सौरभ शुक्ला बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद लोकप्रिय भारतीय फिल्म अभिनेता, थियेटर कलाकार, टेलीविजन एक्टर, स्क्रीनराइटर और निर्देशक हैं. सौरभ अपनी एक अलग अदाकारी के लिए जाने जाते है। इन्होंने जॉली एलएलबी, बर्फी, सत्या, किक और पीके जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का लोहा मनवाया है। इस लेख में Saurabh Shukla की हाइट, वेट, उम्र , पत्नी, संपत्ति और जीवनी बताएंगे।
सौरभ शुक्ला का संक्षिप्त जीवन परिचय जानिए
असली नाम | सौरभ शुक्ला |
पेशा | अभिनेता, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर |
जन्म तिथि | 5 मार्च 1963 |
उम्र | 59 वर्ष (2022 के अनुसार) |
नागरिकता | भारतीय |
स्कूल का नाम | जानकारी नहीं है |
कॉलेज का नाम | खालसा कॉलेज नई दिल्ली, भारत |
घर का पता/जन्म स्थल | उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले में |
लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
वजन | 82 किलोग्राम लगभग |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
पहली फिल्म | बैंडिट क्वीन (1994) |
स्क्रीनराइटर के तौर पर डेब्यू | सत्या (1998) |
डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म | मुद्दा (2003) |
जाति/ धर्म | हिंदू |
वर्तमान घर का पता | मुंबई वेस्ट, अंधेरी के यमुनानगर में |
पिता का नाम | जानकारी नहीं है |
मां का नाम | डॉक्टर जोगमाया शुक्ला |
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स | नहीं |
पत्नी का नाम | शुक्ला प्रणाली रॉय |
बच्चे | जानकारी नहीं है |
सौरभ शुक्ला की लंबाई और वजन कितनी है?
गोलू मोलू से दिखने वाले सौरभ वजन पाउंड में 181 और किलोग्राम में 82 है। इनकी आंखें गहरी भूरी और इनके बालो के रंग ब्लैक एंड व्हाइट है। इनकी लंबाई 5 फुट 6 इंच है यानी 1 पॉइंट 68 मीटर और सेंटीमीटर में 168 सेंटीमीटर।

कितनी स्ट्रगल करनी पड़ी थी सौरभ शुक्ला को!
Saurabh Shukla की मां भारत की पहली महिला तबला वादक थी। जब यह 2 साल के थे तो इनका परिवार गोरखपुर से दिल्ली आ गया था। बचपन से यह फिल्मों के बहुत शौकीन थे और इनके पिता ने इन्हें और इनके बड़े भाई को हफ्ते में चार फिल्में देखने की अनुमति दी थी। बहुत छोटी सी उम्र में इन्होंने अपना सपना पाल लिया था की ये फिल्मों के लिए जरूर काम करेंगे और जब यह कक्षा 6 में पढ़ते थे तभी से ये फिल्म निर्माता बनना चाहते थे।
1984 से 1993 तक दिल्ली में यह सिर्फ थिएटर किया करते थे और इन्हें अभिनय करने की कोई इच्छा नहीं थी। टीवी शो तहकीकात करते समय इन्हें शेखर कपूर ने बैंडिट क्वीन का ऑफर दिया जिसमें उन्होंने गोपी की भूमिका निभाई।
हॉलीवुड फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए इन्होंने गोल्डन ग्लोब अकादमी पुरस्कार जीता। इतना ही नहीं 2014 में आई जौली एलएलबी मे इन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता।
इन्होंने 1994 में आई फ़िल्म बैंडिट क्विन में काम किया। इसके बाद साल 1998 में आई फ़िल्म सत्या की पटकथा सौरभ ने लिखी थी या यूं कहें कि सौरभ इस फ़िल्म के पटकथा लेखक हैं। इसके बाद साल 2003 में आई फ़िल्म मड्डा द इश्यू के निर्देशन का काम भी इन्होंने ही किया था।
सौरभ शुक्ला की उम्र और प्रारंभिक जीवन के बारे में जानिए
सौरभ शुक्ला का जन्म 5 मार्च 1963 को हुआ था इनका जन्म स्थान गोरखपुर है, जो कि भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में है। वर्तमान में ये 58 वर्ष के हैं। इनका राशि चिन्ह मीन है।
इनके स्कूल का तो ज्ञात नहीं है पर इन्होंने उच्च शिक्षा खालसा विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की है। इनकी माता एक तबला वादक थी और उनका नाम डॉक्टर जोगमाया शुक्ला है। सौरभ शुक्ला के पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है पर वह एक गायक थे। इनका एक बड़ा भाई भी है। इनकी धर्मपत्नी का नाम शुक्ला बरनाली राय है।
इन्हें पढ़ने-लिखने और फिल्में देखने का बहुत शौक है। शेखर कपूर इनके पसंदीदा निर्माता है। वर्तमान में ये 202 ग्रीन क्रेस्ट एफ़ 19 यमुना नगर अंधेरी वेस्ट मुंबई लोखंडवाला के पास रहते हैं।