राउंड टू हेल कौन है? R2h एक प्रसिद्ध कॉमेडी और वाइन यूट्यूब चैनल है, जिसे जयान, वसीम और नाजिम नाम के तीन दोस्त मिल कर चलाते है। Round2hell यूट्यूब चैनल पर आपको कॉमेडी और वाइन वीडियो के अलावा साइंस फिक्शन पर भी वीडियो देखने को मिल जाएगी। इनकी फनी वीडियो लोगो द्वारा काफी पसंद की जाती है।
- राउंड टू हेल उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life
- राउंड टू हेल का यूट्यूब करियर | Round2hell Success Story
- राउंड टू हेल का संक्षिप्त जीवनी – Round2hell Bio/wiki hindi
- नाजिम अहमद (राउंड टू हेल) के बारे में
- जियान सैफी (राउंड टू हेल) के बारे में
- वसीम अहमद के बारे में
- राउंड टू हेल चैनल की शुरुआत कैसे हुई?
- Facts About Round2hell – राउंड टू हेल के बारे में तथ्य
राउंड टू हेल उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life
तीनो दोस्त जयान सैफी, नाजिम अहमद और वसीम अहमद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। नाजिम का जन्म 1 सिंतबर को हुआ था, वहीं जयान का जन्म 12 फरवरी और वसीम 12 जुलाई को हुआ था। तीनो दोस्तों ने साइंस स्ट्रीम से ही पढ़ाई की है। ये तीनों दोस्त उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पागवाड़ा के रहने वाले है।
राउंड टू हेल का यूट्यूब करियर | Round2hell Success Story
नाजिम बचपन से ही फुटबॉल खेलने के बहुत शौकीन थे और वो फुटबॉल से जुड़ी टिप एन्ड ट्रिक्स यूट्यूब पर डालना चाहते थे। इन्होंने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया और उसमें फुटबॉल वीडियो डाली। लेकिन उनका ये आईडिया फ्लॉप हो गया क्योकि उनके इन वीडियो पर बहुत ही कम व्यूज आये।
Read: इस यूट्यूबर के दीवाने हैं round2hell
उस दौरान यूट्यूब पर कॉमेडी वाइन वीडियो का बहुत अच्छा दौर था। उस दौरान नाज़िम ने अपने दोनों दोस्त के साथ कॉमेडी वीडियो बनाने की सोची और वो तीनों इस बात पर सहमत भी हो गए।
तीनो दोस्त काफी कड़ी मेहनत से वीडियो शूट करतें है। इस तरह की वीडियो बनाना इतना आसान नही होता जैसा कि लोगों द्वारा देखने में लगता है। तीनों दोस्तो ने काफी डेडीकेशन, मेहनत और धैर्य के साथ वीडियो बनाई और उसे यूट्यूब पर अपलोड भी की। शुरुआत में तो इनके इस चैनल पर बहुत अच्छे व्यू नही आते थे लेकिन इन्होंने जिओ से रेलटेल एक वीडियो बनाकर अपलोड की जो कि बहुत वायरल हुई और इनका चैनल चल निकला।

राउंड टू हेल का संक्षिप्त जीवनी – Round2hell Bio/wiki hindi
यूट्यूब चैनल का नाम- | Round2hell (R2H) |
कलाकारों की संख्या- | 3 (नाजिम खान, वसीम खान और जियन खान) |
चैनल की शुरुआत- | 20 अक्टूबर 2016 |
ईमेल आईडी- | [email protected] |
वीडियो की संख्या (2020)- | 60 |
सब्सक्राइबर्स (2020)- | 15 मिलियन |
पहली वीडियो- | पगली कैप्शन ट्रोल (6 नवंबर 2016) |
कुल संपत्ति- | 1 cr. (Aprx.) |
फीस- | 10 Lack/ Month |
अवार्ड अचीवमेंट्स- | Youtube Gold Play Button |

