श्रीराम माधव नेने (Shriram Madhav Nene) एक वर्ल्ड फेमस कार्डियोवास्कुलर सर्जन और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के हसबैंड हैं। यूनाइटेड किंगडम में जन्मे डॉक्टर नेने दुनिया के नाम चीन कार्डियोवास्कुलर सर्जन में गिने जाते है। माधव नेने माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित के काफी अच्छे दोस्त हैं।

उम्र और प्रारंभिक जीवन | Shriram Madhav Nene Bio Wiki Hindi
55 साल के नेने का जन्म 11 फरवरी 1966 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ और इनकी नागरिकता अमेरिकन है। इनका राशिचिन्ह कुम्भ है। नेने का गृह निवास लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में है और इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यही से हुई इनकी शुरुआती पढ़ाई व्हिटनी हाई स्कूल, सेरिटोस, कैलिफ़ोर्निया से और आगे की पढ़ाई महाविद्यालय सेंट लुइस स्कूल ऑफ मेडिसिन वाशिंगटन से हुई।
इन्होंने एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और एफएसीएस (अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स के फेलो) की योग्यता हासिल की है। इनके परिवार के बारे में अधिक जानकारी ज्ञात नहीं है। हिन्दू धर्म को मानने वाले नेने का स्वभाव काफी खुशमिजाज है। इन्हें खाने में भारतीय क्विजिन बेहद पसंद है।
इनका पसंदीदा फल आम है। ये माइकल एंजेलो, लियोनार्डो दा विंची, एडिसन, फ्रैंकलिन, टेस्ला और आइंस्टीन को पसन्द करते हैं। इनका पसंदीदा रंग सफेद, काला और ग्रे है।

लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
ये शारीरिक तौर पर काफी फिट और स्मार्ट हैं। इनका वजन 75 किग्रा यानी 165 पाउंड है और हाइट 175 सेंटीमीटर और मीटर में 1.75 मीटर है वही अगर फुट में देखा जाए तो 5′ 9” है। चेस्ट 42 इंच, कमर 32 इंच और
बाइसेप्स 13 इंच है भूरे रंग की आंखे और काले रंग के बाल इनकी पर्सनैलिटी को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं।
पत्नी, परिवार और बच्चे
इन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को माधुरी दीक्षित से विवाह कर लिया था। शादी से पहले डॉक्टर नेने, माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित के दोस्त थे। माधुरी दीक्षित के दो बेटे भी हैं, एक का नाम अरिन नेने और दूसरे का नाम रायन नेने है।

इनका जन्म लंदन में भारतीय अप्रवासियों के घर हुआ था। इनके परिवार ने 1962 में भारत छोड़ दिया था। जिस कारण इनका पालन-पोषण संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ। ये माइट्रल वाल्व रिपेयर, एंडोवास्कुलर एओर्टिक सर्जरी में भी विशिष्ट है, और उसे दा विंची रोबोटिक सर्जन के रूप में प्रशिक्षित किया गया था।
कुल संपत्ति
बात अगर श्रीराम माधव नेने की कुल संपत्ति की हो तो इनकी कुल संपत्ति लगभग $12 मिलियन यानी ₹80 करोड़ है। Also Read: रजनीकांत से लेकर महेश बाबू तक हैं बड़े दिलवाले, समाज के लिए करते हैं नेक काम.