पूनम पांडेय एक बेहद चर्चित मॉडल व फिल्म अभिनेत्री हैं। पूनम हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आतीं हैं। पूनम अपने बोल्ड तस्वीरों और अपने बेतुके बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड और हॉट लुक्स को लेकर पूनम साल 2011 में कैलेंडर गर्ल के रूप में नज़र आई और काफी चर्चा में भी रही।
उम्र और प्रारंभिक जीवन
पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 में नई दिल्ली भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम शोभनाथ पाण्डेय है और इनकी माता का नाम विद्या पाण्डेय है। इनके परिवार में इनके अलावा इनकी एक बहन श्रद्धा पांडेय और एक भाई नीलेश पांडेय है।
पूनम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में मॉडलिंग से की थी। साल 2011 में ये एक हॉट कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के रूप में नज़र आई थी। इसके अलावा पूनम कई फैशन मैगज़ीन के कवर पेज के लिए भी हॉट और सेक्सी फ़ोटोशूट करा चुकी हैं।
फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म नशा से हुई थी। इस फिल्म में पूनम काफी हॉट और सेक्सी किरदार में नजर आई थी लेकिन फिर भी दर्शकों को लुभा नही पाई और इनकी यह फ़िल्म फ्लॉप हो गयी।
फ़िल्म नशा के अलावा पूनम फ़िल्म लव इज पोइजन, युवा, लव इन अ टैक्सी, मोहिनी एंड कंपनी और जरनी ऑफ करमा जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी है।

पूनम शादीशुदा है और उन्होंने साल 2020 में अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 12 दिन बाद ही पूनम ने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया था, जिसके बाद उनके पति सैम की गिरफ्तारी हो गयी थी।
साल 2011 में क्रिकेट विश्वकप के दौरान ये अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गयी थी, इन्होंने कहा था कि अगर इंडिया विश्वकप जीत जाता है तो वह न्यूड हो जाएगी। हालांकि उन्हें परमिशन नही मिल पाई थी। हिना खान की कुल संपत्ति कितनी है?
पूनम पांडेय की संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | पूनम पांडेय |
उम्र | 31 वर्ष |
जन्म तिथि | 11 मार्च 1991 |
जन्म स्थल | दिल्ली, भारत |
फिगर साइज | 34-28-36 |
लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
पहली फिल्म | नशा (2013) |
पहली टीवी सीरियल | टोटल नादानियां (2015) |
जाति/धर्म | हिंदू |
भाई का नाम | निलेश पांडे |
बहन | श्रद्धा पांडे |
बॉयफ्रेंड | सैम बौंबे |
पति | सैम बौंबे |
विवाह तिथि | 1 सितंबर 2020 (मंगलवार) |

पूनम पांडेय का पति कौन है?
काफी स्ट्रगल के बाद पूनम अच्छा जीवन साथी मिला है। इस लेख में हम पूनम पांडेय के पति का नाम, उम्र, पहली पत्नी इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे। पूनम ने 2013 में अपने करियर की शुरुआत नशा फिल्म से की थी। 2018 में उन्हें फेमिना मिस इंडिया से भी नवाजा गया। वह बेहद खूबसूरत और हॉट सेलिब्रिटी है।
पिछले साल यानी 1 सितंबर 2020 को उन्होंने एक बड़े फिल्म प्रोड्यूसर से शादी रचाई थी। उनका नाम सैम बॉम्बे है। वह फिल्म निर्देशन और प्रोड्यूस भी करते हैं। पूनम के पति का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। 27 जनवरी 1984 को उनका जन्म दुबई में हुआ था फिलहाल वे 37 वर्ष के हैं।
आपको बता दें कि पूनम के साथ उनकी दूसरी शादी है। क्योंकि सैम बॉम्बे की पहली पत्नी ऐली अहमद है जो एक लोकप्रिय मॉडल हैं। उनसे उन्हें एक बेटा और बेटी है जिनका नाम ट्रॉय बॉम्बे और टीया बॉम्बे है।

पूनम पांडेय की कुल संपत्ति कितनी है
पूनम एक बेहतरीन बिजनेस वूमेन है। उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी से अपनी इनकम और संपत्ति बढ़ाई है। आज यानी 2022 में पूनम के पास 7 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में ₹52 करोड़ है।
उनके पति सैम बॉम्बे कि नेट वर्थ 73 करोड़ रुपए है। जबकि पर्सनल इन्वेस्टमेंट 14 करोड़ और 4 करोड़ रुपए की लग्जरी गाड़ियां है।
पूनम पांडे मुंबई के स्थित बांद्रा इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती है। वह बीएमडब्ल्यू फाइव सीरीज की मालकिन है।
अपनी महंगी फीस के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 30 फिल्म के रिजेक्शन के बाद अपनी बॉलीवुड डेब्यू की थी। जिसके लिए पूरे एक करोड़ रुपए चार्ज करी थी और उस फिल्म का नाम नशा था। जानकारी यकीन नहीं होगा कि उस फिल्म की बजट केवल 7 करोड़ थी।
फिलहाल एक फिल्म के लिए दो करोड़ रुपए चार्ज करती हैं जबकि उनके कमाई का स्रोत इंस्टाग्राम पोस्ट, ऐप, वेबसाइट इत्यादि है।
पूनम पांडेय की ऐप्स और वेबसाइट के बारे में जानिए
पूनम एक खूबसूरत अभिनेत्री के साथ एक अच्छी बिजनेस वूमेन भी है। उन्होंने अपने ही नाम पर प्ले स्टोर पर एक ऐप अपलोड की है इस एप्लीकेशन के लिए सब्सक्रिप्शन लगते हैं। यह ऐप हुबहू ओनलीफैंस की तरह वर्क करता है, जहां वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती हैं। इसके अलावा आप पूनम पांडेय की वेबसाइट से टी-शर्ट इत्यादि खरीद सकते हैं।