अभिनेता ताहिर राज भसीन (Tahir Bhasin) हिंदी सिनेमा के एक उभरते सितारे हैं। हालांकि अभी इन्होंने बहुत अधिक फिल्मों में तो काम नही किया है लेकिन फिर भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। इस लेख में ताहिर राज भसीन की लंबाई, उम्र, अफेयर्स, गर्लफ्रेंड, संपत्ति, फिल्में और जीवन परिचय के बारे में बताएंगे।
ताहिर राज भसीन का संक्षिप्त जीवन परिचय – Tahir Bhasin Short Bio/Wiki
असली नाम | ताहिर राज भसीन |
उपनाम | ताहिर |
जन्म तिथि | 21 अप्रैल 1987 |
उम्र | 35 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | नई दिल्ली, भारत |
हाइट | 5 फुट 10 इंच |
वजन | 76 किलोग्राम लगभग |
छाती का नाप | 40 इंच |
कमर | 32 इंच |
बायसेप्स | 13 इंच |
कॉलेज का नाम | हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी, दिल्ली |
शैक्षणिक योग्यता | पॉलिटिकल साइंस से स्नातक |
पहली फिल्म का नाम | मरदानी (2014) |
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
बेहद फिट दिखने वाले ताहिर की हाइट 5 फुट 10 इंच, सेंटीमीटर में 178 और मीटर में 1.78 है।फिट और स्लिम दिखने वाले ताहिर का वेट 168 पाउण्ड यानी 76 kg है। शारिरिक माप की बात करें तो इनका चेस्ट 40 इंच, कमर 32 औऱ बाइसेप्स 13 इंच है। काली आँखे और काले बाल इनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

उम्र और प्रारंभिक जीवन
ताहिर का जन्म 21 अप्रैल 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। 21 वर्ष के ताहिर का राशिचिन्ह वर्षभ है। इनकी शुरुआती पढ़ाई कहा से हुई ये ज्ञात नही लेकिन इन्होंने हिन्दू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री और वैश्विक मीडिया संचार में मास्टर किया है।
फिल्मी करियर
2014 में आई फ़िल्म मर्दानी से इन्हें अपना फ़िल्मी कैरियर में एक विशेष स्थान मिला। इस फ़िल्म में इन्होने एक खलनायक की भूमिका निभाई हालांकि इससे पहले भी इन्होंने 2012 में आई फ़िल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली और 2013 की फ़िल्म काई पो-चे और 2014 की वन बाई टू में काम किया है लेकिन फ़िल्म मर्दानी से इन्हें काफी सफलता मिली और नकारात्मक रोल में इन्हें फ़िल्म द फोर्स के लिए भी साइन कर लिया गया है।

परिवार
इनके परिवार की बात करें तो इनके पिता सेवानिवृत्त वायु सेना पायलट और माँ ने भारतीय उद्योग परिसंघ के लिए काम किया। इनका छोटा भाई कैथेटी पैसिफिक में पायलट है परन्तु इनके पिता, माँ और भाई किसी का नाम ज्ञात नही है। ये अभी अविवाहित हैं और इनकी गर्ल फ्रेंड है भी या नही इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
निर्देशक अनुराग कश्यप और विशाल भारद्वाज इनके पसन्दीदा निर्देशक हैं। टीवी सिरीज ब्रेकिंग बैंड इनका फेवरेट शो है। इनका पूरा परिवार एविएशन फील्ड से जुड़ा हुआ है। इनके पिता और दादा दोनों ही भारतीय लड़ाकू विमान के पायलट थे और इनका छोटा भाई भी एयरलाइंस में पायलट है।
ताहिर राज भसीन की कुछ अनसुनी बातें
- इन्हें अपने कॉलेज के दिनों में ही फेमस आमिर रजा हुसैन द्वारा आयोजीत अभिनय में काम करने का मौका मिला।
- 23 साल की उम्र में ये मुम्बई चले आये और बॉडी लैंग्वेज सीखने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस एक्टिंग एंड विहेवियर स्ट्डीज जॉइन की।
- आइये जानते हैं इनकी पसन्द को- बास्केटबॉल खेलना और यात्रा करना इन्हें बेहद पसंद है।
- ताहिर स्मोक और ड्रिंक करते हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
- ताहिर की माँ एक कश्मीरी महाराष्ट्रीयन और पिता पंजाबी हैं अतः इन्हें बहु सांस्कृतिक कहना उचित होगा।
- ताहिर जब सिर्फ 15 साल के ही थे तभी से इन्होंने एक्टिंग स्किल को बढ़ाने के लिए बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया था और अपनी स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय समाचार निर्माण कम्पनी के साथ काम भी किया।