शाहिद कपूर बॉलीवुड के जानी मानी हस्तियों में से एक हैं, लोग इन्हें चॉकलेटी बॉय कह कर भी बुलाते है। इन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में की हैं। इन्हें लोग प्यार से शाकी, साशा, दोदो आदि नामों से बुलाते हैं। शाहिद कपूर की चर्चा इन दिनों हर जगह है क्योंकि उनकी आखिरी फिल्म कबीर सिंह की जो 400 करोड़ रुपए के क्लब में है वह अपनी अगली फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं खैर हम आपको शाहिद कपूर की लंबाई, उम्र, पत्नी, बेटी, कुल संपत्ति और जीवनी के बारे में बताएंगे।
शाहिद कपूर का जीवन परिचय जानिए
असली नाम | शाहिद कपूर |
उपनाम | चॉकलेटी बॉय और कबीर सिंह |
जन्मतिथि | 25 फरवरी 1981 |
उम्र | 41 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | भारत के नई दिल्ली में |
लंबाई | 5 फुट 8 इंच |
वजन | 70 किलोग्राम लगभग |
छाती का नाप | 42 इंच |
कमर | 30 इंच |
बायसेप्स | 15 इंच |
पहली फिल्म का नाम | इश्क विश्क (2003) |
पहली टीवी सीरियल | झलक दिखलाजा रीलोडेड 2015 (जज के तौर पर) |
नागरिकता | भारतीय |
जाति/धर्म | खत्री (हिंदू) |
वर्तमान घर का पता | मुंबई के जुहू में स्थित, परिणीता अपार्टमेंट्स |
स्कूल का नाम | ज्ञान भारतीय स्कूल, दिल्ली |
कॉलेज का नाम | मीठा भाई कॉलेज, मुंबई |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
पिता का नाम | पंकज कपूर (अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर) |
मां का नाम | नीलिमा अजीम और सुप्रिया पाठक |
भाई का नाम | रुहान कपूर और इशान खट्टर (सौतेला भाई) |
बहन का नाम | सनाह कपूर (सौतेली बहन) |
पत्नी का नाम | मीरा राजपूत |
गर्लफ्रेंड | करीना कपूर, सानिया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा और मीरा राजपूत |
विवाह की तिथि और स्थल | 7 जुलाई 2015 (ओबेरॉय होटल, गुड़गांव) |
बेटा का नाम | जैन कपूर |
बेटी का नाम | मिशा कपूर |
शाहिद कपूर की बॉडी मेजरमेंट और लंबाई जानिए
बेहद क्यूट से दिखने वाले शाहिद की हाइट 172 सेंटीमीटर जो मीटर में 1.72 और फिट में 5 फुट 8 इंच है। इनका वजन 154 पाउण्ड यानी 70 kg है। शारीरिक माप की बात करें तो छाती 42 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स 15 इंच है। काले बाल और काली आंखे इनके लुक को और भी आकर्षक बनाती हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के लिए भी काफी मेहनत कर रहे हैं, इस फिल्म में उनका मस्कुलर लुक दिखेगा क्योंकि वे एक स्पोर्ट प्लेयर की भूमिका में हैं।

जानिए शाहिद कपूर के फिल्मी करियर और स्ट्रगल के बारे में।
शाहिद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म इश्क विश्क से की थी, इनकी यह फ़िल्म साल 2013 में आई थी। इस फ़िल्म में इनके अभिनय की भी खूब तारीफ की गयी। इसके बाद ये साल 2015 में आये टीवी शो झलक दिखला जा रिलोडेड में जज की भूमिका में भी नज़र आए थे। पिछले कुछ सालों में उन्होंने बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए हैं, जिनमें पद्मावत और कबीर सिंह उनकी आखिरी मूवी थी, 2019 के बाद उनकी एक भी फिल्म नहीं आई है। 2022 में वे जर्सी फिल्म में नजर आएंगे। शाहिद एक फिल्म के लगभग 40 करोड़ रुपए लेते हैं। बात अगर शाहिद की नेट वर्थ की हो तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 186 करोड़ रुपये हैं।

जन्म और प्रारंभिक जीवन
शाहिद कपूर का जन्म 15 फरवरी 1981 में दिल्ली में हुआ था यह अभी मात्र 40 वर्ष के हैं। शाहिद की राशि मीन है। शाहिद की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 तक दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल और आगे की शिक्षा राजहंस विद्यालय मुंबई से पूरी हुई। शाहिद ने अपना स्नातक मुंबई के मीठीबाई कॉलेज मुंबई से पूरा किया है।
हिंदू धर्म के खत्री जाति में जन्मे शाहिद शाकाहारी हैं। वर्तमान में ये प्रणता अपार्टमेंट जूहू में रहते हैं। इन्हें पढ़ने और नाचने का शौक है शाहिद को बचपन से ही यात्रा करना, मिठाईयां खाना और घड़ियां इकट्ठे करने का शौक है। शाहिद को गपशप करना, नॉन वेज खाना और मशरूम खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
जानिए शाहिद कपूर के परिवार में कौन-कौन हैं?
शाहिद के पिता पंकज कपूर एक अभिनेता थे। और इनकी माता नीलिमा अजीम भी एक अभिनेत्री थीं। इनकी एक सौतेली मां भी हैं उनका नाम है सुप्रिया पाठक वह भी एक अभिनेत्री थी। शाहिद के दो भाई रुहान कपूर और इशान खट्टर भी है, ईशान इनके सोतेले भाई है और इनकी एक सौतेली बहन सना कपूर भी है।
बात आगर शाहिद के लव लाइफ की करे तो इनके कई अफेयर रहे चुके है। ऋषिता भट्ट, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा और मीरा राजपूत इन सब चर्चित हस्तियों के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। हालांकि बाद में इन्होंने मीरा राजपूत से विवाह किया।
Shahid Kapoor का विवाह 7 जुलाई 2015 को द ओबेराय, गुडगांव से हुआ था। मीरा राजपूत और इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम जैन कपूर है। बेहद क्यूट दिखने वाले जैन का जन्म 2018 में हुआ था और इसके अलावा इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम मिशा कपूर है। मिशा साल 2016 में हुई थी।
शाहिद कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें, जिन्हें नहीं जानते होंगे आप
- Shahid Kapoor को नीला, काला और सफेद रंग बहुत प्रिय है। शाहिद का फेवरेट सब्जेक्ट साइंस है।
- शाहिद के फेवरेट स्टार हैं पंकज कपूर और टॉम क्रूज। इनकी फेवरेट अभिनेत्री माधुरी दीक्षित,स्कारलेट जोहानसन तथा जुलिया रोबेर्ट हैं। ए आर रहमान और श्रेया घोषाल इनके फेवरेट संगीतकार हैं।
- Shahid Kapoor का नाम कुछ विवादों में भी लिया जाता है जैसे चुप चुपके की शूटिंग के दौरान निर्देशक पर कुछ आक्रामक हो गए थे।
- शाहिद के पास कई लक्जरी कारों का भी कलेक्शन हैं, जैसे पोर्श केयेन, मर्सिडीज़ बेंज जीएल क्लास, जगुआर एक्स केआर-एस, रेंज रोवर वोग।
- इसके अलावा शाहिद को बाइक का भी शौक है, इनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, यामाहा एम टी-01 बाइक हैं।