सिद्धार्थ शुक्ला कौन है? हिंदी टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता और मॉडल है। Sidharth Shukla ने अपनी फिट पर्सनालिटी और एक्टिंग के दम पर छोटे पर्दे पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के बदौलत इन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में भी अपना जलवा दिखा चुके है और बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम कर चुके है।
- सिद्धार्थ शुक्ला उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life
- सिद्धार्थ शुक्ला का करियर | Sidharth Shukla Success Story
- सिद्धार्थ शुक्ला का संक्षिप्त जीवनी – Sidharth Shukla Bio/wiki hindi
- सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड और पत्नी – Sidharth Shukla Wife Name
- सिद्धार्थ शुक्ला का संक्षिप्त जीवनी – Sidharth Shukla Bio/wiki hindi
सिद्धार्थ शुक्ला उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम अशोक शुक्ला है और इनकी माता का नाम रीता शुक्ला है।
पिता एक सिविल इंजीनियर हैं. सिद्धार्थ की दो बड़ी बहनें भी है। एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा सेवियर हाई स्कूल फोर्ट से पूरी हुई। Sidharth Shukla एक इंटीरियर डिज़ाइनर है और इन्होंने डिजाइनिंग का कोर्स किया है। लेकिन शुरुआत से ही एक्टिंग का शौक था। इसलिए उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर बनने की जगह एक एक्टर बनाना पसंद किया और आज एक सफल अभिनेता है।

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर | Sidharth Shukla Success Story
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आये टेलीविजन शो बाबुल का आंगन छूटे ना से की। इसके बाद टीवी सीरियल ये अजनबी में नज़र आए और फिर एक और टीवी शो लव यू जिंदगी में काम किया।
Sidharth Shukla साल 2012 पर कलर्स पर प्रसारित होने वाले फेमस सीरियल बालिका वधू में भी शिवराज शेखर नाम का एक अहम किरदार अदा किया। इस टीवी सीरियल से इन्हें असली पहचान मिली। इसके बाद साल 2013 में रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी अपने जलवे बिखेरे।
140 दिन बिग बॉस के घर में बिताने वाले सिद्धार्थ का बिग बॉस 13 का सफर बहुत आसान नही रहा। उन्हें असीम रियाज़ से कड़ी टक्कर मिली और बिग बॉस 13 अब तक का सबसे विवादित शो भी रहा।
बिग बॉस हाउस में Sidharth Shukla शहनाज गिल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे और बिग बॉस हाउस के कई छोटे मोटे लड़ाई-झगड़े को लेकर भी सुर्खियों में रहे।
टेलिविजन की दुनिया हो या फ़िल्म जगत दोनो में सेलिब्रिटी का लव अफेयर्स की खबरे होना आम बात हैं। खबरों की माने तो दृष्टि धामी को काफी समय से डेट कर रहे थे। लेकिन अभी हाल में ही Sidharth Shukla का रिश्ता आरती सिंह के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा है। आरती प्रसिद्ध कॉमेडियन कृष्णा की बहन है।
सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के भी विनर रह चुके हैं। टीवी सीरियल में अभिनय के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में आई फ़िल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया है।
इसके अलावा Sidharth Shukla इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 7 को होस्ट भी कर चुके है। इन्हें 2014 में जी गोल्ड अवार्ड, मोस्ट फिट एक्टर का भी अवार्ड भी मिल चुका है।

सिद्धार्थ शुक्ला का संक्षिप्त जीवनी – Sidharth Shukla Bio/wiki hindi
वास्तविक नाम- | सिद्धार्थ शुक्ला |
उपनाम- | सीड |
व्यापार/ पेशा – | अभिनेता और मॉडल |
जन्म की तारीख- | 12 दिसंबर 1980 |
आयु (202 तक)- | 41 वर्ष |
जन्मस्थल- | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राशि – | धनु राशि |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
जाति/ धर्म- | हिंदू, ब्राह्मण |
सिद्धार्थ शुक्ला का करियर डेब्यू
पहली बॉलीवुड फिल्म- | हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां 2014 (अंगद बेदी का किरदार) |
टीवी करियर- | बाबुल का आंगन छूटे ना 2008 (शुभ राणावत) |
अवार्ड और अचीवमेंट्स
- 2012- 13 में मोस्ट लोकप्रिय फेस मेल के लिए अवार्ड गोल्ड पेटल अवार्ड मिला था।
- बेस्ट स्क्रीन कपल 2012 प्रतीक्षा बनर्जी के साथ गोल्डन पेटल अवार्ड मिला।
- 2013 में पर फार्मर ऑफ द ईयर मेल के लिए आईटीए अवार्ड दिया गया था।
- 2014 में मोस्ट फिट एक्टर मेल के लिए जीगोल्ड अवार्ड मिला था।
- फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस मेल का अवार्ड स्टारडस्ट अवार्ड की तरफ से मिला था।
- 2017 में एचटी मोस्ट स्टाइलिश एक्टर के लिए नवाजा गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की लंबाई और शारीरिक नाप | Sidharth Shukla Height & Body
ऊँचाई- | 6 फीट, 183 सेंटीमीटर, 1.8 3 मीटर |
वजन (लगभग)- | 75 किलोग्राम |
आँखों का रंग- | काला |
बालो का रंग- | काला |
सिद्धार्थ शुक्ला की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता | Sidharth Shukla Education
स्कूल- | सेंट जेवियर हाई स्कूल फोर्ट, मुंबई |
कॉलेज- | रचना सांसद स्कूल ऑफ़ इंटीरियर डिजाइन, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता- | इंटीरियर डिजाइन विषय से ग्रेजुएशन |
Read: सिद्धार्थ शुक्ला पर फिदा थी बिग बॉस की ये लड़की!
सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड और पत्नी – Sidharth Shukla Wife Name
वैवाहिक स्थिति- | अविवाहित |
अफेयर और प्रेमिका- | दृष्टि धामी, शेफाली जरीवाला, स्मिता बंसल, तनीषा मुखर्जी, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, आरती सिंह और शहनाज गिल (अफवाह) |
मां का नाम- | रीता शुक्ला |
पिता का नाम- | अशोक शुक्ला (सिविल इंजीनियर) |
भाई का नाम- | नहीं है |
बहन का नाम- | जानकारी नहीं है (संख्या- 2) |
परिवार के सदस्यों की संख्या- | 5 |
मंगेतर और पत्नी का नाम- | नहीं है |

