शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन कलाकार व स्टेज परफॉर्मेंर हैं। इन्होंने 1998 में आई फ़िल्म दिल से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्मों के अलावा इन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। इन्होंने सिर्फ 14 वर्ष से ही थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Sheeba Chaddha biography in Hindi
इनका जन्म 1973 में सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन इनका होम टाउन दिल्ली है। इन्हें बचपन से ही थियेटर में काम करने में रुचि थी और ये कॉलेज के दिनों में भी नाटक में भाग लेती रही है। इन्होंने दिल्ली के हंस राज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की है।
शीबा चड्ढा सिख धर्म से है और ये शादीशुदा है। इनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन है और इनकी पसंदीदा अभिनेत्री रेखा और हेमा मालिनी है। इन्हें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बहुत पसंद है। इन्हें कपिल शर्मा का कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल बहुत पसंद है।
फिल्मी करियर
इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म में दिल से से की थी। इसके बाद ये 1999 में आई फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम में नज़र आई। फिर इन्होंने साल 2007 में आई फ़िल्म परजानिया और साल 2009 में आई फ़िल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया।
साल 2009 में इनकी एक और फ़िल्म लक बाय चांस आयी और फिर ये 2012 में आई फ़िल्म तलाश में नज़र आई। इनकी इन सभी फिल्मों में इन्हें एक ही तरीके के किरदार अदा करने को मिले थे।
फ़िल्म तलाश में इनके अभिनय की खूब तारीफ हुई, इस फ़िल्म में इन्होंने निर्मला नाम की एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। इनके इस किरदार के लिए इन्हें पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद ये साल 2015 में आई फिल्म दम लगा कर हइशा में नज़र आई।
फिल्मों के अलावा शीबा कई धारावाहिक में भी अभिनय कर चुकी है। इन्होंने सबसे पहला टीवी शो साल 2002 में लव मैरेज किया था इसके बाद ये कई वर्षों तक सिर्फ फिल्मों में ही दिखाई देती रही फिर इसके बाद इन्होंने साल 2007 में ये कस्तुरी नाम के धारावाहिक से फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की।
इसके बाद इन्होंने ना आना इस देस लाडो, कितनी मोहब्बत हइ, कहानी सात फेरों की, कुछ तो लोग कहेंगे और लाखों में एक धारावाहिक में अहम किरदार निभाए। अंतिम बाद इन्होंने साल 2012 में आये टीवी सीरियल हिटलर दीदी में काम किया।
फिल्मों और धारावाहिक के अलावा इन्होंने कई स्टेज में भी अभिनय का जलवा दिखाया है। इन्होंने साल 2007 में रजत कपूर का सी फॉर क्लौन और साल 2010 में आये अतुल कुमार के शो द ब्लू मग में भी काम किया है। इसके अलावा इनका एक थियेटर ग्रुप भी है, जिसका नाम द कंपनी थियेटर है।
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट
बात अगर इनके फिजिकल अपीयरेंस की तो हो इनकी हाइट 5 फ़ीट 3 इंच है और इनका वजन 60 किलोग्राम लगभग है। इनके बालों और आँखों का रंग काला है।