हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर किए गए इस खुलासे के बाद शिवानी दांडेकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं और आजकल लोग इंटरनेट पर शिबानी दांडेकर के बारे में जानने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शिबानी दांडेकर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Shibani Dandekar Bio/Wiki Hindi
27 अगस्त 1981 को महाराष्ट्र में जन्मी शिबानी दांडेकर 40 साल की उम्र होने के बाद भी विवाहित है. वह अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। शिबानी दांडेकर को फिल्मों में ज्यादा सफलता तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार निभाए हैं और बॉलीवुड दर्शक उन्हें अच्छी तरह से पहचानते हैं, शिवानी अपने खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

ब्वॉयफ्रेंड, पति और अफेयर्स
शिबानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया कि वह और फरहान अख्तर पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं और इन दोनों ने लॉकडाउन के दौरान एक साथ काफी समय व्यतीत किया है और लॉकडाउन के समय यह दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए।
इससे पहले शिवानी का नाम मॉडल कीम सिकेरा के साथ भी जुड़ा था और यह दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। आईपीएल मैचों के दौरान शिबानी का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ा था। शिबानी दांडेकर की शादी फरहान अख्तर से हो चुकी है। उनके शादी की डेट 21 फरवरी 2022 है।

शिबानी दांडेकर का फिल्मी करियर
शिबानी दांडेकर 2011 से लेकर 2015 तक सोनी मैक्स पर दिखाए जाने वाले आईपीएल का एक्स्ट्रा इनिंग होस्ट कर चुकी है, इस कार्यक्रम को होस्ट करने के कारण शिबानी को लोगों के बीच काफी पहचान मिली और उनकी हॉटनेस देखकर लोगों ने उनमें काफी दिलचस्पी लिया। शिबानी काफी लंबे समय तक इस कार्यक्रम को होस्ट करती रही।
शिबानी इससे पहले भी कई कार्यक्रमों को होस्ट कर चुकी है और शिबानी का ज्यादातर समय अमेरिका में बीता है, शिबानी ने अमेरिका में कई भारतीय कार्यक्रमों को होस्ट किया है और वह भारतीय आइकॉन के रूप में अमेरिका में पहचानी जाती थी। बाद में शिवानी का मन अमेरिका में नहीं लगा और वह इंडिया वापस आ गई यहां उन्होंने टेलीविजन शो झलक दिखला जा को होस्ट किया। इसके अलावा आईपीएल को भी होस्ट किया और भी कई मशहूर ऐसे कार्यक्रम है जिनको शिवानी ने होस्ट किया है।

शिबानी दांडेकर के पति (फरहान अख्तर) की जीवनी के बारे में जानिए
शिबानी दांडेकर के पति फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में फिल्म दिल चाहता है से डेब्यू किया था फरहान अख्तर बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर भी हैं और उन्होंने कई मशहूर फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। फरहान अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा काफी फेमस हुई थी जिसमें उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और अभय देओल ने बेहतरीन किरदार निभाया था।
फरहान अख्तर ने सन 2000 में शादी किया था लेकिन उनका वैवाहिक जीवन काफी लंबे समय तक चलने के बाद 2017 में टूट गया और उनका उनकी पत्नी के साथ तलाक हो गया। तलाक की खबरों के बाद से ही फरहान शिबानी शिवानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन इनके शादी की खबरें अब सोशल मीडिया पर आनी शुरू हुई है।

फरहान अख्तर ने बायोग्राफिकल फिल्म भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था जो कि काफी प्रसिद्ध हुआ और यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था इसके अलावा फरहान अख्तर ने शाहरुख खान के साथ फिल्म डॉन में एक्टिंग किया था। फरहान अख्तर ने फिल्म वजीर, दिल धड़कने दो में मुख्य भूमिका निभाया था और यह एक जाने-माने अभिनेता हैं और इनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं।
फरहान अख्तर गानों के लिए लिरिक्स भी लिखते हैं और उनकी आवाज बहुत बेमिसाल है फरहान अख्तर द्वारा जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में बोले गए कुछ डायलॉग और शायरियां काफी फेमस है।
फरहान अख्तर ने टेलीविजन के कई शो में बतौर जज का भी काम किया है इसके अलावा उन्होंने मिस इंडिया 2002 को होस्ट भी किया था। फरहान अख्तर इसके अलावा फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए भी पहचाने जाते हैं और उन्होंने बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध फिल्मों में बतौर निर्माता काम भी किया है।