रितेश देशमुख लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फ़िल्म निर्माता और आर्किटेक्चर भी हैं। रितेश देशमुख इनका पूरा नाम नितेश विलासराव देशमुख है। हिंदी फिल्मों के अलावा रितेश मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा ये कई हिंदी फिल्मों में केमियो रोल भी अदा कर चुके हैं। इस लेख में रितेश देशमुख की लंबाई, उम्र, पत्नी, बच्चे, संपत्ति और जीवनी के बारे में हम आपको बताएंगे।
Ritesh Deshmukh Short Bio/Wiki
असली नाम | रितेश विलासराव देशमुख |
उपनाम | रितेश देशमुख |
पेशा | अभिनेता, आर्किटेक्चर, डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर |
जन्मतिथि | 17 दिसंबर 1978 |
उम्र | 44 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | महाराष्ट्र के लातूर में |
नागरिकता | भारतीय |
लंबाई | हाइट 5 फुट 11 इंच (180 सेंटीमीटर) |
वजन | 75 किलोग्राम |
छाती का नाप | 40 इंच |
कमर | 32 इंच |
बायसेप्स | 12 इंच |
स्कूल का नाम | जीडी सोमनी मेमोरियल स्कूल, मुंबई |
कॉलेज का नाम | ली स्ट्रेसबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट कैलिफोर्निया, अमेरिका |
गर्लफ्रेंड | जेनेलिया डिसूजा |
पत्नी का नाम | जेनेलिया डिसूजा |
शादी की तारीख | 3 फरवरी 2012 |
बेटों का नाम | रियान देशमुख (2014), राहिल देशमुख (2016) |
बेटी | जानकारी नहीं है |
पिता का नाम | स्वर्गीय विलासराव देशमुख (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे) |
मां का नाम | वैशाली देशमुख |
भाई का नाम | अमित देशमुख (बड़ा भाई), धीरज देशमुख (छोटा भाई) |
बहन | नहीं है |
पहली फिल्म का नाम | तुझे मेरी कसम (बॉलीवुड फिल्म 2003), लय भारी (मराठी फिल्म 2014) |
प्रोड्यूसर के तौर पर पहली फिल्म | बालक पालक (2012) |
धर्म/जाति | हिंदू |
Height and Body Measurements
बात अगर रितेश के लुक की हो तो इनकी हाइट 180 सेंटीमीटर यानी 1.80 मीटर है। अगर फिट की बात करें तो 5 फुट 11 इंच है और इनका वजन 165 पाउंड यानी 75 kg है। छाती 40 इंच, कमर 32 इंच और बाइसेप्स 12 इंच है। काले बाल और गहरी भूरी आंखें उनके लुक को और बढाती हैं।

Age and Early Life
17 दिसंबर 1978 को जन्मे रितेश वर्तमान में 43 वर्ष के हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर में हुआ था। ये धनु राशि के हैं। रितेश की प्रारंभिक शिक्षा जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई बाद में इन्होंने कमला रहेजा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर मुंबई से आर्किटेक्चर की डिग्री ली। इनके अलावा इन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट कैलिफोर्निया यूएसए से एक्टिंग भी सीखी।
रितेश ने फिल्मों में शुरुआत 2003 में आई फिल्म तुझे मेरी कसम से की, उसके बाद इन्होंने मराठी फिल्म लाई भारी मैं काम किया जो 2012 में आई थी। 2012 में आई फ़िल्म बालक पलक में निर्माता के रूप में नज़र आये।
अपने अच्छे परिश्रम और मेहनत के बल पर इन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए। साल 2011 में आई फिल्म हाउसफुल के लिए इन्हें IIFA अवार्ड मिला। 2012 में आई फिल्म डबल धमाल में इन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन अवॉर्ड मिला। इसके अलावा साल 2015 में आई फिल्म एक विलेन के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही इन्होंने साल 2014 में इन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

Family
इनके पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख है, जो कि एक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके है। इसके अलावा इनके पिता विलासराव देशमुख भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री भी रह चुके है। इनकी मृत्यु साल 2012 में हो गई। इनकी मां का नाम वैशाली देशमुख है, जो की एक ग्रहणी है। इनका बड़ा भाई अमित देशमुख और छोटा भाई धीरज देशमुख दोनों ही राजनेता है।
3 फरवरी 2012 को इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जेनेलिया डिसूजा से विवाह कर लिया था। रितेश और जेनेलिया दोनो एक दूसरे को लगभग 1 दशक से डेट कर रहे थे। इनके दो बेटे भी हैं। रियान देशमुख जो 2014 में हुआ और राहुल देशमुख जो 2016 में हुआ था।
Ritesh Deshmukh Unknown Facts
- वर्तमान में देशमुख विलासराव निवास में रहते हैं जो मुंबई के 602 वर्ली सागर कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं।
- हिंदू धर्म में जन्मे रितेश का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आईएनसी में गहरा झुकाव है। मुम्बई हमला 26/11 के बाद अपने रितेश देशमुख के पिता रितेश और फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के साथ होटल ताज का मुआयना गए। जिससे इनकी जबरदस्त आलोचना हुईं और आरोप लगाया कि इनके पिता अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए रामगोपाल वर्मा को होटल ताज ले गए।
- आइए बात करते हैं रितेश की पसंदीदा चीजों की, रितेश को क्रिकेट खेलना, गाना गाना बहुत अच्छा लगता है। खाने में इन्हें मटन बिरयानी, श्रीखंड, पूरन पोली, कोल्हापुरी मछली विशेष पसंद है।
- शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन इनके पसंदीदा अभिनेता हैं और माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी इनकी पसंदीदा अभिनेत्रियां हैं।
- रीतेश को बॉलीवुड और हॉलीवुड की मूवी देखना पसंद है। बॉलीवुड की मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इनकी पसंदीदा फिल्म है और हॉलीवुड की द नोटबुक और जेरी मैगुइरे इनकी पसंदीदा फ़िल्म है।
- रितेश को नीले रंग के कपड़े बेहद पसंद है और मुंबई के रेस्टोरेंट पाली भवन का भोजन इन्हें पसन्द लगता है.
- गोवा घूमना रितेश को बेहद पसंद है। कारों के शौकीन रितेश के पास कई सारी कारें हैं जैसे – बेंटले फ्लाइंग स्पर, बीएमडब्लू – 7 सीरीज, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, टेस्ला एक्स, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और होण्डा सीआरवी आदि.
- रितेश एक फिल्म के लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए लेते हैं और इनकी नेटवर्थ लगभग 30 मिलियन डॉलर है।
- रितेश देशमुख ना ही धूम्रपान करते हैं और ना ही ड्रिंक करते हैं। रितेश एक अच्छे आर्किटेक्चर के साथ-साथ इवोल्यूशन आर्किटेक्चरल डिजाइन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भी हैं।
- जब जेनेलिया रितेश से पहली बार मिली तो उन्हें लगा कि एक मंत्री के बेटे हैं तो बिगड़ैल होंगे। रितेश ने जेनेलिया से शादी से पहले 8 साल तक डेट किया। और यह जेनेलिया से 9 साल बड़े हैं। रितेश अपनी पत्नी जेनेलिया को जिनी और ढोलू नाम से बुलाते है।
- इन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है और ये सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम वीर मराठी के मालिक भी हैं।