द्वारा दर्शकों का दिल जीत लेती है। लेकिन कुछ ऐसी भी कलाकार है जो अपने पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ के कारण अपराध में फंस जाती है और जिस कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की इन्हीं कुछ हसीनाओं के बारे में आपको बताने वाले हैं, जो जेल की हवा खा चुकी है…

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के द्वारा कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर किया है। पर इस खूबसूरत हसीना को भी जेल की हवा खानी पड़ गई थी, जब उन्होंने एक पीले रंग का कुर्ता पहन कर फोटो शूट करवाया था जिसमें ओम नमः शिवाय लिखा था। जिस कारण उन पर आरोप लगा था कि वे लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है, और इस वजह से उनके ऊपर पुलिस केस हो गया था, जिस कारण उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ गया था।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस, मोनिका बेदी भी जेल की हवा खा चुकी है। उन्होंने साल 2002 में अपने बॉयफ्रेंड अबू सलीम के साथ कालाबाजारी के गलत धंधे में फंसने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है।इसके साथ ही मोनिका बेदी को 2006 में फर्जी गलत दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाने का दोषी पाया गया था जिस कारण उनको 4 साल की जेल की सजा हुई थी और साल 2010 में जेल से बाहर आई थी।

पायल रोहतगी

पायल रोहतगी अक्सर अपने कंट्रोवर्शियल बयान के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। पायल रोहतगी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें इस एक्ट्रेस को नेहरू गांधी परिवार के ऊपर अपमानजनक शब्द और गलत टिप्पणी करने की वजह से सलाखों के पीछे जाना पड़ा था।

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और डांसिंग परफॉर्मेंस के द्वारा सभी को अपना दीवाना बना लिया था। उन्होंने कई बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म जैसे ‘करन अर्जुन’, ‘नसीब’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में काम किया है। पर बता दे ममता को भी सलाखों के पीछे जा चुकी है। ममता कुलकर्णी को उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग्स रैकेट के एग्जाम में पकड़ा गया था, जिस वजह से उनको जेल जाना पड़ गया था।

अलका कौशल

अलका कौशल ने ना केवल बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। इस बेहतरीन कलाकार को भी जेल की सजा हो चुकी है। अलका कौशल को 50 लाख के चेक बाउंस के लिए जेल की सजा हुई थी।

Leave a comment

Leave a Reply