पंकज त्रिपाठी एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता है, इन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इनका हसन नाम पंकज त्रिपाठी है लेकिन लोग इन्हें कालीन भैया के नाम से भी जानते हैं दरअसल मिर्जापुर वेब सीरीज से पंकज त्रिपाठी की इतनी लोकप्रियता बढ़ी है कि लोग उनके असली नाम से भी अवगत नहीं है मिर्जापुर सीरीज में उन्होंने अखंड आनंद त्रिपाठी का रोल किया था जो कालीन भैया के नाम से भी जानी जाती है। उनके सफल फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता के बाद इन्हें फिल्मों में कई ऑफर आने लगे। फिल्म फुकरे और मांझी द माउंटेन मैन और मसान में इनके कार्य को दर्शको ने बहुत पसंद किया।
पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तबाही
पंकज त्रिपाठी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है एक तरफ मिर्जा तेरी की प्लानिंग जोरों शोरों से है तो दूसरी तरफ अक्षय और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म में उन्हें बड़ा रोल मिला है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बच्चन पांडे ने पंकज त्रिपाठी भी है दरअसल यह फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी इस फिल्म में अक्षय कुमार बॉबी देओल अरशद वारसी कृति सेनन जैसे बड़े स्टार कास्ट है वहीं आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा है जो मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है इसमें आप सलमान खान शाहरुख खान और आमिर खान को देखोगे इसके अलावा पंकज त्रिपाठी का भी अहम रोल है।

बिहारी हैं कालीन भैया
5 सितंबर 1976 में जन्मे पंकज त्रिपाठी अभी 48 वर्ष के हैं। इनका जन्म भारत के बिहार राज्य के गोपालगंज के एक छोटे से गांव बेलसंड में हुआ था। कन्या राशि में जन्मे पंकज त्रिपाठी 5 फुट 10 इंच लंबे हैं यानी कि इनकी लंबाई 178 सैंटीमीटर है और मीटर में 1.78 है। इनका वजन पाउंड में 154 यानी 70 kg है। इनकी आंखें पूरी और बाल काले हैं जो इनकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं।
इस बिहारी अभिनेता की सफलता की राह नहीं थी आसान
पंकज शुक्ला के परिवार की बात करें तो पंकज एक गरीब परिवार से है और इनके पिता एक किसान थे और उनका नाम पंडित बनारस तिवारी है। इनके 3 बड़े भाई और दो बड़ी बहने भी हैं। इनकी माता का नाम हेमवंती है। पंकज की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएच स्कूल गोपालगंज बिहार से हुई तथा आगे की पढ़ाई पटना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली से हुई। 2004 में इन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से नाटक में स्नातक भी किया हैं।
इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म रन से की थी, इस फ़िल्म में ये अभिषेक बच्चन के साथ अभिनय करते नज़र आये थे। इन्होंने एक TV शो गुलाल भी किया हैं, जो 2010 में आया था। उसमें भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

पंकज विवाहित हैं पर इनकी पत्नी का नाम ज्ञात नहीं है। इन्हें एक पुत्री भी है। पंकज को राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप निर्देशक पसंद है। पंकज के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं। हिंदू धर्म में जन्मे पंकज को खाना बनाने, संगीत सुनने, पढ़ने और यात्रा करने का शौक है।
आइए जानते हैं पंकज जी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों को पंकज शुक्ला जी को फिल्म देखने के लिए अपने गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और जब तक ये कक्षा 10 में थे तब तक इन्हें फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि इनके घर में टीवी नहीं थी।
पंकज त्रिपाठी के बारे में कुछ अनसुनी बातें, जिन्हें नहीं जानते होंगे आप
बचपन में छठ पूजा के दौरान जी कलाकारों से प्रदर्शन करते थे इससे लगता है कि उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है। पंकज के पिता चाहते थे कि डॉक्टर बने इसलिए उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए पटना भेज दिया।
पटना में पढ़ाई के दौरान एबीवीपी में शामिल हुए और साथ आंदोलन में भी भाग लेने लगे। इन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और 2 साल तक कुक का काम भी किया है।

16 अक्टूबर 2004 को अपनी पत्नी के साथ मुंबई चले आए क्योंकि वह अपनी अभिनय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहते थे। इससे पहले 2001 से 2004 तक वो एनएसडी में पढ़ाई करते थे।
2004 से 2010 तक उन्होंने कई विज्ञापन में काम किया टाटा टी जैसे और छोटे-मोटे रोल के द्वारा टीवी में आए। इनकी पत्नी ने भी मुंबई के गोरेगांव में पढ़ाना शुरू कर दिया। एनएसडी करने के बाद ये वापस पटना आए और 4 महीने तक थियेटर किया। काफी उतार-चढ़ाव के बाद अब जाकर उनकी सफलता शोर मचा रही है.