Pushpa Bio Wiki Hindi | पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन की जीवनी
पुष्पा साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार है। अल्लू लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ साथ, फ़िल्म निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है। अल्लू के फैन्स सिर्फ साउथ फ़िल्म इंड्रस्टी में ही नही बल्कि पूरे भारत मे है। लोग इन्हें प्यार से बन्नी और स्टाइलिश स्टार भी कहते है। पुष्पा सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ बचपन मे ही काम कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार फिल्मो से जुड़ा हुआ है तो इन्हें फिल्मों में आने के लिए कुछ खास स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। अल्लू अर्जुन तेलगू सिनेमा यानी टॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते है। अल्लू बेहद लक्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं और इसका सारा क्रेडिट वो अपने फैन्स को देते है
Pushpa Aka Allu Arjun Bio Wiki Hindi
चिरंजीवी, नागेन्द्र बाबू और पवन कल्याण जैसे फ़िल्म उद्योगी इनके चाचा लगते हैं। इतना ही नही अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू राम लिंगौया भी एक अच्छे कॉमेडी कलाकार थे। अल्लू अर्जुन का यह भी कहना है कि अगर ये एक्टिंग में न होते तो जरूर एनिमेशन से जुड़े किसी प्रोफेशन में होते। इनके एक खास बात है कि ये अपने जन्म दिन पर रक्त दान करते हैं और विकलांग बच्चों की मदद करते हैं। केरल में इनके बहुत ज्यादा फैन हैं और ये चारकोल आर्टिस्ट भी हैं।
Height and Body Measurements
बेहद स्टाइलिस्ट दिखने वाले अल्लू अर्जुन की हाइट लगभग 175 सेंटीमीटर और 1.75 मीटर यानी फुट में 5’9″ है और अल्लू का वेट 152 पाउण्ड यानी 69 kg है। इनकी शारीरिक माप कि बात करें तो छाती 42 इंच, कमर 32 इंच और बाइसेप्स 15 इंच है। भूरी आंखे और हल्के भूरे बाल पुष्पा को एक अलग ही लुक देते हैं।
Age and Early Life
Pushpa Bio Wiki Hindi – पुष्पा का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में 8 अप्रैल 1983 को हुआ था। मेष राशि मे जन्मे पुष्पा अभी 38 वर्ष के हैं। इनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट पैट्रिक स्कूल चेन्नई से और इसके आगे की पढ़ाई एमएसआर कॉलेज हैदराबाद से हुई। इन्होंने शिक्षा में बीबीए किया है। अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में हुई थी। इन्होंने फ़िल्म विजेता में काम किया था, यह फिल्म साऊथ के फेमस सुपरस्टार चिरंजीवी की थी। इसके बाद ये फ़िल्म गंगोत्री में नज़र आये थे
आइये जानते हैं परिवार के बारे में पुष्पा के पिता अल्लू अरविन्द एक फेमस फ़िल्म निर्माता हैं। इनकी माँ का नाम निर्मला है। इनके दो भाई भी है।एक है अल्लू सतीश, जो एक अभिनेता हैं और दूसरा भाई अल्लू वेंकटेश है। पुष्पा शादीशुदा है और इन्होने अपनी प्रेमिका स्नेहा रेड्डी से शादी की है और इनके दो बच्चे भी हैं एक बेटा अल्लू अयान जो 2014 में हुआ और एक बेटी अल्लू अरहा जो 2016 में हुई। जिनसे ये बेहद प्यार करते हैं।
हिन्दू धर्म में जन्मे पुष्पा कापू समुदाय के हैं। अल्लू के हैदराबाद में 2 घर हैं। इन्हें पुरानी चीजों को एकत्रित करना और उन्हें सम्भाल के रखना पसन्द है। फोटोग्राफी करना और चित्रकारी करना इन्हें बेहद पसंद है। अल्लू अर्जुन की पसन्द की बात करें तो इन्हें थाई और मैक्सिकन फ़ूड ज्यादा पसंद हैं।

Pushpa Aka Allu Arjun Short Bio/Wiki
असली नाम | अल्लू अर्जुन |
उपनाम | पुष्पा, पुष्पाराज और स्टाइलिश स्टार |
जन्मतिथि | 8 अप्रैल 1983 |
उम्र | 39 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थान | तमिलनाडु के चेन्नई शहर में |
हाइट | 5 फुट 9 इंच |
वजन | 70 किलोग्राम लगभग |
छाती का नाप | 42 इंच |
कमर का नाप | 32 इंच |
बायसेप्स | 17 इंच |
स्कूल का नाम | सेंट पैट्रिक स्कूल चेन्नई |
कॉलेज का नाम | एमएसआर कॉलेज हैदराबाद, भारत |
शैक्षणिक योग्यता | बिजनेस में ग्रेजुएशन (बीबीए) |
पिता का नाम | अल्लू अरविंद (फिल्म प्रोड्यूसर) |
माता का नाम | निर्मला |
भाई का नाम | अल्लू सिरीश (अभिनेता) और अल्लू वेंकटेश (अभिनेता) |
पत्नी का नाम | स्नेहा रेड्डी |
विवाह की तिथि | 6 मार्च 2011 |
बेटी का नाम | अल्लू अरहा (उम्र- 6 वर्ष) |
बेटे का नाम | अल्लू अयान (उम्र- 8 वर्ष) |
धर्म/जाति | कपू (हिंदू) |
वर्तमान घर का पता | हैदराबाद में |
पहली फिल्म का नाम | विजेता (1985 में बतौर चाइल्ड एक्टर), गंगोत्री (लीड एक्टर के तौर पर 2003) |
Instagram Account | @alluarjunonline |
Pushpa Unknown Facts
