तमिलनाडु की पूर्व बहुचर्चित मुख्यमंत्री दिवगंत जयललिता की करीबी शशिकला (Sasikala Natarajan) ने अचानक लिए अपने एक फैसले से AIADMK पार्टी समेत सभी राजनीतिक दिग्गजो को चौंका कर रख दिया है। शशिकला ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी जबकि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव बिल्कुल सर पर है।
अचानक में लिए उनके इस फैसले ने राजनीति अखाड़े में एक नई उथल पुथल मचा कर रख दी है। कई लोग तमिलनाडु के चुनाव में उनके की राजनीति में उनसे कई कयास लगाए बैठे थे, जिस पर की शशिकला ने पूर्ण रूप से विराम लगा दिया है। इस लेख में आप शशि कला की बायोग्राफी, लेटेस्ट न्यूज़ और संक्षिप्त जीवन परिचय से अवगत होंगे।
पावरफुल नेता है शशिकला
तमिलनाडु की राजनीति में शशिकला बहुत बड़ा नाम है। सही मायने में देखे तो जयललिता के बाद Sasikala का ही नाम लिया जाता था। मुख्यमंत्री पद पर तो जयललिता विराजमान थी लेकिन शशिकला उनका दांया हाथ कहलाती थी क्योंकि जयललिता के लगभग सभी रणनीतिक और राजनीतिक फैसलों में शशिकला ही मोहर लगाती थी।
शशिकला राजनीति में कोई आम महिला नहीं है। 90 के दशक में उन्होंने राजनीति में कदम रखा।लेकिन कुछ ही समय वो जयललिता के काफी करीब हो गयी। वो जयललिता के इतने करीब थी कि शशिकला और जयललिता का नाम साथ मे लिया जाता था।
Also Read:
अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट न्यूज़
Sasikala Natarajan Short Biography
पूरा नाम | शशिकला नटराजन |
उपनाम | चिन्नामा |
पार्टी का नाम | ऑल इंडिया अन्ना द्रविदा मुनेत्र ख्वाजागम (3 मार्च 2021 को राजनीति से सन्यास) |
लंबाई | 5 फुट 1 इंच |
जन्म तिथि | 29 जनवरी 1956 |
उम्र | 65 वर्ष (2021 के अनुसार) |
घर का पता | तिरुवरूर, तमिलनाडु, इंडिया |
धर्म/ जाति | हिंदू (थेवर) |
पसंदीदा राजनेता | जयललिता |
पति का नाम | एम नटराजन |
बेटा | नहीं है |
बेटी | नहीं है |
पेशा | राजनीतिज्ञ |

शशिकला के जेल जाने की वजह क्या थी?
शशिकला जनवरी 2021 में ही जेल से रिहा हुई है। आपको बता दें कि शशिकला पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाया गया था और कोर्ट ने उन्हें 4 साल की सजा सुनाई थी।बेंगलुरु जेल में बंद शशिकला के जेल से रिहा होते ही तमिलनाडु की राजनीति में नई चहल पहल शुरू हो गई थी। लेकिन शशिकला के इस फैसले पर सभी सियासी कयासों पर विराम सा लग गया। Sasikala की बायोग्राफी वाकई दिलचस्प है।
Sasikala Natarajan Biography – कभी वीडियो पार्लर चलाती थी शशिकला
मंझी हुई राजनीतिक मानी जाने वाली शशिकला कभी वीडियो पार्लर चलाती थी। जिंदगी में शशिकला ने कई उतार चढ़ाव देखें है और तब जाकर वो इस मुकाम पर पहुँची है।
करीब तीन दशक पहले Sasikala की जयललिता से मुलाकात हुई थी। Sasikala की जीवनी का यह एक अहम हिस्सा है। समय के साथ साथ वो उनके करीब होती चली गयी। शशिकला, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को अपनी बहन मानती है।
वर्ष 1984 में शशिकला एक सामान्य जिंदगी जी रही थी और विनोद वीडियो विजन नाम से एक वीडियो पार्लर चलाती थी। उनके पति नटराजन सरकार अफसर थे और सरकार में जनसंपर्क अधिकारी थे।
Sasikala की जयललिता से मुलाकात तब हुई जब शशिकला के विनोद वीडियो की टीम को जयललिता के भाषण में वीडियोग्राफी का मौका मिला। एक सामान्य सी मुलाकात ने Sasikala की जिंदगी को बिल्कुल बदल दिया।
Sasikala की लेटेस्ट न्यूज के अनुसार चिन्नमा के नाम से मशहूर शशिकला जब जेल से रिहा हुई तो कयास लगाए जा रहे थे कि तमिलनाडु की राजनीति में कुछ अलग ही सियासी मोड़ देखने को मिलेंगे। लेकिन उनके राजनीति से संन्यास की घोषणा ने सभी पहलुओं को खत्म कर दिया।
हालांकि उन्होंने AIADMK के कार्यकर्ताओं से चुनाव में एकजुट होकर लड़ने को कहा है और स्टालिन की पार्टी DMK को हराने की बात कही है।
शशि कला की जीवनी में एक नया मोड़ देखने को मिला था। खैर हम से जुड़े रहिए ताकि आपको शशिकला के जीवन से जुड़ी अन्य बातों को बता पाएं।
फाइनल वर्ड्स
इस लेख में हमने Sasikala की संक्षिप्त बायोग्राफी बताई है। इसके अलावा कॉन्ट्रोवर्सी और राजनीतिक कैरियर का भी उल्लेख है। उम्मीद करता हूं कि आपने हमारे लेख को इंजॉय किया होगा।