Star kids age gap: इन बॉलीवुड स्टार किड्स के भाई बहनों के बीच दोगुना से भी ज्यादा है उम्र गैप

साधारण तौर पर किसी भाई-बहन की उम्र में 4 से 5 साल के अंतर को नॉर्मल माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि भाई बहनों की उम्र में 10 साल से भी ज्यादा का अंतर होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन्हें स्टार्किड की जो कि अपने छोटे भाई बहनों से 10 से 15 साल और यहां तक कि 25 साल तक के बड़े हैं हमारी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है।

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट

इन दोनों बहनों ने बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बनाई हुई हैं। आपको बता दें पूजा भट्ट बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं और आज यह बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। और इनकी बहन आलिया भट्ट आजकल बॉलीवुड की जानी-मानी सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल है ।लेकिन हम बात करें इनके ऐजगैप की इनके इस गैप बहुत ज्यादा का अंतर हमें देखने को मिलता है। यह दोनों बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर महेश भट्ट की बेटियां हैं पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी हैं और आलिया भट्ट महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी है इन दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर है।

आर्यन खान और अब्राहम

इन दोनों से आज कोई अनजान नहीं है शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान और उनके छोटे बेटे अबराम की बात करें तो इनकी उम्र में काफी ज्यादा अंतर हमें देखने को मिलता है। शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान से उनके छोटे बेटे अबराम काफी ज्यादा छोटे हैं इनकी उम्र में 16 साल का अंतर है। इन दोनों के अलावा शाहरुख खान की एक और बेटी भी है जिससे नाम सुहाना खान है सुहाना आर्यन खान से छोटी और अबराम से बड़ी है।

सनी देओल और ईशा देओल

सनी देओल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। सच्चे मायने में धर्मेंद्र जी के नाम और शोहरत के असली बारिश सनी देओल ही हैं। सनी देओल के किसी भाई और बहनों ने उनकी जितनी नाम और शोहरत को नहीं पाया। आज हम बात करने जा रहे हैं सनी देओल और उनकी बहन ईशा देओल के बीच के ऐजगैप की सनी देओल धर्मेंद्र जी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बैटे हैं और ईशा देओल धर्मेंद्र जी की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं इन दोनों की उम्र में 25 साल का अंतर है।

शाहिद कपूर और इशान खट्टर

इन दोनों भाइयों में भी हमें उम्र का काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलता है। बात करें शाहिद कपूर की तो यह पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है इनकी फिल्म कबीर सिंह ने काफी ज्यादा दर्शकों को इकट्ठा किया है। बात करें इशान खट्टर की तो इशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। नीलिमा अजीम ने अपनी दूसरी शादी राजेश खट्टर से कि जिनके बेटे इशान खट्टर है। आपको बता दें इशान खट्टर और शाहिद कपूर के बीच में 15 साल का अंतर है।

सारा अली खान और तैमूर

सारा अली खान सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसने उनको एक अलग ही पहचान दी है। उनकी बेहतरीन फिल्में जैसे सिंबा उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाती है। बात करें तैमूर की तो तैमूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान का बड़ा बेटा है। इन दोनों की इस गैप की बात करें तो इन दोनों की उम्र में काफी ज्यादा अंतर देखने को मिलता है। इन दोनों के बीच में 21 साल का अंतर दिखता है।

अर्जुन कपूर और खुशी कपूर

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने अभी तक बॉलीवुड में कुछ खास बुलंदी को नहीं पाया है। बात करें अर्जुन कपूर की तो यह बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी के बड़े बेटे हैं। बोनी कपूर ने दूसरी शादी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी से की। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जानवी कपूर और खुशी कपूर आपको बता दें खुशी कपूर और अर्जुन कपूर के बीच 15 साल का गैप है।

Leave a comment

Leave a Reply