पीयूष बंसल (Peyush Bansal) जाने माने हस्तियों में शामिल हैं। पीयूष वर्तमान में लेंसकार्ट के सीईओ और संस्थापक है। इसके अलावा वो जॉन जैकब्स के सह संस्थापक भी है। पीयूष बहुत ही कम उम्र में इतने बड़े नाम और शोहरत में शामिल लोगों में से एक बन गए सिर्फ और सिर्फ अपनी समझ लगन और मेहनत के बल पर इन्होंने वो मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोगो को मिलता है। उनकी कुल संपत्ति 37,500 करोड़ रुपए है। पियूष बंसल की कुल संपत्ति को कपिल शर्मा ने ऑन कैमरा जग जाहिर कर दिया था जिसकी वजह से वो कपिल शर्मा शो के दौरान असहज महसूस हुए।
लेंसकार्ट के संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल को लोग प्यार से पीयूषो कहते हैं। इतना ही नहीं ये भारतीय शार्क टैंक के जज भी हैं। इसके अलावा ये मुख्य कस्टम अधिकारी, जॉन जैकब्स के सह-संस्थापक भी हैं।
पियूष बंसल का संक्षिप्त जीवन परिचय – Lenskart Owner Short Bio/Wiki
असली नाम | पियूष बंसल |
पेशा और पहचान | लेंसकार्ट कंपनी के मालिक और सीईओ |
जन्म तिथि | 26 अप्रैल 1985 |
उम्र | 37 वर्ष (2022 के अनुसार) |
लंबाई | 5 फुट 7 इंच |
वजन | 78 किलोग्राम लगभग |
नागरिकता | भारतीय |
जन्म स्थल | नई दिल्ली में |
जाति/धर्म | हिंदू |
कॉलेज का नाम | डॉन बॉस्को स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज का नाम | एमसी गिल यूनिवर्सिटी (कनाडा) और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (नई दिल्ली) |
शैक्षणिक योग्यता | इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और MPEFB (पोस्ट ग्रेजुएट) |
शादीशुदा स्थिति | विवाहित |
गर्लफ्रेंड का नाम | निमिषा बंसल |
पत्नी का नाम | निमिषा बंसल |
पिता का नाम | जानकारी नहीं है |
मां का नाम | किरण बंसल |
उम्र और प्रारंभिक जीवन
पीयूष बंसल का जन्म 26 अप्रैल 1985 को भारत के नई दिल्ली शहर में हुआ था। ये अभी मात्र 37 साल के हैं। इनका बचपन दिल्ली में ही बीता है और इनकी नागरिकता भारतीय ही है। हिन्दू धर्म में जन्मे पीयूष की राशि मकर है और इनकी हाइट 6 फिट तथा वजन 78 kg है। इनकी आँखों और बालों का रंग काला है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल दिल्ली से और आगे की पढ़ाई के लिए ये कनाडा चले गए और इन्होंने मैकगिल विश्वविद्यालय से इंजिनयरिंग की डिग्री हासिल की और फिर भारतीय के आईआईएम बैंगलोर से स्नातकोत्तर किया।

जानिए पियूष बंसल कैसे बने लेंसकार्ट के मालिक
साल 2010 में अमित चौधरी और सुमीत कपही जो इनके अच्छे मित्र भी हैं इनकी की मदद से लेंसकार्ट की स्थापना की। लेंसकार्ट शुरुआती दिनों में सिर्फ कॉन्टैक्ट लेंस ही बनाती थी लेकिन बाद में ये कंपनी 5000 से अधिक प्रकार के फ्रेम और ग्लास बनाने लगी।
पीयूष पहली बार टीवी पर 2021 में प्रसारित रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 जो सोनी चैनल पर प्रसारित हुआ उसमें जज के रूप में नज़र आये थे।
बंगलोर से पढ़ाई पूरी करने के बाद ये साल 2007 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरशन यूएसए में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में चयनित किये गये। इतनी अच्छी नौकरी होने पर भी इन्होंने बस एक साल ही काम किया फिर वापस भारत लौट आये।
पीयूष जब IIM में पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान इन्होने साल 2007 में SearchMyCampus नाम के एक व्यावसायिक पोर्टल की स्थापना की, जो कि छात्रों के लिए एक क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म था। जिसमें छात्रों की हर प्रकार से मदद की जाती थी।
ये भी पढ़ें: पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन की हाइट, उम्र, वेट, पत्नी, संपत्ति और जीवनी के बारे में जानिए