खतरों के खिलाड़ी शो जीतने के बाद भी गुमनाम हो गए ये 10 विनर्स

टीवी का मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी स्टंट शो की शुरुआत जुलाई 2008 में हुई थी। उस समय इस शो को होस्ट करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार थे। इस शो को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी होस्ट कर चुकी है। अभी वर्तमान में इसके निर्देशक और निर्माता बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी है। अब तक है इस शो के 11 सीजन पूरे हो चुके हैं और इन सभी सीजन ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। जल्दी इसका 12वां सीजन शुरू होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी में इंडस्ट्री के नामी-दामी चेहरे पार्टिसिपेट करते हैं और शो को जीत कर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कुछ प्रतिभागी ऐसे हैं जो इस शो को जीतने के बाद सुर्खियां तो बटोरी पर कुछ समय बाद छोटे पर्दे से गायब हो गए। तो चलिए देखते हैं अब तक के खतरों के खिलाड़ी सीजन के विजेता कौन-कौन रह चुके हैं…

नेत्रा रघुरमन

खतरों के खिलाड़ी की पहली सीजन की विनर रह चुकी नेत्रा रघुरामन अभी छोटे पर्दे में नहीं दिखती है। उन्होंने 2008 में खतरों के खिलाड़ी शो जीतने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वह ‘भाग्य ना जाने कोई’ में भी नजर आई थी। लेकिन लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब हुई थी। और अभी गुमनामी की जिंदगी बिता रही है।

अनुष्का मनचंदा

अनुष्का मनचंदा खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 की विनर रह चुकी है। उन्होंने ‘अल्लाह दुहाई है’, ‘अपना हर दिन ऐसे जियो’ जैसे गाने भी गा चुकी है। और लोगों ने इन गानों को काफ़ी प्यार भी दिया।

शब्बीर आहुलवालिया

शब्बीर आहलूवालिया खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 के विजेता रह चुके हैं। सीजन 3 को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था और शब्बीर प्रियंका के मन पसंदीदा खिलाड़ी भी थे। शब्बीर आहलूवालिया ने खतरों के खिलाड़ी से काफी सुर्खियां बटोरी। और एक्टर ने ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड एक्टर अभी का किरदार निभाया था। अभी के किरदार और शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इन दिनों वह जी टीवी के शो ‘प्यार का पहला नाम राधे मोहन’ में नजर आ रहे हैं।

आरती छाबड़िया

खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 की विजेता रह चुकी आरती छाबरिया कलर्स टीवी के शो ‘झलक दिखला जा 6’ में भी नजर आई थी। साथ ही उन्होंने ‘मुंबई बनारसी एक्सप्रेस’ में भी काम किया। लेकिन इन सबके बावजूद वह अपने अदाकारी का जलवा ज्यादा दिखा नहीं पाई और आजकल वह इंडस्ट्री में कम ही नजर आती है।

रजनीश दुग्गल

रजनीश दुग्गल ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 को जीता था इसके बाद उन्होंने ‘वजह तुम हो’, ‘सांसे’ सी फिल्मों में काम किया साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है।

आशीष चौधरी

धमाल मूवी से लोगों के दिलों में बस जाने वाले आशीष चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 को जीता था। इसके बाद वे सोनी टीवी के सीरियस ‘बेहद 2’ में नजर आए थे। आशीष आज भी इंडस्ट्री में बने हुए है।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। उन्होंने टीवी जगत में कई सुपर हिट सीरियल में काम किया जिसमें ‘बालिका वधू’ जैसे सीरियल शामिल है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में जीत हासिल की थी। उसके बाद ‘बिग बॉस 13’ के भी विजेता रहे। इसके साथ ही उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

शांतनु महेश्वरी

हाल ही में आलिया भट्ट की मूवी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शांतनु महेश्वरी ने आलिया के साथ काम किया और काफी सुर्खियां भी बटोरी। शांतनु ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 को जीता था। और उसके बाद वह कई शो में भी नजर आए और आज भी इंडस्ट्री में काम किए जा रहे हैं और फैंस का दिल जीत रहे है।

पुनीत पाठक

बेहतरीन डांसर पुनीत पाठक ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में जीत हासिल की थी। उसके बाद वे बॉलीवुड मूवीस में भी नजर आए। आजकल पुनीत स्टार प्लेस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ को जज कर रहे हैं।

करिश्मा तन्ना

छोटे पर्दे की नागिन करिश्मा तन्ना ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 को जीता था। उसके साथ बॉलीवुड में संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी है।

अर्जुन बिजलानी

छोटे पर्दे के टॉप एक्टर में से एक अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विजेता रह चुके हैं। इसके साथ वे अभी ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का विजेता कौन होता है और आगे इंडस्ट्री में वह कितना अपना नाम बना पाता है।

Leave a comment

Leave a Reply