अभिनेता चिरंजीवी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी उर्फ Pushpa के पसन्दीदा कलाकार हैं। तेलगू फ़िल्म इंद्र इनकी फेवरिट मूवी है। डॉ स्पेंसर जॉनसन द्वारा लिखित हू मूव माई चीज़ बुक इनकी पसन्दीदा किताब है। अल्लू स्मोक और ड्रिंक दोनों करते हैं। अल्लू अर्जुन अपने स्कूल टाइम में मार्सल आर्ट और जिम्नास्टिक में बहुत अच्छे हुआ करते थे।

Pushpa Net Worth
एक्टिंग के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन उर्फ Pushpa एक फ़िल्म के लगभग 12 से 15 करोड़ रुपए तक लेते हैं। अगर इनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो एक रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपत्ति लगभग 47 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ रुपए से ज्यादा है और वही इनकी मासिक इनकम की बात करें तो ये हर महीना 3-4 करोड़ की कमाई करते है और सालाना लगभग 32 करोड़ रुपये कमाते हैं। ये साउथ के महंगे सुपरस्टारो में गिने जाते हैं।
फोब्स इंडिया मैगजीन ने Pushpa को सालाना सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में रखा है। बात अगर वर्ष 2018 की रिपोर्ट की करें तो उसके अनुसार इनकी सालाना अर्निंग लगभग 16 करोड़ रुपये थी। लेकिन आज इनकी अर्निंग बढ़ के लगभग 32 करोड़ के आसपास हो गई है।
Pushpa काफी अच्छे ब्रांड यूज़ करते हैं। इतना ही नही ये अच्छे ब्रांड का ऐड करते हैं जैसे एंडोर्समेंट में पारले एग्रो फ्रूटी, रेड बस, कोलगेट मैक्स फ्रेश, लॉट मोबाइल आदि एड में ये काम कर चुके है। अल्लू एक ब्रांड का एड करने के लगभग 3 करोड़ रुपए लेते हैं। अल्लू अर्जुन की डिमांड और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
लग्जरी कार के शौकीन अल्लू अर्जुन के पास एक से एक लग्जरी कारों का भी बहुत बड़ा कलेक्शन हैं। इनके पास 2.50 करोड़ की रेंज रोवर वोग है। इतना ही नही इसके अलावा 7 करोड़ की बीएमडब्ल्यू X5 भी है। 80 लाख की जगुआर XJL और 1.20 करोड़ की ऑडी A7 भी इनके पास है। अल्लू अर्जुन के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसका यूज़ वो अक्सर किया करते है। अल्लू अर्जुन के पास लगभग सभी हाई फ़ाई, स्टाइलिश कारों, बाइको और महँगी चीजो का कलेक्शन है।
अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक महंगी घड़ियां भी मौजूद हैं। Pushpa के पास हबलोट बैंग बैंग स्टील कार्बन, कार्टियर सैंटोस 100 एक्सएल और रोलेक्स डेटोना स्टेनलेस स्टील जैसी महंगी और लक्जरी घड़ियाँ हैं।
इनकी पसन्द भी थोड़ा हटके है। इतना ही नही अल्लू अर्जुन के पास खुद की एक बेहद खूबसूरत और लक्जरी वैनिटी वैन भी है, जिसे इन्होंने 2019 में लिया था। अल्लू की इस वैनिटी वैन का नाम द फाल्कन है और इनकी ये वैन एक चलता फिरता महल हैं। ये वैनिटी वैन अंदर से ब्लैक, वाइट और सिल्वर कलर से पेंट की हुई है और इनकी वैनिटी वैन की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये के आस पास हैं। ये वैन बेहद खूबसूरत दिखती है और इसमें लगभग सभी सुविधाएं है।
Pushpa के लग्जरी सामानो में उनका आलीशान बंगला भी कम नही है। इनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स के पास एक आलीशान और बड़ा बंगला है। जिसमे ये अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इनके इस बंगले का नाम ब्लेसिंग है, जिसकी कीमत 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये से भी अधिक है। ये बंगला जितना देखने मे खूबसूरत है उतना ही महँगा और कीमती भी है।
अभी हाल में आई फ़िल्म पुष्पा द राइज ने काफी सुर्खियां बटोरी है और इनकी यह फ़िल्म भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जा रही है और इस मूवी ने लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और अभी हाल में इस फ़िल्म को डिजिटल मूवी अमेज़ॅन प्राइम वीडियो को लगभग 30 करोड़ रुपये में बेचा गया है और इनकी मूवी ने अमेजॉन पर भी धमाल मचा दिया और अच्छी कमाई की है।
Pushpa की 2013 में इनकी पत्नी स्नेह से तलाक की बात हुई लेकिन बाद में इन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। बात करें इनकी फीस और नेट वर्थ के बारे में तो अल्लू अर्जुन एक फ़िल्म के 13 से 15 करोड़ रुपये लेते हैं और इनकी नेटवर्थ लगभग 7 मिलियन डॉलर है।
चिरंजीवी, नागेन्द्र बाबू और पवन कल्याण जैसे फ़िल्म उद्योगी इनके चाचा लगते हैं। इतना ही नही इनके दादा अल्लू राम लिंगौया भी एक अच्छे कॉमेडी कलाकार थे। अल्लू अर्जुन का यह भी कहना है कि अगर ये एक्टिंग में न होते तो जरूर एनिमेशन से जुड़े किसी प्रोफेशन में होते। इनके एक खास बात है कि ये अपने जन्म दिन पर रक्त दान करते हैं और विकलांग बच्चों की मदद करते हैं। केरल में इनके बहुत ज्यादा फैन हैं और ये चारकोल आर्टिस्ट भी हैं।
Please help 🥺
Which types?
Barkatpura
Faisalabad