Pushpa Movie Review in Hindi – 2021 की बेस्ट एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा द राइज के बारे में बताने जा रहे हैं. यह मूल रूप से तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसे हिंदी, मलियालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में डब किया गया है। 8.1 आउट ऑफ 10 की रेटिंग आईएमडीबी ने दी है, जबकि गूगल यूजर्स ने 92% से भी ज्यादा लाइक किए हैं। इस लेख में हम आपको पुष्पा फिल्म की कहानी, हिंदी एक्सप्लैनेशन, स्टार कास्ट, किरदार, रोलप्ले, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट के बारे में बताएंगे।
Best Movie List in Hindi – Click Here
Pushpa फिल्म को 17 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया था, यह मुख्य रूप से एक्शन बेस्ट फिल्म है। इसे देवी श्री प्रसाद यानी डीएसपी साहब का म्यूजिक है, उन्होंने इस फिल्म में अपनी बेहतरीन म्यूजिक से जान डाल दी है। जिसमें समी समी, वो बोलेगा या वो वो बोलेगा और श्रीवल्ली को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं डायरेक्टर सुकुमार की जितनी तारीफ की जाए कम है, क्योंकि उन्होंने फिल्म को बनाने में अपनी जान डाल दी है।
Pushpa Review in Hindi

Pushpa Movie Star Cast and Roleplay
स्टार कास्ट | किरदार |
---|---|
Allu Arjun | Pushpa Raj |
Fahadh Faasil | Bhanwar Singh Shekhawat (IPS) |
Jagadeesh Prathap Bandari | Kesava |
Rao Ramesh | Bhumireddy Siddappa Naidu (MLA) |
Ajay Ghosh | Konda Reddy |
Suneel | Mangalam Srinu |
Dhananjaya | Jolly Reddy |
Rashmika Mandanna | Srivalli |
Pushpa फिल्म हिट है या फ्लॉप?
4 वीकेंड में पुष्पा फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ हुआ है, जबकि वर्ल्ड वाइड 327.5 करोड़ हो चुके हैं.
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले सप्ताह 174.8 करोड़ की कमाई करी थी, दूसरे सप्ताह 57.4 करोड़ रुपए, तीसरे सप्ताह 49.1 करोड़ रुपए, चौथे सप्ताह तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 293.8 करोड़ हुआ रूपए हैं।
पुष्पा फिल्म की बात अगर अन्य बॉलीवुड फिल्मों से की जाए तो ये एक बड़ी सक्सेस साबित हुई है। वहीं रणवीर सिंह की 83 तीसरे हफ्ते केवल 92 करोड़ कमा पाई। बॉलीवुड फिल्मों को देखकर ऐसा लगता है कि वह जमाना चला गया जब फिल्में 200, 300, 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होती थी।

आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? लोग सिनेमाघरों पर क्यों नहीं जा रहे हैं। जबकि लॉकडाउन खत्म हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ओटीटी रिलीज की वजह से लोग घरों में आराम से फिल्में देखना पसंद करते हैं, इसी वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले की तरह नहीं हो पा रही है।
Read More: Allu Arjun की पुष्पा को पीछे छोड़ सकती है, आने वाली ये 5 फिल्में!
दूसरी तरफ पुष्पा ने इन सभी बातों को झूठा साबित किया और यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। कई सारे कॉन्ट्रोवर्सी के कारण लोग बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रहे हैं, शायद यही वह वजह है कि अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से उभर रहा है।
Pushpa 2 The Rules कब रिलीज होगी?
पुष्पा फिल्म की अपार सफलता के बाद अब पार्ट 2 यानी पुष्पा 2 द रूल्स का इंतजार है। इंडिया टुडे के अनुसार फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। पुष्पा के अगले सीरीज में बड़े बदलाव तो नहीं दिखेंगे, लेकिन कुछ इंपॉर्टेंट किरदार बदल सकते हैं। फिल्म के रिलीज डेट लॉक किए जा चुके हैं एंड इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग भी फरवरी 2022 से शुरू हुई है।
Pushpa Movie को हिंदी में ऑनलाइन फ्री कैसे देखें?
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर पुष्पा का तेलुगू वर्जन 7 जनवरी को ही रिलीज हो गया था। हालांकि हिंदी फैंस इस फिल्म को 17 दिसंबर 2021 से ही थिएटर पर देख सकते थे। अब बात आती है कि पुष्पा फिल्म को ओटीटी यानी ऑनलाइन हिंदी में कैसे देखें? तो इसके लिए आपके पास अमेजॉन प्राइम वीडियो का मेंबरशिप होना जरूरी है. क्योंकि यह फिल्म 14 जनवरी को अमेजॉन प्राइम पर हिंदी में रिलीज हो चुकी है।
Pushpa Movie Rashmika Mandanna – Click Here
अब आप बोलोगे कि अमेजॉन प्राइम के मेंबरशिप लेने में तो पैसे खर्च होंगे, तो इसे हम फ्री में कैसे देखें?

दोस्तों, इस फिल्म को आप फ्री में देख सकते हो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- यदि आप एयरटेल यूजर है तो अपने एयरटेल ऐप में जाईए.
- अपनी रीसेंट रिचार्ज चेक कीजिए, यदि आपने मिनिमम ₹239 वाले प्लेन ले रखे होंगे इसमें 1.5 जीबी पर डे डाटा मिलता है।
- इस प्लान के साथ आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो का मोबाइल ट्रायल वर्जन 30 दिनों के लिए फ्री मिलता है।
- तो बस आपको अपने इसी मोबाइल नंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो एप को साइन अप करना होगा।
- उसके बाद आप अपने मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन फ्री देख सकोगे