सिद्धार्थ शुक्ला के विवाद | Sidharth Shukla Controversy in Hindi
- नए साल की शाम को Sidharth Shukla का लाइसेंस सीज कर लिया गया था, क्योंकि वह ड्रिंक और ड्राइव कर रहे थे इसके अलावा 2000 का जुर्माना भी देना पड़ा था।
- 2018 में रस ड्राइविंग करने के लिए Sidharth Shukla को अरेस्ट किया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के ऊपर 279, 337 और 427 का धारा लगा। हालांकि ₹5000 प्लेंटी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
- टीवी सीरियल दिल से दिल तक की को-स्टार रश्मि देसाई के साथ लड़ाई कर ली थी, क्योंकि उनके अनुसार रश्मि का वैनिटी वैन उनसे बड़ा था।
पसंदीदा चीजें – Sidharth Shukla Favourite Things
खाना- | पाव भाजी और फास्ट फूड |
अभिनेता- | मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन |
अभिनेत्र- | माधुरी दीक्षित और शहनाज गिल |
बॉलीवुड फ़िल्में:- | दीवार, जब वी मेट, दिलवाले, दुल्हनिया ले जायेंगे और संजू |
हॉलीवुड फ़िल्में:- | फास्ट एंड फ्यूरियस सभी सीरीज |
क्रिकेटर- | विराट कोहली |
शौक- | घूमना और जिम करना |
सिद्धार्थ शुक्ला की संपत्ति और फीस | Sidharth Shukla Net Worth
- कुल संपत्ति- ₹10 करोड़ तकरीबन
- फीस- 80 हजार रुपए प्रति एपिसोड
- कार- बीएमडब्ल्यू X5
सोशल मीडिया अकाउंट्स
इंस्टाग्राम आईडी- | realsidharthshukla |
टि्वटर आईडी- | sidharth_shukla |
फेसबुक आईडी- | Sidharth Shukla |
मोबाइल नंबर- | NA |

सिद्धार्थ शुक्ला का संक्षिप्त जीवनी – Sidharth Shukla Bio/wiki hindi
- क्या सिद्धार्थ शराब का सेवन करते हैं? हां
- Sidharth Shukla का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन पहले उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में रहते थे।
- Sidharth ने ग्रेजुएशन इंटीरियर डिजाइनिंग के तौर पर की है, लेकिन बाद में लगा कि मॉडलिंग उनके लिए सही रास्ता है।
- सिद्धार्थ की सबसे अच्छी टीवी शो की बात करें तो यह अजनबी, पवित्र रिश्ता, जाने पहचाने से, लव यू जिंदगी और दिल से दिल तक है।
- Sidharth Shukla को असली पहचान कलर्स टीवी की सीरियल बालिका वधू से मिली है, जिसमें वह शिवराज शेखर का रोल निभाते थे।
- उन्होंने हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सावधान इंडिया और इंडिया गोट टैलेंट 7 को होस्ट भी कर चुके हैं।
- 2019 में बिग बॉस 13 के विजेता घोषित किए गए। जिसके बाद Sidharth Shukla की लोकप्रियता दोगुनी हो गई है।
- बिग बॉस 13 में आसिम रियाज रनर अप थे और शहनाज कौर गिल तीसरे स्थान पर थी।
- Sidharth Shukla को 2015 में बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड का टाइटल मिला था, एशिया के पहले व्यक्ति हैं।
- वह शुक्ला शर्मीले स्वभाव के हैं इस बात को इंटरव्यू में कहा था। खैर Sidharth Shukla एक फिटनेस फ्रीक हैं और रेगुलर जिम जाते हैं।
- मॉडलिंग के समय से ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक अच्छे दोस्त हैं।
- शहनाज गिल और सिद्धार्थ का म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा यूट्यूब पर आया था, जिसे अब तक 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।