Shahrukh Khan rejected films: शाहरुख खान ने जिसे फ्लॉप समझकर छोड़ा वो हुई थी ब्लॉकबस्टर

शाहरुख खान बॉलीवुड के काफी जाने-माने सितारे हैं। जिन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आज बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं। आज हम बात करेंगे उन फिल्मों के बारे में जिस में काम करने के लिए शाहरुख खान को पहले ऑफर दिया गया था ,लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया और आगे चलकर यह फिल्म काफी ज्यादा हिट हुई थी।

लगान

इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया क्योंकि इस फिल्म में अंग्रेजों द्वारा भारत की जाने वाले ज़ुल्म और भारत द्वारा दिया जाने वाला मुंह तोड़ जवाब को दिखाया गया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में हमें आमिर खान नजर आए। इस फिल्म की कहानी के बारे में अगर हम बात करें तो इस फिल्म में ऐसा दिखाया जा रहा है कि अंग्रेज भारतीयों के आगे एक प्रस्ताव रखते हैं। जिसके अनुसार अगर भारतीय उनको क्रिकेट में हरा देते हैं तो वह उसके बाद उनका 3 साल का लगान माफ कर देंगे। आमिर खान के नेतृत्व में टीम बनती है और भारतीय वह मैच जीत जाते हैं। इस फिल्म के लिए सबसे पहले ऑफर शाहरुख खान को दिया गया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

कहो ना प्यार है

यह फिल्म रितिक रोशन करियर में काफी बड़ा हाथ रखती है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रितिक रोशन को डबल रोल में दिखाया जा रहा है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। आपको बताना चाहेंगे इस फिल्म के लिए सबसे पहले ऑफर शाहरुख खान को दिया गया था लेकिन शाहरुख खान किसी कारण से इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद रितिक रोशन ने बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया।

मुन्ना भाई एमबीबीएस

इस फिल्म में संजय दत्त के ढलते हुए करियर को काफी ज्यादा सहारा दिया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया इस फिल्म में कॉमेडी के साथ काफी ज्यादा इमोशनल सीन भी है। जिसने दर्शकों का भावुक किया तो कभी पेट पड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई लेकिन आपको जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी इस फिल्म के लिए निर्माता सबसे पहले शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

थ्री ईडियट्स

इस फिल्म ने काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी थी। खास करके इस फिल्म को यंग जनरेशन में काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी लोगों का ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान और करीना कपूर दिखाई दिए थे। आपको हम बताना चाहेंगे इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने सबसे पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया था। लेकिन शाहरुख खान को किसी कारणों से इस फिल्म में सूट नहीं किया जा सका जिसके बाद इस फिल्म में आमिर खान को शूट किया गया यह फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई।

रंग दे बसंती

इस फिल्म मि लीड रोल आमिर खान को भी ऑफर हुआ था। लेकिन इस फिल्म के एक साइड रोल यानी कि आर माधवन के जगह शाहरुख खान को मेकर्स कास्ट करना चाहते थे। लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम कर करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। जिसके बाद यह रोल आर माधवन को दे दिया गया और यह फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।

स्लमडॉग मिलेनियर

इस फिल्म के एक रोल के लिए भी शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म में काम नहीं किया। हम आपको बताना चाहेंगे फिल्म मैं अनिल कपूर ने जो रोल निभाया था उस रोल के लिए सबसे पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन शाहरुख खान ने किसी कारण से इस फिल्म में काम करने से साफ साफ मना कर दिया। जिसके बाद यारों अनिल कपूर को दे दिया गया।

रोबोट

रजनीकांत की फिल्म रोबोट के बारे में बात करें तो यह फिल्म काफी ज्यादा हिट साबित हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया ।साथ ही इस फिल्म के सेकंड पार्ट भी दर्शकों का काफी पसंद आया है। हम आपको बताना चाहेंगे इसके पहले पार्ट में शाहरुख खान भी नजर आने वाले थे लेकिन किसी विवाद में आ जाने के कारण उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ साफ मना कर दिया।

जोधा अकबर

रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर दर्शकों का पसंद आई थी। इस फिल्म को मुगल शासक अकबर की कहानी से प्रेरित होकर बनाया गया था। इस फिल्म में किरदार के लिए रितिक रोशन से पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था लेकिन शाहरुख खान इस फिल्म में काम करना नहीं चाहते थे। जिससे उन्होंने मेकर्स को मना कर दिया। जिसके बाद या रोल रितिक रोशन को दे दिया गया और यह फिल्म काफी ज्यादा हिट हुई थी।

Leave a comment

Leave a Reply