हाल ही में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने मशहूर अभिनेता विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) के साथ 18 फरवरी 2022 को शादी कर लिया। शीतल और विक्रांत की शादी के बाद इन दोनों की खबरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई है और इनके शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि कौन है शीतल ठाकुर और इन्होंने किन-किन फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Sheetal Thakur Bio/Wiki Hindi
शीतल ठाकुर का जन्म हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 13 नवंबर 1991 को हुआ था शीतल ठाकुर बचपन से ही बेहद खूबसूरत हैं और इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश में ही लिया। शीतल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग करना शुरू किया था और यहीं से उनके अभिनय की शुरुआत हुई।
शीतल ठाकुर ने फेमिना मिस हिमाचल प्रदेश प्रतियोगिता में भाग लिया था जहां पर वह विजेता रही थी जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के कई ऑफर आने लगे थे और वह छोटे-मोटे मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में भाग लिया करती थी। बाद में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और हैवेल्स कंपनी में बतौर इंजीनियर के रूप में कुछ समय तक काम भी किया लेकिन शीतल का मन इंजीनियरिंग में नहीं लग रहा था इसलिए वह मॉडलिंग में लगी रही और उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग किया।

शीतल ठाकुर का फिल्मी करियर
मॉडलिंग में अपनी खूबसूरती के लिए ढेर सारी तारीफ पाने के बाद शीतल ठाकुर का मन अब आगे बढ़ने लगा और वह फिल्मों में ऑडिशन देने के लिए जाया करती थी, जिसके बाद उन्हें 2016 में बम्बूकट फिल्म में पहली बार अभिनय करने का मौका मिला। यह एक पंजाबी फिल्म थी जिसके बाद शीतल ठाकुर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस फिल्म के बाद उन्हें कई हिंदी और अन्य भाषाओं के वेब सीरीज में काम करने का मौका मिलता रहा शीतल ठाकुर वेब सीरीज की दुनिया की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं।
शीतल ठाकुर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और इस समय उनके लगभग चार लाख फॉलोवर्स है, शीतल ठाकुर अक्सर अपने कुत्ते के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिससे यह लगता है कि शीतल को कुत्तों से बहुत ज्यादा प्यार है।
अफेयर्स, बॉयफ्रेंड और पति
शीतल ठाकुर और विक्रांत मेसी काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और ये अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चित भी रहे हैं। इन्होंने 2019 में एक दूसरे से सगाई कर लिया था जिसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को दिया था। हाल ही में 18 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने अपने दोस्तों और कुछ खास रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर लिया।
3 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मे विक्रांत मेस्सी काफी लंबे समय से टेलीविजन पर अपने अभिनय के लिए एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्हें अमेजन प्राइम के मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रसिद्धि मिली। इसमें उन्होंने बबलू पंडित का किरदार निभाया था जो कि मुख्य रोल था इस रोल में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और इसके बाद ही उनके सितारे गर्दिश में हो गए। इस रोल के बाद विक्रांत मेस्सी को कई और बड़े रोल मिले और आज वह अपने आप को बॉलीवुड और हिंदी फिल्मों में काफी अच्छे से स्थापित कर चुके हैं।
शीतल ठाकुर के पति (विक्रांत मेसी) की जीवनी
शीतल ठाकुर के पति यानी विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) ने कई टेलीविजन और फिल्मों में अवार्ड भी जीता हैं उन्हें 2013 में जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक कबूल के लिए पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्हें 2016 में फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के लिए फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
2021 में आई दीपिका पादुकोण की मशहूर फिल्म छपाक में सहायक कलाकार का किरदार निभाने वाले विक्रांत मेस्सी को बेस्ट सहायक अभिनेता का अवार्ड इस फिल्म के लिए मिला था।। विक्रांत ने 2004 में धारावाहिक कहां हूं मैं से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू किया था विक्रांत बताते हैं कि वह असिस्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं और अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम भी किया है।
विक्रांत ने 2013 में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की मशहूर फिल्म लूटेरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया इसके बाद उन्होंने फिल्म दिल धड़कने दो 2015 में किया।
2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है इसके बाद ही उन्होंने फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में काम किया, इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड मिला और उन्हें अपने फिल्मी कैरियर में सफलता मिल गई।