रकुल प्रीत सिंह एक फेमस मॉडल के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। रकुल ने फिल्मी दुनिया में एंट्री साल 2009 में आई एक कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी। यह फ़िल्म काफी सफल भी रही और उसकी सफलता के बाद इन्होंने साल 2013 में तेलगू की एक फिल्म केराटम की। उसके बाद ये फिर तमिल की फिल्म थाडैयारा थाक्का में नजर आयी, यह फ़िल्म साल 2014 में आई थी। इस लेख में रकुल प्रीत सिंह की लंबाई, उम्र, वजन, बॉयफ्रेंड, पति, संपत्ति और जीवनी के बारे में हम आपको बताएंगे

10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली में जन्मी तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा की फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती हैं। इनकी उम्र 32 वर्ष है।
रकुल प्रीत सिंह एक आर्मी ऑफिसर के घर में पैदा हुई थी लेकिन फिर भी उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर चुना और अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई भाषाओं में काम किया जिसके लिए वह कई बार अवार्ड नॉमिनेशन मिला हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवार्ड भी जीते हैं।
दिल्ली में जन्मी राकुल प्रीत सिंह एक आर्मी ऑफिसर के परिवार में पैदा हुई थी इसलिए उनके बचपन की पढ़ाई आर्मी स्कूल में ही गुजरी, अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने जीसस एंड मैरी कॉलेज से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएशन किया।

रकुल प्रीत सिंह 2020 में मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद पुलिस की नजरों में आ गई थी क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने की जांच एनसीबी द्वारा ड्रग्स रैकेट को पकड़ने के दौरान बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रकुल प्रीत सिंह का भी नाम आ गया था और एनसीबी ने उनसे पूछताछ भी की थी।
रकुल प्रीत सिंह बचपन से ही काफी बोल्ड और फ्रेंक थी और बचपन में एक स्कूल टूर के दौरान जब किसी ने उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की तो उन्होंने उसे थप्पड़ लगा दिया था।
रकुल प्रीत सिंह के अभिनय और खूबसूरती को देखकर गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना 2017 में उन्हें भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।
साउथ में अपनी सफलता के परचम लहराने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और इन्होंने बॉलीवुड फिल्म यारियां की, इनकी यह फ़िल्म 2014 में रिलीज हुई थी।

Rakul Preet Singh Short Bio/Wiki
असली नाम | रकुल प्रीत सिंह |
उपनाम | रकुल प्रीत |
पेशा | अभिनेत्री और मॉडल |
जन्मतिथि | 10 अक्टूबर 1990 |
उम्र | 32 वर्ष |
जन्म स्थल | नई दिल्ली |
नागरिकता | भारतीय |
स्कूल का नाम | आर्मी पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज का नाम | दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज |
शैक्षणिक योग्यता | मैथमेटिक्स ऑनर्स |
धर्म/जाति | Shikhs (Hindu) |
पसंदीदा काम | जिम और डांस करना |
लंबाई | 5 फुट 8 इंच |
वजन | 55 किलोग्राम लगभग |
फिगर साइज | 33-26-34 |
पहली फिल्म का नाम | गिल्ली (कन्नड़ फिल्म 2009) |
पहली बॉलीवुड फिल्म | यारियां (2014) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स | राना डग्गुबाती और जैकी भगनानी |
पिता का नाम | कुलविंदर सिंह (रिटायर्ड इंडियन आर्मी) |
मां का नाम | रिनी सिंह |
भाई का नाम | अमन |
माता – पिता एवं परिवार
रकुल प्रीत के पिता का नाम कुलविंदर सिंह हैं और वह इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं वहीं रकुल प्रीत की माता का नाम रिनी सिंह है। रकुल प्रीत का एक हैंडसम भाई भी है जिसका नाम अमन सिंह है जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है।

