srk anushka

जब इंटरटेनमेंट की बात आती है तो इंडस्ट्री में कई तरह की दिलचस्प चीज देखने को मिलती है। जैसे अभिनेताओं का कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना या फिर अभिनेत्रियों का खुद से बड़े उम्र के अभिनेताओं के साथ रोमांस करना। खासकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इसमें अक्सर ऐसे ऑनस्क्रीन कपल देखे जाते हैं जिनके उम्र में काफी डिफरेंस होता है। पर इन ऑनस्क्रीन कपल्स को दर्शक देखना पसंद भी करते हैं। तो चलिए देखते हैं इन ऑनस्क्रीन कपल्स को जिनके उम्र में काफी फासला है…

अमिताभ बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहले बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की करते हैं। अमिताभ बच्चन अपने फिल्म ‘निशब्द’ के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जिया खान के साथ नजर आए थे। जिया उस समय अमिताभ बच्चन से 44 साल छोटी थी। इसके साथ अमिताभ बच्चन तब्बू के साथ ‘चीनी कम’ में दिखाई दिए थे तभी इन दोनों कलाकारों के बीच 28 साल का अंतर था। इसके अलावा ‘लाल बादशाह’ फिल्म में अमिताभ बच्चन अपने से 28 साल छोटी मनीषा कोइराला के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे।

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने से छोटी उम्र की हीरोइन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय अनुष्का शर्मा की उम्र 20 साल थी इस लिहाज से शाहरुख और अनुष्का की उम्र में 22 साल का अंतर था। इसी तरह दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के दौरान शाहरुख और दीपिका की उम्र में 21 साल का अंतर था।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने कई एक्ट्रेस को बॉलीवुड में जगह दी। सलमान खान अपने से छोटे कई हीरोइन के साथ ऑनस्क्रीन नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ मे वो स्नेहा उल्लाह के साथ नजर आए थे जो उस वक्त मात्र 17 साल की थी और सलमान 39 साल के थे। इसके साथ सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म ‘दबंग’ के समय सोनाक्षी और सलमान के बीच 22 साल का फासला था। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी के ऑनस्क्रीन रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। और ‘दबंग 3’ मैं सलमान ने सई मांजरेकर के साथ ऑनस्क्रीन इश्क फरमाया सई सलमान से 33 साल छोटी है। हाल ही में आई फिल्म ‘राधे’ में सलमान ने अपने से 27 साल छोटी दिशा पाटनी के साथ रोमांस किया।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी छोटी उम्र की लड़कियों के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में उन्होंने अपने से 20 साल छोटी आसीन के साथ रोमांस किया। वहीं आमिर की अपकमिंग मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ में वह करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। बता दे, करीना आमिर से 16 साल छोटी है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड की खिलाड़ी कुमार हर साल 3 से 5 मूवी करते हैं। अक्षय अभी 54 साल के हैं पर ऑनस्क्रीन अक्षय अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं। अक्षय अपनी अपकमिंग मूवी ‘पृथ्वीराज’ में मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे बता दे, मानुषी छिल्लर और अक्षय के बीच 30 साल का अंतर है। इसके अलावा अक्षय की लास्ट रिलीज ‘बेल बॉटम’ में अक्षय ने वाणी कपूर के साथ काम किया बता दे वाणी कपूर अक्षय से 21 साल छोटी है तो ‘अतरंगी रे’ में अपने से 28 साल छोटी सारा खान के साथ स्क्रीन शेयर किया।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम भी अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आते हैं। ‘दे दे प्यार दे’ में उन्होंने अपने से 22 साल छोटी रकुल प्रीत के साथ रोमांस किया। हालांकि फिल्म की कहानी भी ऐसी थी और इन दोनों के ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।

Leave a comment

Leave a Reply