भोजपुरी अभिनेता व पाश्व गायक पवन सिंह किसी परिचय को मोहताज नही है, यह अब तक 80 से ज्यादा फिल्में कर चुके है और इनकी अधिकतर फिल्में हिट रही है। इसके अलावा इन्होंने 800 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम भी बनाये है। साथ ही पवन बेहद लक्जरी लाइफ स्टाइल जीते है और उनके पास करोड़ो की संपत्ति है।
तो आइए जानते है कि अभिनेता का लाइफ स्टाइल कैसा है और वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
उम्र और प्रारंभिक जीवन
पवन सिंह का जन्म 6 मार्च, 1986 को बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामाशंकर सिंह था, जो कि एक किसान थे। साल 2017 में इनके पिता जी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पवन तीन भाई भी है।
बात अगर इनकी शिक्षा दीक्षा की करे तो इनकी प्रारंभिक शिक्षा आरा के की H.N.K high school से पूरी हुई। इसके आगे की पढ़ाई इन्होंने आरा के महाराजा कॉलेज से पूरी की।
पवन शादीशुदा है और इन्होंने साल 2014 में प्रियकुमारी सिंह से शादी की थी लेकिन 8 मार्च 2015 को इनकी पत्नी प्रियकुमारी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पवन विवादों के घेरे में भी आ गए थे। इसके बाद 5 मार्च 2018 में पवन ने ज्योति सिंह के शादी रचा ली थीं।
पवन ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी पॉप एल्बमों में बतौर गायक की थी, साल 1997 में इनका पहला एल्बम ओढ़निया वाली रिलीज हुआ था जो कि खूब पॉपुलर हुआ। उसके बाद साल 2005 में इनका एक और एल्बम कांच कसैली रिलीज़ हुआ। इसके बाद साल 2008 में एक बार फिर इनके एल्बम लॉलीपॉप लागेलु ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी।
अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति कितनी है?
बतौर अभिनेता पवन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम से की थी। इसके बाद यह फ़िल्म भोजपुरिया दरोगा में नज़र आये। इसके बाद इन्होंने कई हिट फिल्म जैसे प्रतिज्ञा, सइया के साथ मड़इया में, जोगीजी धीरे धीरे, तू जान हउ हमार, उमरिया कइनी तोहर नाम, प्यार बिना चेन काहा
ओढनिया कमाल करे और पवन पुरवइया जैसी हिट फिल्में की।
अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके है। इसके अलावा इन्होंने लगभग 2528 भोजपुरी गाने गाये है और साथ ही इनके अब तक 895 वीडियो एल्बम भी रिलीज हो चुके है।
पवन सिंह का संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | पवन सिंह |
पेशा | अभिनेता और सिंगर |
जन्म तिथि | 5 जनवरी 1986 |
उम्र | 35 वर्ष |
जन्म स्थल | बिहार के आरा जिले में |
स्कूल का नाम | एचएनके हाई स्कूल आरा, बिहार |
कॉलेज | महाराजा कॉलेज आरा, बिहार |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
कमर | 33 इंच |
छाती | 43 इंच |
बायसेप्स | 17 इंच |
पहली भोजपुरी फिल्म | रंगली चुनरिया तोहरे नाम (2007) |
पहली भोजपुरी गीत | ओढनिया वाली (1997) |

पवन सिंह की पत्नी कौन है?
भोजपुरी एक्टर पवन की असली पत्नी का नाम और फोटो के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो चलिए शुरू से जानते हैं कि उनकी शादी कब हुई थी? उन्होंने 1 दिसंबर 2014 को नीलम सिंह नामक एक लड़की से विवाह किया था।
अपने लव अफेयर्स के कारण भी चर्चा में रहे दरअसल उर्वशी चौधरी नामक अभिनेत्री के साथ बेहद करीब थे। पवन की पहली पत्नी यानी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को सुसाइड कर लिया।

दरअसल 8 मार्च 2015 को उनकी पत्नी नीलम ने मुंबई के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद पवन से पुलिस ने भी पूछताछ की लेकिन वह निर्दोष पाए गए। अपनी पहली पत्नी की मौत से वे काफी परेशान हो गए थे जिसके बाद उन्होंने 5 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से कोर्ट मैरिज कर लिया था।
पवन के बच्चों के बारे में अब तक जानकारी नहीं है। पिछले साल लॉकडाउन में उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर सेल्फी ली है जिसे लेकर भी न्यूज़ सुनने को आए थे। लेकिन यह उनका बच्चा नहीं, बल्कि उनके भाई का था। फिलहाल उन्होंने फैमिली प्लानिंग नहीं किया है।
पवन सिंह की कुल संपत्ति कितनी है?
खबरों की माने तो 35 वर्षीय पवन के पास 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। इनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा उनके म्यूजिक एलबम की कमाई और फिल्मों से मिलते वाली फीस का है।
80 से ज्यादा हिट फिल्मों में काम कर चुके पवन सिंह एक फ़िल्म के लिए 50-60 लाख रुपए फीस लेते है। इसके अलावा पवन कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके है और एक म्यूजिक वीडियो के लिए पवन 1 लाख रुपए तक लेते है।
60 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति के मालिक पवन के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके गृहनगर आरा में भी उनकी पास करोड़ो की जमीन है और साथ ही एक खूबसूरत घर भी है।
वर्तमान में वे मुंबई के लोखंडवाला में स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। जहां उनका एक 4 बीएचके फ्लैट मौजूद है इस की वर्तमान कीमत करोड़ों में है जिसे उन्होंने तकरीबन 3 करोड़ रुपए में खरीदा था।
पवन का जन्म स्थल बिहार के आरा जिला है। वहां उनका एक आलीशान बंगला मौजूद है। रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिसकी वजह से उनके पास लाखों रुपए की पुश्तैनी जमीन भी है।
कार कलेक्शन

लग्जरियस लाइफ स्टाइल में सेलिब्रिटीज सबसे आगे होते हैं चाहे वह भोजपुरी के हो या बॉलीवुड के। बात करें पवन सिंह के गाड़ियों की तो उनके पास तकरीबन 40 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर है। जबकि उनकी पहली गाड़ी महिंद्रा स्कार्पियो थी जिसे उन्होंने 14 लाख रुपए में खरीदा था। कुछ समय पहले उन्होंने 78 लाख की मर्सिडीज जी एल ई 250D खरीदी है.