अपनी पहली ही फ़िल्म स्टूडेंट् ऑफ द ईयर से रातों रात स्टार बने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कौन नही जानता है। लोग इन्हें सिड कहकर बुलाते हैं। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी, इसके अलावा ये सहायक निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ को फिल्मी दुनिया में आने की प्रेरणा शाहरुख खान से मिली। इस लेख में हम आपको Sidharth Malhotra की लंबाई, उम्र, वजन, गर्लफ्रेंड, पत्नी, परिवार, संपत्ति और जीवन परिचय बताएंगे.

Sidharth Malhotra Short Bio/Wiki
असली नाम | सिद्धार्थ मल्होत्रा |
उपनाम | सीड |
पेशा | एक्टर, मॉडल |
जन्म तिथि | 16 जनवरी 1985 |
उम्र | 37 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | नई दिल्ली, भारत |
नागरिकता/ राष्ट्रीयता | भारतीय |
स्कूल का नाम | डॉन बॉस्को स्कूल, दिल्ली |
कॉलेज का नाम | शहीद भगत सिंह कॉलेज नई दिल्ली |
शैक्षणिक योग्यता | बीकॉम (ऑनर्स) |
लंबाई | 6 फुट 1 इंच (185 सेंटीमीटर) |
वजन | 80 किलोग्राम |
छाती का नाप | 42 इंच |
कमर | 30 इंच |
बायसेप्स | 16 इंच |
आंखों का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
पहली बॉलीवुड फिल्म | स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) |
टीवी सीरियल | धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान (2006) |
धर्म/जाति | मल्होत्रा (हिंदू) |
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स | सिंगल |
पत्नी | अविवाहित |
पिता का नाम | सुनील मल्होत्रा (रिटायर्ड मर्चेंट नेवी कैप्टन) |
मां का नाम | रीमा मल्होत्रा |
भाई का नाम | हर्षद मल्होत्रा (बड़ा भाई) |
बहन | नहीं है |
Sidharth Malhotra Height and Body Measurements
6 फुट 1 इंच हाइट के Sidharth Malhotra बॉलीवुड के लंबी हाइट वाले अभिनेताओं में शामिल है जैसा कि मैंने बताया सिद्धार्थ की हाइट सेंटीमीटर में 185 है यानी कि मीटर में 1 पॉइंट 8 5 मीटर ये एक परफेक्ट हाइट है। सिद्धार्थ का वजन 80 किलोग्राम है।अपनी स्माइल से सबको दीवाना करने वाले सिद्धार्थ शारीरिक माप में छाती 42 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स 16 इंच है। इनकी आँखे भूरी और बाल काले हैं।

Age and Early Life
16 जनवरी 1985 दिल्ली में जन्मे में सिद्धार्थ अभी 35 वर्ष के हैं। इनका राशि चिन्ह मकर है। इनके पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है, जो मर्चेंट नेवी में पूर्व कप्तान थे और इनकी माता का नाम रीमा मल्होत्रा है जो की एक ग्रहणी है। इनका एक बड़ा भाई भी है हर्षद मल्होत्रा, जो एक बैंक में काम करता है यानी बैंकर है। सिद्धार्थ की अभी तक शादी नहीं हुई है लेकिन इनका नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ चुका है।
हिंदू धर्म में जन्मे Sidharth Malhotra की प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल दिल्ली तथा नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली से हुई। आगे की पढ़ाई इन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज नई दिल्ली से कि इन्होंने बीकॉम तक पढ़ाई की है।
16 वर्ष की उम्र में ही इन्होंने टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में छोटे पृथ्वीराज चौहान के भाई की भूमिका निभाई। यह फेमस इंटरनेशनल डिजाइनर रॉबर्टो केवल्ली के विज्ञापन में भी काम कर चुके है ये ही नही इसके अलावा भी ये कई पत्रिकाओं जैसे रेड बुक, मेंस हेल्थ आदि में फीचर हो चुके है। जब सिद्धार्थ 22 साल के थे तब इन्होंने अभिनव सिन्हा की फिल्म के लिए ऑडियंस दिया और सेलेक्ट होने के बाद ये दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए।
Filmi Carrer
साल 2006 में आया टीवी शो धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ वर्तमान में मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। इन्हें जिमिंग और कार्टून बनाना बहुत पसंद है। इन्हें नॉन वेज खाना बहुत पसंद है।
अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने कई सारी फिल्में की हैं और कई सारे अवार्ड भी अपने नाम किए हैं जैसे 2013 में इन्होंने डेब्यू मेल एक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड इनकी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर फ़िल्म के लिये और स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला। साल 2014 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फ़ॉर द इंटरटेनर ऑफ द ईयर अवार्ड फ़िल्म हँसी तो फसी के लिये मिला।
Sidharth Malhotra ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया है और संघर्ष के समय में मनीष मल्होत्रा जो एक फेमस डिज़ाइनर हैं इन्होंने सिद्धार्थ की बहुत मदद की। वहीं अभिनेताओं में इनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और रितिक रोशन है इन हॉलीवुड की भी कुछ कलाकार अच्छे लगते हैं जैसे जॉनी डेपी और जॉर्ज क्लूनी। सिद्धार्थ को रग्बी खेलना और श्यामल सफेद रंग पहनना बहुत पसंद है। इम्तियाज अली, राजू कुमार हिरानी और जोया अख्तर जैसे निर्देशक इनकी पहली पसंद है।
Sidharth Malhotra Facts in Hindi
- अब बात करते है सिद्धार्थ के साथ जुड़े कुछ विवादो की भी होते ही हैं। एक बार सिद्धार्थ ने अपने दो प्रशंसकों पर 10 करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया था क्योंकि उन्होंने सिद्धार्थ की फैन क्लब वेबसाइट खोल कर उनके नाम से टी-शर्ट और अन्य सामान बेचे थे।
- अब जानते सिद्धार्थ के कुछ पसंदीदा चीजों के बारे में सिद्धार्थ को चिकन रोल, जलेबी, हॉट चॉकलेट, बिरयानी बहुत पसंद है
- Sidharth Malhotra की पसंदीदा अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, काजोल, करीना कपूर और कैटरीना कैफ है। न्यूयॉर्क और गोवा जैसी जगहों पर जाना ही नहीं पसंद है।
- सिद्धार्थ के पास मर्सिडीज़ बेंज एमएल क्लास एमएल 250 कार है। सिद्धार्थ एक फिल्म के लगभग तीन से चार करोड़ रुपए लेते हैं। इनकी नेटवर्थ ₹670000000 यानी कि $10 मिलियन है।
- आइए जानते हैं सिद्धार्थ के जीवन से जुड़े हुए कुछ रोचक बातों को सिद्धार्थ स्मोक तो नहीं करते पर ये ड्रिंक कर लेते हैं।
- सिद्धार्थ को बचपन से ही नाटक का शौक था और यह बचपन में नाटक और डांस में भाग लिया करते थे।