नाजिम अहमद (राउंड टू हेल) के बारे में
वास्तविक नाम- | नाजिम अहमद |
उपनाम- | नाजिम |
व्यापार/ पेशा – | यूट्यूब वीडियो |
जन्म की तारीख- | 1 सितंबर (जन्मदिन) |
जन्मस्थल- | मुरादाबाद |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | ग्रेटर नोएडा |
धर्म- | इस्लाम |
आयु (2020 तक)- | जानकारी नहीं है |
नाजिम अहमद पढ़ाई और शैक्षिक योग्यता
स्कूल- | मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद (2016) |
कॉलेज- | रिस्पेक्टेड कॉलेज ड्रॉपआउट |
यूट्यूब करियर- | 20 अक्टूबर 2016(राउंड टू हेल) |
शैक्षिक योग्यता- | जानकारी नहीं है |
नाजिम अहमद परिवार और रिश्ते (Round2hell)
वैवाहिक स्थिति- | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/ अफेयर- | नहीं है |
मां का नाम- | जानकारी नहीं है |
पिता का नाम- | जानकारी नहीं है |
नाजिम अहमद की पसंदीदा चीजें – Nazim Ahmad Favourite Things
- खाना- चिकन बिरयानी और पिज्जा
- अभिनेता- सलमान खान और शाहरुख खान
- अभिनेत्री- आलिया भट्ट
- हॉलीवुड फ़िल्में- साइंस फिक्शन फिल्में
- क्रिकेटर- विराट कोहली
- रंग- काला
- खेल- क्रिकेट
- जगह- मुरादाबाद
- यूट्यूबर्स- कैरी मिनाती
- शौक- फुटबॉल खेलना, वीडियो बनाना और घूमना

जियान सैफी (राउंड टू हेल) के बारे में
वास्तविक नाम- | जियान सैफी |
उपनाम- | round2hell |
व्यापार/ पेशा – | यूट्यूबर |
जन्म की तारीख- | 12 फरवरी (जन्म तिथि) |
आयु (2020 तक)- | जानकारी नहीं है |
जन्मस्थल- | मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | ग्रेटर नोएडा |
धर्म- | मुसलमान |
जियान सैफी पढ़ाई और शैक्षिक योग्यता
- स्कूल- पीएमएस पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद
- कॉलेज- जानकारी नहीं है (ड्रॉपआउट)
- यूट्यूब करियर- 2016 (राउंड टू हेल)
- शैक्षिक योग्यता- कॉलेज, ड्रॉपआउट
जियान सैफी की पसंदीदा चीजें – Zayan Saifi Favourite Things
- खाना- बिरयानी
- अभिनेता- अक्षय कुमार
- अभिनेत्री- कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट
- रंग- सफेद और हरा
- खेल- क्रिकेट
- जगह- ग्रेटर नोएडा और दिल्ली
- यूट्यूबर्स- कैरी मिनाती और बीबी की वाइंस
- शौक- बॉडी बनाना और एक्टिंग करना

वसीम अहमद के बारे में
वास्तविक नाम- | वसीम अहमद |
उपनाम- | वसीम |
व्यापार/ पेशा – | राउंड टू हेल यूट्यूब चैनल के सदस्य |
जन्म की तारीख- | 12 जुलाई |
आयु (2020 तक)- | जानकारी नहीं है |
जन्मस्थल- | मुरादाबाद के पगवाड़ा गांव के रहने वाले |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | ग्रेटर नोएडा |
धर्म- | मुसलमान |
वसीम अहमद पढ़ाई और शैक्षिक योग्यता
स्कूल- आलम इंटर कॉलेज, मुरादाबाद
कॉलेज- ड्रॉपआउट
करियर- राउंड 2 हेल (2016)
शैक्षिक योग्यता- कॉलेज ड्रॉपआउट
वसीम अहमद की पसंदीदा चीजें – Wasim Ahmad Favourite Things
- खाना- चिकन और पिज्जा
- अभिनेता- सलमान खान और शाहरुख खान
- अभिनेत्री- दीपिका पादुकोण
- रंग- काला
- खेल- क्रिकेट
- जगह- नई दिल्ली और मुंबई
- यूट्यूबर्स- कैरी मिनाती
- शौक- जिम करना और घूमना

