रणबीर राज कपूर हिंदी फ़िल्म जगत के उभरते सितारों में एक है। रणबीर अपने अभिनय और अलग अलग किरदारों को बखूबी निभाने के लिए भी जाने जाते है। अपने अभिनय से इन्होंने बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। रणबीर कपूर को लोग प्यार से डब्बू और गंगलू कह कर भी बुलाते हैं। इस लेख में हम आपको रणबीर कपूर की हाइट, उम्र, गर्लफ्रेंड, पत्नी, परिवार, फिल्में, संपत्ति और जीवनी बताएंगे

रणबीर कपूर का संक्षिप्त जीवन परिचय जानिए
असली नाम | रणबीर राज कपूर |
उपनाम | चॉकलेटी बॉय और डब्बू |
पेशा और पहचान | अभिनेता, डायरेक्टर प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन |
जन्मतिथि | 28 सितंबर 1982 |
उम्र | 40 वर्ष (2022 के अनुसार) |
हाइट | 6 फिट (183 सेंटीमीटर लगभग) |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
छाती का नाप | 42 इंच |
कमर | 32 इंच |
बायसेप्स | 15 इंच |
वजन | 78 किलोग्राम लगभग |
नागरिकता | भारतीय |
जाति/धर्म | खत्री (हिंदू) |
जन्म स्थल | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
स्कूल का नाम | मुंबई स्कॉटिश स्कूल, मुंबई |
कॉलेज का नाम | एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
पहली फिल्म | सांवरिया (2007) |
पहली प्रोडक्शन फिल्म | जग्गा जासूस |
वर्तमान घर का पता | मुंबई के वेस्ट बांदा में स्थित पाली हिल में रहते हैं |
टैटू | दाहिनी कलाई पर (आवारा लिखा हुआ) |
गर्लफ्रेंड और अफेयर्स | नंदिता महतानी (फैशन डिजाइनर), दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट |
पत्नी का नाम | अविवाहित |
बच्चे | नहीं हैं |
पिता का नाम | ऋषि कपूर |
मां का नाम | नीतू सिंह |
दादा का नाम | राज कपूर |
दादी | कृष्णा कपूर |
भाई का नाम | नहीं है |
बहन | रिद्धिमा कपूर साहनी |
चचेरी बहनें | करीना कपूर और करिश्मा कपूर |
क्या है रणबीर कपूर की हाइट और बॉडी मेजरमेंट?
Ranbir Kapoor अभिनेता के साथ-साथ निर्माता औऱ बिजनेस मैन भी हैं। बात आगर इनके फिजिकल अपीयरेंस की करे तो इनकी हाइट 183 सेंटीमीटर यानी 1.83 मीटर और फिट में ये 6 फ़ुट हाइट के हैं। रणबीर की गहरी भूरी आंखे और काले बाल इनकी पर्सनाल्टी को चार चांद लगाते हैं।
रणबीर कपूर की उम्र और प्रारंभिक जीवन के बारे में जानिए
28 सिंतबर 1982 को जन्मे रणबीर अभी मात्र 38 वर्ष के हैं।इनका जन्म मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ और शुरुआती पढ़ाई बोम्बे स्कोटिश स्कूल मुम्बई से पूरी हुई और इनकी आगे की पढ़ाई एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकॉनॉमिक्स मुम्बई से पूरी हुई।
हायर एडुकेशन के लिए ये न्यूयॉर्क भी गए वहाँ पर इन्होंने स्कूल ऑफ विसुअल आर्ट न्यू यॉर्क और ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फ़िल्म इंस्टीट्यूट न्यूयॉर्क से भी एडुकेशन ली। इसके साथ ही इन्होंने फ़िल्म निर्माण का एक कॉर्स भी किया है।

ऐसा था रणबीर कपूर का फिल्मी करियर और स्ट्रगल
साल 2007 में आई फ़िल्म साँवरिया से इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फ़िल्म में ये मुख्य भूमिका में थे।साल 2017 में आई फ़िल्म जग्गा जासूस के निर्माता भी हैं।
इनके पिता ऋषी कपूर हैं, जो कि अपने जमाने के एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता रह चुके हैं और माँ नीतू सिंह भी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।
रणबीर कपूर खानदान से ताल्लुक रखते है और इनके दादा का नाम राज कपूर और दादी का नाम कृषणा कपूर हैं। इनकी एक बहन भी है, जिसका नाम रिद्धिमान कपूर साहनी हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर इनकी चचेरी बहने हैं।
कौन है रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड और पत्नी?