लंबाई और फिगर साइज
रकुल प्रीत सिंह देखने में जितनी सुंदर है फिजिकली भी उतने ही फिट हैं। रकुल की हाइट 5 फुट 8 इंच यानी कि सेंटीमीटर में 173 जोकि मीटर में 1.73 है। इनका वजन 126 पाउंड यानी कि 57 kg है। भूरी आंखें और काले बालों वाली राकुल का फिगर 33-25-34 है। उनकी लंबाई और फिगर साइज एक परफेक्ट हीरोइन के लिए काफी है इसीलिए उन्हें अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा भी मिलती है
रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड, पति और अफेयर्स के बारे में जानिए
रकुल प्रीत सिंह के अफेयर की खबरें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राणा दुग्गबाती के साथ आई थी लेकिन बाद में रकुल प्रीत सिंह ने इसे अफवाह बताया हालांकि इन दोनों के रिलेशन की खबरें मीडिया में खूब चर्चित रही थी।
2021 में रकुल प्रीत सिंह का नाम मशहूर अभिनेता जैकी भगनानी के साथ जुड़ा और यह दोनों तब से रिलेशनशिप में हैं और इन दोनों की तस्वीरें मीडिया में खूब चर्चा में रहती हैं और यह अक्सर पब्लिक प्लेस पर एक साथ नजर आते हैं लेकिन इन्होंने अभी तक शादी करने का फैसला नहीं किया है।
इनकी अभी शादी नहीं हुई है, तो पति वाले सवाल का तो जवाब नहीं बनता है। पर कई अफेयर इनके हमेशा चर्चे में रहे हैं जैसे राणा दग्गुबाती से और अभी वर्तमान में यह जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। जैकी एक अभिनेता डायरेक्टर और मसूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने भी कई अभिनेत्रियों को डेट किया है, जिनमें नरगिस फाखरी के साथ वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। फिलहाल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की रिलेशनशिप स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खुद रकुल प्रीत ने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस सोशल मीडिया पर शेयर की है, ताकि उनके फैंस को पता चल सके।
फिल्मी करियर
रकुल प्रीत सिंह अपने कॉलेज के दिनों में ड्रामा किया करती थी और उनके द्वारा किए जा रहे बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें कन्नड़ भाषा की फिल्म गिल्ली में 2009 में डेब्यू करने का मौका मिला और यह उनके कैरियर की पहली फिल्म थी। इसके बाद 2013 में इन्होंने तेलुगु भाषा के फिल्म से डेब्यू किया और 2014 में इन्होंने तमिल भाषा की फिल्म में भी डेब्यू कर लिया।
अपनी खूबसूरती से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जादू चलाने के बाद रकुल प्रीत सिंह पर बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं की नजर पड़ी और 2014 में बॉलीवुड की रिलीज हुई मशहूर फिल्म यारियां में रकुल प्रीत सिंह को लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला और इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और अभिनय को देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
इस फिल्म के बाद रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड में भी कई फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गई और इन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्म जैसे कि अय्यारी, मरजावा और दे दे प्यार दे जैसी कई फिल्मों में काम किया। राकुल प्रीत सिंह फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और वह बॉलीवुड की आने वाली बहुचर्चित फिल्म अटैक में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
उम्र और प्रारंभिक जीवन
रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 में दिल्ली में हुआ था। ये अभी मात्र 31 साल की हैं। रकुल की स्टार्टिंग की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं दिल्ली से हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने जीजस एंड मैरी कॉलेज दिल्ली, विश्वविद्यालय से की। यह गणित में बहुत अच्छी थी और इन्होंने गणित में हॉनर किया है।
रकुल प्रीत सिंह के पिता कुलविंदर सिंह भारतीय सेना में कर्नल थे और माँ रिनी सिंह सेल्फ एम्प्लॉयड हैं। राकुल के एक भाई अमन है। वह अपने परिवार से कनेक्टेड है, उनके सोशल मीडिया पर मम्मी, पापा और भाई के साथ उनकी कई तस्वीरें भी देख सकते हो।

रकुल प्रीत सिंह को बेहद पसंद है ये चीजें
सिख धर्म में जन्मी रकुल को डांस करना, गोल्फ खेलना, तैराकी करना और कसरत करना ज़्यादा पसन्द है। इन्हें खाने में गुलाब जामुन और आलू के पराठे पसंद हैं।
ये स्वभाव से मांसाहारी हैं। शाहरुख खान और रणबीर कपूर अभिनेता इनकी पहली पसंद हैं। अभिनेत्री में इन्हें दीपिका पादुकोण अच्छी लगती हैं। रकुल को नीले और सफेद रंग काफी पसंद है। रकुल को फिल्में देखने का भी शौक है इनकी पसंदीदा फिल्में है कल हो ना हो, नमस्ते लंदन, हैंगओवर, पीएस आई लव यू, द डेविल्स बयर्ड आदि।

जानिए रकुल प्रीत सिंह की जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
रकुल एक फिल्म के लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपए लेती हैं। 2022 उनकी अपकमिंग फिल्म की बौछार होने वाली है वह रनवे 34, अटैक, डॉक्टर जी और थैंक गॉड ने इस साल दिखेंगी। इनमें से कुछ फिल्में खुद जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी ने साल 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट नामक प्रोडक्शन हाउस लांच किया था, अब इसे जैकी भगनानी संभालते हैं।
बेहतरीन फिटनेस और मॉडलिंग के लिए पहचान बनाने वाली खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की लंबाई 173 सेंटीमीटर है और उनका वजन 55 किलोग्राम के आसपास है। अगर इनके फिगर की बात करें तो इनका फिगर 33-25-34 है जिसकी वजह से ये बेहद हॉट लगती है और अपने कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल करती हैं।
रकुल को अक्सर स्मोकिंग और ड्रिंकिंग करते देखा गया है यानी ये स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनो करती हैं। रकुल शुरू से ही बहुत दबंग रही है। स्कूल के टाइम में जब इनकी और इनके दोस्त की कोई फोटो ले रहा था। उस लड़के की इन्होंने जमकर धुनाई की थी।
अपने कॉलेज के टाइम से ही इन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। 2011 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया में इन्होंने चार अवार्ड जीते जो थे मिस फ्रेश फेस, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल आईज और मिस टैलेंटेड।
रकुल कई मैगजीन की कवर पेज भी रह चुकी हैं जैसे वाह, वेडिंग वोज, एफएचएम आदि। आपको बता दें कि रकुल बेस्ट गोल्फ़ भी खेलती हैं और उन्होंने गोल्फ राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला है। इतना ही नहीं यह अपने भाई के साथ हैदराबाद में फिटनेस चेन f45 भी चलती हैं।
रकुल जानवरों से भी प्रेम करती हैं इन्हें कुत्ते पालने का बहुत शौक है इनके पास एक आज तो कुत्ता ब्लॉसम भी है जिससे ये बेहद प्यार करती हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की ये बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इन्होंने फिटनेस और कराटे में ब्लू बेल्ट भी जीती हैं।