अभी दर्शकों के दिलों में साउथ की फिल्मों का जलवा है। इस साल साउथ की दोनों ही फिल्म राजामौली की ‘आरआरआर’ और यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दोनों ने ही फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाई का तूफान खड़ा कर दिया। इन दोनों ही फिल्मों के सामने बॉलीवुड की फिल्में छोटी नजर आई। एक समय था जब बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लाइफ स्टाइल में काफी अंतर था, पर आज साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों ही एक समान हो गई है। साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही है चाहे वह फिल्म के मामले में हो या फैन फॉलोइंग या फिर हाई फीस चार्ज करने के मामले में। साउथ फिल्मों की लगातार सफलता के बाद इस इंडस्ट्री के सितारों की भी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। आज हम आपको इस लिस्ट में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ इंडस्ट्री के सितारों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं, इस लिस्ट पर…

नयनतारा
साउथ की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक नयनतारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी, इनकी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी। नयनतारा ने साउथ इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म दिई है। नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली है। बता दे नयनतारा को इस लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
तमन्ना भाटिया
साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा तमन्ना भाटिया ना केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड का भी एक जाना पहचाना चेहरा है। ‘बाहुबली:द बिगिनिंग’ से तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता खूब बड़ी है, जिस कारण उन्हें गूगल पर काफी सर्च किया जाता है और उन्हें इस लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
यश
यश का जादू अभी देश दुनिया में फैला हुआ है। कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सुपरहिट होने के बाद इस स्टार की फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई है, यश को गूगल पर काफी सर्च किया जाता है। उनको इस लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने ना केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। उन्होंने बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन और खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म में नजर आ चुकी है। पूजा हेगड़े को इस लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।
महेश बाबू
महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। महेश बाबू को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का प्रिंस भी कहा जाता है। रजनीकांत के बाद महेश बाबू दूसरे सबसे बड़े हाईफिस लेने वाले साउथ एक्टर में से है। महेश बाबू की अदाकारी के लोग दीवाने हैं। महेश बाबू को इस लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।

काजल अग्रवाल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल ने अपनी अदाकारी द्वारा बॉलीवुड ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। यह अदाकारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। साथ ही इनकी तेलुगू फिल्म ‘आचार्य’ हाल ही में रिलीज हुई। इस अदाकारा को उनकी इस फिल्म के बाद सबसे ज्यादा गूगल में सर्च किया गया है।
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु की खूबसूरती के चर्चे ना केवल टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड में भी है। ‘पुष्पा: द राइज ‘ में उनके आइटम सॉन्ग को काफी पसंद किया गया था। सामंथा ने साउथ इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है। बता दे सामंथा साउथ इंडस्ट्री की हाई स्पीड अभिनेत्रियों में से एक है। सामंथा को इस लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन का नशा अभी दर्शकों के दिलों-दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की हर एक फिल्म सुपरहिट रहती है, और हाल ही में पैन इंडिया रिलीज ‘पुष्पा: द राइज’ ने तो धमाका ही कर दिया। इस मूवी के इतने ह्यूज सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में और भी बढ़ोतरी हुई है। अल्लू अर्जुन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ एक्टर में तीसरे नंबर पर आते हैं।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना की खूबसूरती उनकी फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। रश्मिका मंदाना को ‘नेशनल क्रश’ भी कहा जाता है। ‘पुष्पा: द राइज’ में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रश्मिका साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है। रश्मिका जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बता दे रश्मिका को गूगल पर भी खूब सर्च किया जाता है, रश्मिका इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है।

थलपति विजय
रजनीकांत के बाद तमिल सिनेमा में विजय को ही ‘थलपति’ के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर सिर्फ तमिल सुपरस्टार नहीं वहां भगवान के रूप में जाने जाते हैं। दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। जोसेफ विजय जिस फिल्म को छू लेते वह फिल्म सोना बन जाती है। विजय की लगभग हर फिल्म सुपर हिट होती साबित होती है। थलपति विजय तमिल के सबसे ज्यादा भुगतान किए जाने वाले हाई पैड एक्टर में गिने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी थलपति विजय को काफी पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग का पता आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि थलापति विजय को गूगल में खूब खर्च किया जाता है। थलापति इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।