राणा दग्गुबती साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के एक फेमस अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं। इन्हें लोग राणा दग्गुबती नाम से भी बुलाते हैं। साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी इन्होने काम किया है। राणा दग्गुबती दसवीं में फेल हो गए थे। स्कूली शिक्षा के बाद इन्होंने बीकॉम करना शुरू किया लेकिन 2 महीने वाली पढ़ाई छोड़ दी। जब छोटे थे तो इन्हें दाहिनी आंख से दिखाई नहीं देता था किन्तु ऑपरेशन के बाद ये दोनों आंखों से देखने लगे। इस लेख में राणा दग्गुबती की लंबाई वजन उम्र गर्लफ्रेंड पत्नी बच्चे संपत्ति और जीवनी के बारे में हम आपको बताएंगे।
Rana Daggubati Short Bio/Wiki
असली नाम | रामा नायडू दग्गुबाती |
उपनाम | राणा |
पेशा | अभिनेता और फिल्म प्रोड्यूसर |
जन्मतिथि | 14 दिसंबर 1984 |
उम्र | 37 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | तमिलनाडु के चेन्नई शहर में |
लंबाई | 6 फुट 2 इंच (188 सेंटीमीटर) |
वजन | 90 किलोग्राम लगभग |
छाती का नाप | 46 इंच |
कमर | 35 इंच |
बायसेप्स | 19 इंच |
स्कूल का नाम | हैदराबाद पब्लिक स्कूल, हैदराबाद |
कॉलेज का नाम | चेन्नई फिल्म स्कूल, चेन्नई, भारत |
शैक्षणिक योग्यता | फोटो इंडस्ट्रियल से ग्रेजुएशन |
पहली फिल्म | लीडर (तेलुगु फिल्म 2010), दम मारो दम (2011 बॉलीवुड फिल्म) |
पहली प्रोडक्शन फिल्म | भोमालता (2004) |
गर्लफ्रेंड | नहीं |
पत्नी का नाम | मीहैका बजाज |
पिता का नाम | दग्गुबाती सुरेश बाबू (फिल्म प्रोड्यूसर) |
मां का नाम | लक्ष्मी दग्गुबाती |
भाई का नाम | अभिराम दग्गुबाती (छोटा भाई) |
बहन का नाम | मलाविका दग्गुबाती (छोटी बहन) |
जाति/धर्म | हिंदू |
Height and Body Measurements
बात अगर राणा दग्गुबती के फिजिकल अपीयरेंस की हो तो इनकी हाइट 188 सेंटीमीटर और मीटर में 1.88 है अगर फिट की बात करें तो इनकी हाइट काफी अच्छी खासी 6’2″ है। इनका वजन भी ठीक ठाक लगभग 225 पाउण्ड यानी 102 kg है। वहीं छाती 46, कमर 35 और बाइसेप्स 18.5 इंच है। इनकी आँखे भूरी है और बाल काले है।

Age and Early Life
राणा दग्गुबती का जन्म 14 दिसंबर 1984 चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था ये अभी मात्र 37 वर्ष के हैं। इनका राशिचिन्ह धनु है। राणा दग्गुबती की प्रारंभिक पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से हुई और आगे की पढ़ाई, चेन्नई फिल्म स्कूल चेन्नई से हुई। राणा दग्गुबती ने इंड्रस्टीअल फोटोग्राफी से स्नातक किया है। इनके पास मर्सिडीज बेंज एसयूवी कार है। इनकी नेटवर्थ और इनकम का पता नहीं है।
राणा दग्गुबती के चचेरे भाई नागा चेतन ने भी टॉलीवुड अभिनेता है। ये रामचरण और अल्लू अर्जुन के बहुत अच्छे मित्र हैं। बाहुबली की शूटिंग के दौरान प्रभास इनके अच्छे मित्र बन गए।
फरवरी 2013 में अभिनेता विक्रम ने राणा के साथ एक ट्विटर विवाद किया। जिसमें विक्रम ने राणा के बारे में बयान में कहा कि, राणा को देखो वह तेलुगू उद्योग में शुरू हुआ और बॉलीवुड में चला गया, लेकिन उन्होंने दक्षिण में कोई प्रगति नहीं की, तेलुगू उद्योग की परवाह नहीं की.
राणा ने ट्विटर पर वापस कहा कि, प्रिय विक्रम, मैं देख रहा हूं कि आपने मेरे निर्देशों का हवाला देते हुए हाल ही में मीडिया पर कुछ बात बोली थी। यह अच्छा होगा अगर आप अपना ध्यान अपने व्यवसाय कि तरफ केंद्रित करे आपके दिमाग में लगभग 10 से ज्यादा व्यसन गलत तरीके से आते हैं, मैंने अभिनेता के रूप में केवल ढाई साल काम किया हैं और आप करीब 25 सालों से काम कर रहे हैं। मुझ को आप की किसी बात का बुरा नहीं लगा क्योकि मैं आपकी कुछ फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ।

Filmi Career
राणा दग्गुबती ने फ़िल्म की शुरूआत 2004 में आई फ़िल्म बोम्मलता के प्रोडक्शन से की थी और बतौर अभिनेता इन्होंने साल 2010 में आई तेलगू फ़िल्म लीडर से इन्होंने अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की। इसके बाद ये साल 2011 में बॉलीवुड फिल्म दम मारो दम में अभिनय करते नज़र आये।
कमल हसन और अक्षय कुमार इनके पसंदीदा कलाकार हैं। अभिनेत्री में इन्हें कैटरीना कैफ पसंद हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशक इनकी पहली पसंद हैं।
Family
राणा दग्गुबती की परिवार की बात करें तो इनके पिता दग्गुबाती सुरेश बाबू एक जाने माने फिल्म निर्माता है और इनकी माँ लक्ष्मी दग्गुबाती एक गृहणी हैं। इनका एक छोटा भी हैं, जिसका नाम अभिराम दग्गुबाती है और एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम मालविका दग्गुबाती है।
8 अगस्त 2020 को इन्होंने रामनैदु स्टोडियोज हैदराबाद से महिका बजाज से विवाह कर लिया। महिका पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। हालांकि इनका पहले अभिनेत्री तृषा कृष्णा से प्रेम संबंध भी रह चुका है।
राणा का खाना बनाना, फोटोग्राफी करना, मुक्केबाजी और गोताखोरी का शौक है। खाने में इन्हें हलीम बिरयानी, ग्रिल्ड झींगा, चिकन अफ़गानी, चिकन पाकिस्तानी, तला हुआ गोश्त, सुशी आदि पसंद है। राणा दग्गुबती को हैदराबाद का पिस्ता हाउस रेस्टोरेंट पसंद है।