राउंड टू हेल के सोशल मीडिया अकाउंट्स
ये अपनी वीडियो में स्लैंग भाषा का प्रयोग करते है, क्योंकि कुछ दृश्यों को वास्तविक महसूस करने के लिए स्लैंग जरूरी है। जिससे लोगो द्वारा इनके ऊपर काफ़ी कटाच्छ भी किए गए खासकर इनके मुहहले में रहने वाली आस पास के लोगो द्वारा पर इन्होंने वीडियो बनाने बंद नहीं किए और लगातार वीडियो बनाते चले गए। इनकी मेहनत की वजह से आज Round2hell यूट्यूब चैनल पर 14.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है। इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर5 0 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए है।
इंस्टाग्राम आईडी- | round2hell |
टि्वटर आईडी- | round2hell |
फेसबुक आईडी- | Round2hell |
Youtube Channel- | Round2hell |
राउंड टू हेल चैनल की शुरुआत कैसे हुई?
वसीम अहमद, जियान सैफी और नाजिम अहमद तीनों मुरादाबाद के फगवाड़ा गांव में रहते हैं। वह बचपन से पक्के दोस्त हैं। उन्होंने अलग-अलग स्कूल कॉलेजों से पढ़ाई की और बाद में ड्रॉप आउट कर दिया।
तो चलिए बताते हैं कि किस तरह राउंड टू हेल ने महज 3 साल में 15 मिलीयन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया है।
नाजिम अहमद ने Round2hell चैनल बनाने की बात रखी थी, पहले वह अपनी फुटबॉल फ्रीस्टाइल की वीडियो डाला करते थे
तीनों दोस्त में नाजिम अहमद को फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था, वह अपनी फुटबॉल ट्रिक्स की वीडियो यूट्यूब पर डालते थे उनकी पहली वीडियो ने 50 Views कमाए थे। जबकि दूसरे को केवल 10 ही मिले और वह डिमोटिवेट होकर इसे छोड़ने का सोच लिया था
लेकिन तभी उनके एक दोस्त नाजिम ने यूट्यूब के ट्रेंड को देखते हुए वाइन वीडियो बनाने की बात रखी जिसे वे मान गए।
राउंड टू हेल ने अपने चैनल राउंड टू हेल पर पहली वीडियो फोटो कैप्शन पगली बनाई और उसे 6 दिसंबर 2016 को अपलोड किया। इस वीडियो पर 1 दिन में 120 व्यूज आ गए और फिर उन्होंने इसका पार्ट 2 भी अपलोड कर दिया जिसे 200 व्यूज मिले और उन्हें मोटिवेशन मिला।
Read: टेक्निकल गुरुजी की कुल संपत्ति कितनी है

यूट्यूब क्विट करने वाले थे Round2hell
आज से 3 साल पहले की बात सोचिए, लोग इस तरह की काम करने वालों पर तरह-तरह की बातें करते थे, जो उनके साथ भी हुआ। पास पड़ोस के लोगों से भला बुरा सुनने को मिलता था और राउंड टू हेल ने इसे Quit करने का सोच लिया था। तभी उनकी मुलाकात आलम सैफी नामक एक दोस्त से हुई जिन्होंने फिर से चालू करने के लिए मोटिवेट किया और उन्हें ट्राइपॉड भी गिफ्ट किया था।
पैसे मिलाकर खरीदा डीएसएलआर
राउंड टू हेल ने पैसे मिलाकर एक डीएसएलआर कैमरा खरीदा। उसके बाद अपने कैमरे पर एक वीडियो बनाएं जिसका नाम व्हेन यू गोट ए DSLR कैमरा रखी थी। और इस पर 500 ही व्यूज मिल पाए। लेकिन राउंड टू हेल के जिम वर्कआउट के वीडियो को फेसबुक पर खूब देखा गया, जो वायरल होने की वजह से एक लाख से ज्यादा व्यूज पार कर लिए थे। लेकिन यूट्यूब पर किसी भी वीडियो में 500 से ज्यादा व्यूज नहीं थे।

इस वीडियो ने बदली Round2hell की किस्मत
Round2hell ने हार नहीं मानी और लगातार वीडियो बनाते रहे- बनाते रहे और आखिरकार यह बात सच है कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं… क्योंकि 2017 में जियो का अनलिमिटेड प्लान आया था। उन्होंने इस पर एक वीडियो बनाएं जिसका नाम जिओ यूजर आफ्टर 31 मार्च रखा और उस वीडियो पर 2 दिन में ही 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए और यह ट्रेंडिंग पेज पर चला गया। करीब 4 अप्रैल 2017 को Round2hell के 10,000 सब्सक्राइबर पूरे हो गए थे।
राउंड टू हेल की ज्यादातर वीडियो ट्रेंडिंग पर जाती थी और देखते ही देखते वह इंडिया के गिने-चुने यूट्यूबर्स में शामिल हो गए। राउंड टू हेल ने क्वालिटी पर ज्यादा फोकस किया बजाय क्वांटिटी के। इसलिए 1 से 2 महीने के बाद ही उनकी कोई वीडियो आती है।

Facts About Round2hell – राउंड टू हेल के बारे में तथ्य
- Round2hell यूट्यूब चैनल के मालिक वसीम अहमद, नाजिम अहमद और जियान सैफी हैं।
- Round2hell ने दिसंबर 2016 से यूट्यूब पर काम करना शुरू किया था, और आज राउंड टू हेल के 15 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
- यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक के मामलों में राउंड टू हेल खूब वायरल हुए थे, क्योंकि कुछ चीजों की वजह से उनकी वीडियो को टेक डाउन कर दिया गया था। और उनके ऊपर लीगल नोटिस भी आई थी।
- राउंड टू हेल की बायोग्राफी विभिन्न स्रोतों से जानकारी लेकर लिखी गई है, इसलिए कोई त्रुटि हो तो ई-मेल या कमेंट करके बताएं।