टीवी इंडस्ट्री में हम एक्ट्रेसेस को बहू के किरदार के रूप में देखते हैं जो काफी सुशील और संस्कारी रूप में नजर आती है। पर समय के साथ-साथ इन एक्ट्रेस के लुक्स में भी बदलाव आए हैं छोटे पर्दे की हसीनाएं टीवी के बाहर काफी ग्लैमरस और हॉट है। आज यह एक्ट्रेसेस अपनी ब्यूटी का काफी ध्यान रखती है यह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है और इनकी फैशन सेंस, लुक्स से किसी भी बड़े पर्दे की हसीना को टक्कर दे सकती है। आज हम आपको इस लिस्ट में छोटे पर्दे की कुछ हसीनाओं से मिलवाने वाले जिनका ट्रांसफॉरमेशन दर्शकों को चौंका दिया…

दिव्यंका त्रिपाठी
दिव्यंका त्रिपाठी छोटे पर्दे के जानी – मानी अदाकारा है। इनकी खूबसूरती का दीवाना हर कोई है। पर दिव्यंका त्रिपाठी ने जब अपने छोटे पर्दे में करियर की शुरुआत की थी तब और आज के समय में वह बिल्कुल बदल चुकी हैं। ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में दिव्यांग का जैसी दिखती थी और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का लुक देखा जाए तो आपको हैरानी होंगी। दिव्यांग पहले से और अधिक सुंदर हो गई है उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है जो उनकी सुंदरता को और बढ़ा देता है।
दिशा परमार
हाल ही में छोटे पर्दे की खूबसूरत हसीना दिशा परमार शादी के बंधन में बंधी शादी के जोड़े में दिशा बला की खूबसूरत लग रही थी। दिशा ने ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। दिशा की तभी की लुक्स और आज के लुक्स में काफी अंतर है दिशा पहले से और अधिक सुंदर हो गई है।

रूबीना दिलाइक
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ से दर्शकों के दिलों में छा जाने वाली रूबीना दिलाइक कि तभी के लुक और आज के लुक में जमीन-आसमान का फर्क है। रूबीना आज काफी ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश हो गई है। रुबीना अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है जो उनके चेहरे के ग्लो से ही पता चल जाता है।
मोनी रॉय
मोनी रॉय ने छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। नागिन फिल्म मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से की थी। इस सीरियल में और आज में मोनी रॉय के लुक्स में जमीन-आसमान का फर्क है। मोनी रॉय आज पहले से काफी ज्यादा सुंदर, ग्लैमरस और हॉट हो गई है।

हिना खान
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फ्रेम अक्षरा अपनी बहू के किरदार के लिए जानी जाती थी। इस सीरियल में उनके संस्कारी बहू के किरदार को दर्शकों ने काफी सराहाया। पर इस शो के बाद जब हिना ‘बिग बॉस’ में नजर आई तो उनके लुक्स में काफी चेंज देखने को मिला। आज हिना फैशनिस्टा के रूप में उभरी है। उनके हर एक लुक्स को दर्शक काफी पसंद करते हैं उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है।