भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। इस खूबसूरत अभिनेत्री का अभी 29 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया है। वह इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आई।

इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल रहती है। आपको बता दें तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात करण कुंद्रा से बिग बॉस के शो में हुई थी। इस शो में दोनों ने एक दूसरे को अपना दिल दे दिया और रिलेशनशिप में आ गए करण कुंद्रा से पहले तेजस्वी प्रकाश का नाम और भी कई लोगों के साथ जोड़ा गया है। आइए जानते हैं तेजस्वी प्रकाश किन लडको को डेट कर चुकी हैं।
शिविन नारंग
टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और टीवी जगत के जाने माने कलाकार शिविन नारंग ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था इस म्यूजिक वीडियो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया और दोनों क्लोज आ गए थे। इन दोनों के रोमांस को देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। और इन दोनों के रिलेशनशिप पर चर्चा होने लगी थी हालांकि शिविन नारंग ने इस बात की सफाई देते हुए कहा था कि वह तेजस्वी प्रकाश के सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों के प्यार की चर्चा ज्यादा लंबे समय तक नहीं हुई यही कारण है दोनों बाद में कम दिखाई देने लगे।
उमर रियाज
बिग बॉस सीजन 15 के दौरान उमर रियाज और तेजस्वी प्रकाश का नाम भी एक दूसरे के साथ जोड़ा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज एक दूसरे को पसंद करते हैं। इन दोनों की नज़दीकियां लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आने लगी थी। हालांकि बाद में दोनों ने इस बात को गलत बताते हुए एक दूसरे को दोस्त बताया। आपको बता दें कि आज तेजस्वी प्रकाश के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। यह तीनों मिलकर कई बार पार्टी में भी साथ नजर आते हुए देखे गए हैं। इसके अलावा कहीं भी घूमने की बात आए तो यह तीनों जरूर साथ घूमते हैं।
कृस खेडेकर
तेजस्वी प्रकाश ने जब बिग बॉस सीजन 15 किया था उस समय इनका नाम कृष खेडेकर के साथ जोड़ा गया था। हालांकि बाद में तेजस्वी प्रकाश के भाई ने इस बात का खुलासा किया था कि कृष खेडेकर उनकी बहन के कासिन है। तेजस्वी प्रकाश के भाई ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया सब की बोलती पर ताला लग गया था। आपको बता दें इन दोनों के चर्चे भी काफी समय से हो रहे थे लेकिन बाद में इस पर चुप्पी लग गई थी।
करण कुंद्रा
भारत के कई मशहूर शो और फिल्मों का हिस्सा रह चुके करण कुंद्रा भी काफी मशहूर सेलिब्रिटी है। आपको बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 में हुई थी इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया था। तेजस्वी प्रकाश सीजन 15 की विनर भी थी इन दोनों के बीच प्यार काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्दी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के प्यार के चर्चे हमेशा वायरल होते हैं। इन दोनों को कई बार देखा गया है और दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।