साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियामणि बॉलीवुड में भी काफी फेमस होती जा रही है।एक्टिंग की दुनिया की फेमस सितारा प्रियामणि का पूरा नाम प्रिया वासुदेव मणि अय्यर हैं, इन्हें लोग प्यार से पिल्लू भी कह कर बुलाते हैं। 2013 में बॉलीवुड फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में एक गीत 1 2 3 4 गेट अप द डांस फ्लो में मुख्य भूमिका निभाई थी। 2019 में इन्होंने अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज द फैमिली मैन में मुख्य भूमिका निभाई है। प्रिया कई मैगजीनो का कवर पेज पर भी नज़र आ चुकी हैं जैसे वेडिंग लाइफ मैगजीन, गृह लक्ष्मी और जस्ट फॉर विमेन आदि। इस लेख में प्रियामणि की लंबाई, उम्र, वजन, संपत्ति, बॉयफ्रेंड, पति, फैमिली और जीवनी के बारे में हम आपको बताएंगे।
Priyamani Short Bio/Wiki
असली नाम | प्रिया वासुदेव मणि अय्यर |
उपनाम | पिल्लू |
पेशा | अभिनेत्री और मॉडल |
जन्म तिथि | 4 जून 1984 |
उम्र | 38 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में |
राष्ट्रीयता/ नागरिकता | भारतीय |
घर का पता | कर्नाटक, बंगलुरु |
स्कूल का नाम | बिशप कॉटन ऊमेन क्रिश्चियन लॉ कॉलेज, बेंगलुरु |
कॉलेज का नाम | नहीं है |
शैक्षणिक योग्यता | बीए साइकोलॉजी विषय में |
जाति/ धर्म | हिंदू |
लंबाई/हाइट | 5 फुट 6 इंच |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
वजन | 50 किलोग्राम लगभग |
पहली तेलुगू फिल्म | Atagaadu (2003) |
पहली तमिल फिल्म | Kangalal Kadhu Sel (2004) |
पहली मलयालम फिल्म | सत्यम (2004) |
पहली कन्नड़ फिल्म | राम (2009) |
पहली बॉलीवुड फिल्म | रावण (2010) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स | पृथ्वीराज (अभिनेता), जगपति बाबू, मुस्तफा राज |
पति का नाम | मुस्तफा राज |
शादी की तिथि | 23 अगस्त 2017 |
पिता का नाम | वासुदेव मणि अय्यर |
मां का नाम | लता मनी अय्यर |
भाई का नाम | वैशक |
बहन | नहीं है |
Age and Early Life
4 जनवरी 1984 बंगलुरू, कर्नाटक में जन्मी प्रिया मिथुन राशि की हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री अरबिन्दो मेमोरियल स्कूल बेंगलुरु से और बाद में बिशप कॉटन वीमेंस क्रिश्चियन लॉ कॉलेज बेंगलुरु से की। उसके बाद इन्होने पत्राचार के माध्यम से स्नातक की पढ़ाई की। इन्होंने मनोविज्ञान से स्नातक किया है। बेहद खूबसूरत दिखने वाली प्रिया की हाइट 168 सेंटीमीटर यानी 1.68 मीटर और फिट में 5’6″ है। इनकी आंखे काली और बालों का रंग भी काला है।
हिन्दू धर्म में जन्मी प्रिया को संगीत सुनना और डांस करना पसंद है। इन्हें खाने में चिकन बिरयानी, आइस क्रीम, चॉकलेट विशेष पसंद है। प्रिया को क्रिकेट खेलना भी अच्छा लगता है। प्रिया के पसंदीदा अभिनेता कमल हसन है और श्री देवी इनकी पसंदीदा अभिनेत्री है। निर्देशक मणिरत्नम इनके फेवरेट निर्देशक हैं।

Family
प्रिया के पिता का नाम वासुदेव मणि अय्यर है जो एक बिजनेसमैन हैं और माँ लता मणि अय्यर ये पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पूर्व बैंक प्रबंधक रह चुकी हैं। इनका एक भाई भी है, जिसका नाम विशाख है जो कि एक बिज़नसमैन है।
