बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत एवं मेहनती एक्ट्रेस है। जो अकेले अपने दम पर फिल्म हिट करने का हुनर रखती हैं। इन एक्ट्रेसेस ने ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। यह बॉलीवुड हीरोइन अपनी खूबसूरत और एक्टिंग के ज़रिए अपने फैंस के दिलों में राज करती है। इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के सोशल मीडिया में भी लाखों फैंस है। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी हीरोइन है जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर काफी उपलब्धि हासिल की है और इनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइन में होती है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के टॉप 5 एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड को सबसे ज्यादा हिट मूवीस दी है…

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिट फिल्मों के मामले में सभी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म ‘थमीजन’से फिल्म उद्योग में डेब्यू किया था। और वही बॉलीवुड फिल्म में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ फिल्म में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर देबू किया था। आज प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई है । प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को 18 हिट फिल्में दी है जिसमे से 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ जिन्होंने नमस्ते लंदन, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, न्यूयॉर्क और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इन्होंने बॉलीवुड को 17 हिट फिल्में दी है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मंगवाया है। दीपिका फैंस के दिलों में राज करती है। उनकी लगभग हर मूवी हिट रहती है। दीपिका ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। उन्होंने अपने करियर में कुल 28 फिल्में की है जिसमें से उन्होंने 16 हिट फिल्में दी है।

करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो ने कुल 15 हिट फिल्में दी है और अभी भी 41 के उम्र मे वह लगातार फिल्मों में काम कर रही है। कभी खुशी कभी गम, जब भी मेट, गोलमाल3, बॉडीगार्ड, रावण और बजरंगी भाईजान जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।

कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना अपने दम पर फिल्में हिट करवाना जानती हैं। उन्होंने अकेले अपने दम पर क्वीन, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। कंगना ने अभी अपने करियर में कुल 11 हिट फिल्में दी है।
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस किसी भी लीड एक्टर को अपने अदाकारी से टक्कर दे सकती हैं।