अगर इनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इनकी अभी शादी नही हुई है पर इनके कई लव अफेयर रहे हैं कहा जाता हैं कि फ़ैशन डिजाइनर नंदिता महतानी, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट से सम्बंध में रहे हैं। खबरों की माने को यह आलिया भट्ट से जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
इन्हें फुटबॉल खेलना, यात्रा करना औऱ फिल्में देखने का शौक है। वर्तमान में रणबीर पाली हिल बांद्रा पश्चिमी मुम्बई में रहते हैं। रणबीर को परिवार, मित्रों के साथ समय बिताना, फ़िल्म देखना, कुत्ते के साथ खेलना पसंद है। इन्हें दूसरों की निंदा करना, अशिष्टता औऱ दूसरों की उपेक्षा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
कितने करोड़ के मालिक हैं रणबीर कपूर?
रणबीर के पास एक से एक लग्जरी कार मौजूद हैं। इन्हें कारो का बहुत शौक है। इनके पास की कार है,जैसे ऑडी A8, ऑडी R8, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज़ बेंज जी63 कारे इनके पास हैं। हार्ली डेविडसन बाइक भी इनके पास है।
रणबीर कपूर एक फिल्म के लगभग $2.68 यानी ₹20 करोड़ रुपए लेते हैं और इनकी कुल नेटवर्थ लगभग 39 मिलियन डॉलर है यानी कि 307 करोड़ रुपये।
Read: Allu Arjun की पुष्पा को पीछे छोड़ सकती है, आने वाली ये 5 फिल्में!
जानिए रणबीर कपूर की कुछ अनसुनी बातें।
- रणबीर को टैटू बनवाने का शौक है, इन्होंने अपने हाथ में आवारा लिखवा रखा है और क्रॉस का चिन्ह हथेली में बनवाया है।
- इटालियन चाइनीस और घर का बना खाना बेहद पसंद आता है खाने में इन्हें भिंडी बहुत पसंद है। मीठे में यह मिष्टि दोई और गुलाब जामुन बहुत पसंद है।
- रणबीर कपूर के फेवरेट अभिनेता ऋषि कपूर और अक्षय खन्ना है। हॉलीवुड में डस्टिन हॉफमैन और अल पचीनो पसंद है।
- Ranbir Kapoor की फेवरेट अभिनेत्रियां हैं काजोल माधुरी दीक्षित तथा हॉलीवुड की स्टार जेनिफर और नताली पोर्टमैन हैं।
- रणबीर को ए आर रहमान के गाने बहुत पसंद है। काले, लाल तथा सफेद रंग के कपड़े पहनना इन्हें बहुत पसंद है।
- Ranbir Kapoor को यात्रा को तो शौक है यह इन्हें न्यूयॉर्क, यूएसए, इटली, वेनिस और पुर्तगाल घूमना पसंद है। रणबीर को कार्टून देखना भी पसंद है इन्हें टॉम एंड जेरी कार्टून बहुत अच्छा लगता है।
- रणबीर स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनों करते हैं। यह प्रतिष्ठित कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी हैं। रणबीर ने अपना नाम अपने दादा राज कपूर से लिया क्योंकि उनका असली नाम रणबीर राज कपूर था।
- उन्हें बचपन से ही फुटबॉल खेलना पसंद है एक बार इन्होंने जिला स्तर पर फुटबॉल में अच्छा प्रदर्शन किया था। इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक भी हैं।
- Ranbir Kapoor बचपन से बहुत शरारती थे और बचपन में ही अपने खिलौने तोड़ कर यह देखा करते थे कि इसके अंदर क्या है।
- कॉलेज टाइम में इमरान खान की पत्नी अवंतिका पर इनका बहुत क्रश था। रणबीर के दाहिने गाल पर 1 इंच लंबा कट है क्योंकि ये बचपन में शरारती थे और भागते समय एक बर्तन पर गिर गए थे।
- इन्होंने घुड़सवारी की क्लासेस भी ली है और यह अच्छा वैली डांस भी करते हैं और उसे सिखाते भी हैं। इन्होंने तबले के लिए 2 साल की क्लासेस भी और रॉकस्टार में खुद ही गिटार बजाया।