बॉलीवुड में लव अफेयर्स, ब्रेकअप और शादी के चर्चे काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में ‘बेबी डॉल’ गाने वाली सिंगर कनिका कपूर की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी। कनिका कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। इन्होंने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन गौतम संग सात फेरे लिए। बता दें यह कनिका कपूर की दूसरी शादी है, इससे पहले कनिका कपूर 18 साल की उम्र में ही शादी कर ले थी। पर अपने पहले पति से रिश्ते में तनाव के कारण इन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया और 43 साल की उम्र में कनिका कपूर ने दूसरी शादी की।
कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली हस्ती नहीं है जिन्होंने इतनी 40 की उम्र पार करने के बाद शादी की बॉलीवुड में ऐसे तमाम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने 40 की उम्र के बाद शादी की। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में ही बताने वाले हैं…

उर्मिला मातोंडकर
‘रंगीला गर्ल’ के नाम से मशहूर खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। बता दे उर्मिला जिस समय शादी की थी उस समय उनकी उम्र 42 साल थी।
फराह खान
बॉलीवुड की बेहतरीन निर्देशक तथा कोरियोग्राफर फराह खान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। फराह खान ने भी शादी 40 साल की उम्र में शादी की थी। फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी, शादी के समय फराह खान की उम्र 40 साल थी।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की खूबसूरती और अदाकारी का दीवाना तो हर कोई है। प्रीति जिंटा ने भी फॉरेन बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की। प्रीति जिंटा ने एक 41 साल की उम्र में शादी की।

नीना गुप्ता
नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा है। नीना आज भी अपनी अदाकारी का जलवा बॉलीवुड फिल्मों में दिखा रही है, इसके साथ वे ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी नजर आ रही है। बता दे इस बेहतरीन कलाकार ने भी 49 साल की उम्र में शादी की थी। उन्होंने दिल्ली के सीए विवेक मेहरा से शादी की है। शादी के समय उनकी उम्र 49 साल थी, इनकी शादी साल 2008 में हुई थी।
सुहासिनी मुले
सुहासिनी मुले एक बेहतरीन अदाकारा है। इन्होंने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। सुहासिनी ने साल 2011 में 60 साल की उम्र में अतुल गट्टू से शादी कर दुनिया को चौंका दिया था। इन्होंने दुनिया के सामने यह मिसाल पेश की थी कि ‘शादी और प्यार की कोई उम्र नहीं होती’।