संजय सुरिंदर कपूर एक फेमस अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। इन्हें लोग संजय कपूर (Sanjay Kapoor) नाम से ज्यादा पहचानते हैं। इतना ही नही ये निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई भी हैं।
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
इनके फिजिकल अपीरेन्स की बात करें तो इनकी हाइट 175 सेंटीमीटर यानी 1.75 मीटर और फिट में 5 फुट 9 इंच है। फिट और परफेक्ट बॉडी के मालिक संजय का वजन 154 पाउण्ड यानी 70 kg है। भूरी आंखे और काले बाल इनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Sanjay Kapoor biography in Hindi
इनका जन्म 17 अक्टूबर 1960 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। अभी इनकी उम्र 60 है। इनकी राशिचिन्ह तुला है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा और एडुकेशन की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। संजय कपूर सोनम कपूर,रिया कपूर और अर्जुन कपूर के अंकल हैं।
पत्नी, बच्चे और परिवार
इनके परिवार की बात करें तो इनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था और ये भी एक फिल्म निर्माता थे। इनकी माँ का नाम निर्मल कपूर था। इनकी बहन रीना कपूर हैं और बड़े भाई बोनी कपूर फ़िल्म निर्माता हैं और बड़े भाई अनिल कपूर अभिनेता हैं।
इनका विवाह एनआरआई महीप संधु से हुआ विवाह से पहले इनकी प्रेमिका थीं बाद में 2002 में दोनों ने शादी कर ली और इनके दो बच्चे बेटी शनाया कपूर और बेटा जंहान कपूर हैं।
इनका जन्म मुंबई में एक फिल्म निर्माता के घर हुआ था और ये ग्रेटर मुंबई के उपनगर चेंबूर में बड़े हुए।
इनकी मां और राज कपूर की पत्नी कृष्णा अच्छी दोस्त थी। संजय कपूर, राज कपूर के बेटे राजीव कपूर के बचपन के दोस्त है।
फिल्मी करियर
इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म प्रेम से किया। 2009 में आई फ़िल्म क्या टाइम है यार के प्रोड्यूसर हैं। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड फिल्म राजा की और इस फिल्म ने इन्हें की रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
इन्होंने 2017 में विक्रम भट के टेलीविजन सीरियल इश्क गुनाह में स्मृति कालरा के साथ काम किया है। संजय द गॉन गेम, द लास्ट आवर जैसी कई वेब सीरीज में भी नज़र आ रहे हैं।
संजय कपूर राज कपूर के बेटे राजीव कपूर के बचपन के दोस्त हैं। इन्होंने 1995 में आई हिंदी फिल्म प्रेम से तब्बू के साथ अपनी शुरुआत की ये फिल्म बहुत लेट रिलीज हुई थी। बाद में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
इनकी कुछ हिट फिल्में हैं- औज़ार जो 1997 में आई, मोहब्बत (1997), सिर्फ तुम (1999), आदि। 2002 में आई फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में ईशा देओल के मानसिक पति के रूप में नज़र आये।
कुल संपत्ति
ये एक फ़िल्म का क्या लेते हैं और इनकी नेटवर्थ कितनी है इसका कोई अंदाजा नही है। फिर भी एक वेबसाइट के अनुसार संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 70 से 75 करोड़ रुपये है।
इनके पास एक शानदार BMW 5 सीरीज सेडान कार के अलावा मर्सिडीज, Bentley और BMW A6 कारें भी हैं।
आइये जानते हैं इनकी पसंद के बारे में- इन्हें राज कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार बेहद पसंद हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इनकी पसन्दीदा कलाकार हैं। क्रिकेट खेलना इन्हें अच्छा लगता है। योग करना, संगीत सुनना और यात्रा करने के ये बेहद शौकीन हैं।