बॉलीवुड में नाम कमाना कोई आसान बात नहीं है। लाखों-करोड़ों लोग कई सपने लेकर इस ग्लैमर की दुनिया में आते हैं और अपनी कड़ी मेहनत और किस्मत के द्वारा यहां छा जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के द्वारा इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। यह हसीनाएं देश से लेकर विदेशो तक में अपना नाम बना चुकी है।
आज हम आपको इस लिस्ट में बॉलीवुड की कुछ ऐसी हसीनाओं से मिलाने वाले हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से की पर यहां नाम बन जाने के बाद वे इस इंडस्ट्री से दूर विदेश में जा बसी। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी एक्ट्रेस का नाम शामिल है…

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है, अब वह हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा दिखा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की और कैलिफ़ोर्निया में बस गई। प्रियंका अभी कैलिफ़ोर्निया में रहती है और काम के सिलसिले में ही इंडिया आती है।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की खूबसूरती और अदाकारी के लाखों-करोड़ों फैंस है। उनकी खूबसूरती का दीवाना तो हर कोई है पर अब प्रीति भी बॉलीवुड से दूर लॉस एंजेलिस में अपने पति जीन गुडेनफ के साथ रहती है। उन्होंने अब तो दो बच्चे को भी गोद ले लिया है और वहां ही अपने परिवार के साथ संसार कर रही है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से तो कुछ खास पहचान नहीं बनाई पर अनिल कपूर की लाडली बेटी ने अपने फैशन सेंस से बॉलीवुड में अपना अलग स्थान जरूर बनाया है। सोनम ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी अब वह अपने पति के साथ लंदन में रहती हैं और जल्दी सोनम कपूर बच्चे को जन्म देने वाली है, सोनम अभी प्रेग्नेंट है।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। मल्लिका ने अपने बोल्ड अंदाज से कई लोगों को घायल किया है। मर्डर गर्ल मल्लिका अपने बॉयफ्रेंड संग पैरिस चली गई थी और वहा ही रहती थी पर अब मल्लिका फिर से अपने देश भारत लौट आई है।
माधवी
90 के दशक की जानी-मानी अदाकारा माधवी जिन्होंने ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह भी शादी के बाद न्यूजर्सी में जा बसी उन्होंने इंडो जर्मन राल्फ शर्मा से शादी की थी।

तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड में ‘मी टू मूवमेंट’ को उठाने वाली तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। ‘आशिक बनाया’ फिल्म में तनुश्री के बोल्ड अंदाज को देख सभी घायल हो गए थे। बता दे तनुश्री दत्ता ने भी देश छोड़कर अमेरिका जा बसी थी।
चांदनी
‘सनम बेवफा’ फ्रेम चांदनी ने एनआरआई से शादी की थी, जिसके बाद वह देश छोड़कर ऑरलैंडो शहर जा बसी। चांदनी अभी अपने पति और दो बेटियों के साथ अमेरिका में ही रहती है।