बात अगर प्रिया के लव लाइफ की हो तो इनका नाम अभिनेता पृथ्वीराज और अभिनेता जगपति बाबू से जुड़ चुका है। इनके अलावा इनका नाम एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के मालिक मुस्तफ़ा राज के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में 27 मई 2016 को प्रिया और मुस्तफा ने सगाई की और फिर इन्होंने 23 अगस्त 2017 को मुस्तफ़ा से शादी भी कर ली।
Filmi Career
प्रियामणि ने तेलुगु फिल्म इवारे अतगाडु से साल 2003 में अभिनय की शुरूआत की। फिर ये साल 2004 में आई तमिल फिल्म कंगालाल कैधु सेई और मलयालम फिल्म सत्यम में नज़र आई। लेकिन इन्हें असली पहचान साल 2007 में आई तमिल फ़िल्म पारुथीवीरन से मिली। इसके बाद ये साल 2009 की कन्नड़ फिल्म राम में नज़र आई।
साल 2010 में प्रियामणि ने बॉलीवुड में कदम रखा और फिर ये फिल्म रावण में नज़र आई। इसके अलावा इन्होंने कई टीवी शो भी किए हैं जैसे कन्नड़ का टीवी शो डांसिंग स्टार 2 जो 2015 में आया था। इसके साथ ही 2016 में आये तमिल टीवी शो किंग ऑफ डांस में भी ये दिखाई दी। उसके बाद ये 2014 में मलयालम के टीवी शो D4 डांस में यह जज के रूप में नजर आई।
अपने अच्छे परफॉर्मेंस और अभिनय के चलते इन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए 2006 में आई तमिल फिल्म परुथिवीरन के लिये इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तमिलनाडु राज्य अवार्ड मिला। 2011 में फ़िल्म चारुलाता के लिए भी इन्हें अवार्ड मिला। 2012 में कन्नड़ फिल्म के लिए दक्षिण फिल्म फेयर अवार्ड भी इन्होंने अपने नाम किया। साल 2015 में आए टेलीविजन शो d2, D3, d4 डांस में जज के लिए सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी एशियाविजन टेलिविजन अवॉर्ड से भी इन्हें सम्मानित किया गया।

बात अब अगर इनके विवादों की करी जाए तो आपको बता दें कि साल 2012 में हैदराबाद में अजान अभिनेता सचिन जोशी ने मैच की जीत की एक पार्टी में कथित रूप से प्रियामणि के छेड़छाड़ की थी। हालांकि बाद में प्रिया ने इस बयान को झूठा बताया।
2016 में जब उन्होंने अपनी सगाई की बातें और मंगेतर के बारे में अपने प्रशंसकों को बताया तो उन्हें कुछ भद्दे और आलोचना भरे कमेंट मिले। जिसका प्रिया ने बहुत नकारात्मक भरा करारा जवाब दिया।
2021 में मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने एक बयान में कहा कि प्रिया की शादी अमान्य है क्योंकि वह अभी भी मुस्तफा की पत्नी है जिसके बाद मुस्तफा ने साफ कहा कि यह आरोप झूठा है।
आइए जानते हैं प्रिया के जीवन से जुड़ी कुछ विशेष बातें बचपन में प्रिया लड़कों के साथ विकेट और लुका छुपी खेलते हुए बड़ी हुई क्योंकि उनके समाज में जागो रहती थी वहां उनके उम्र की लड़कियां नहीं थी।
जब यह स्कूलिंग कर रही थी तभी से उन्होंने कांचीपुरम रेशम और लक्ष्मी रेशम जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग करनी स्टार्ट कर दी थी। इन्हें जानवरों का बहुत शौक है अक्सर यह जानवरों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।