टीवी जगत की अभिनेत्रियां अपने काम को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में बनी हुई रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी जगत की अभिनेत्रियों को पूरा हफ्ता काम करना पड़ता है फिर भी यह अभिनेत्रीया अपना काम बखूबी निभाती है। फिलहाल आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने नन्हे बच्चों को घर छोड़कर शूटिंग की थी। कहने का मतलब यह है कि डिलीवरी के तुरंत बाद इन अभिनेत्रियों ने अपने करियर में वापसी की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन दिया। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।

लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है जानी मानी अभिनेत्री भारती सिंह का, बताते चलें कि भारती सिंह की शादी साल 2017 में अभिनेता हर्ष लिंबाचिया के साथ हुई थी और बीते 3 अप्रैल को भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। भारतीय सिंह अपने बेटे को लाड से गोला कहकर पुकारती है क्योंकि वह गोलू मोलू जैसा दिखता है। डिलीवरी के मात्र 12 दिन के बाद ही भारती सिंह शूटिंग पर लौट गई थी। उन्होंने बताया था कि अपने बच्चे को मैं घर पर अकेले छोड़कर बहुत रोई थी। भारती के इस हरकत पर उनके फैंस को काफी गुस्सा आया था और फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया था।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है और अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने साल 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी और आज के समय में उनके दो बच्चे हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के 45 दिन के बाद ही नेहा शूटिंग को लौट चुकी थी, इस समय वह फिल्म रोडीज़ शूटिंग में व्यस्त थी। फिलहाल आज के समय में वह अपने पति और बच्चों के साथ जिंदगी इंजॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके परिवार की तस्वीरें देखने को मिलती है।

चारू आसोपा

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री चारू आसोपा ने साल 2019 में पॉपुलर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी रचाई थी। आज के समय में चारू आसोपा को एक बेटी है जिसका जन्म 1 नवंबर साल 2021 में हुआ था। बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही चारू आसोपा ने शूटिंग शुरू कर दी थी। आज के समय में वह अपने परिवार के साथ जिंदगी इंजॉय कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चारू आसोपा ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

कणिका महेश्वरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कणिका महेश्वरी को दर्शकों के बीच असल लोकप्रियता स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल दीया और बाती हम से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने मीनाक्षी नामक किरदार निभाया था जो दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। मीनाक्षी ने भी डिलीवरी के 25 दिन बाद भी शूटिंग पर वापसी की थी।

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और एक खास पहचान दर्शकों के बीच बनाई है। किश्वर मर्चेंट ने भी बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद ही शूटिंग पर वापसी कर ली थी।

Leave a comment

Leave a Reply