विश्व के सबसे अमीर लोगों में अंबानी परिवार का नाम शामिल है। अंबानी परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। मुकेश अंबानी रिलायंस के फाउंडर है जो अभी जिओ में बदल गया है। जिओ का नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी कोई पीछे नहीं है, नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाउंडर है, रिलायंस का अपना नेटवर्क, शॉपिंग मॉल तथा अन्य अनेक फ्रेंचचाइस है। नीता अंबानी इसके साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन भी है। नीता अंबानी अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जानी जाती है। आज हम आपको इस लिस्ट में नीता अंबानी के किमती शौक के बारे में बताने वाले हैं…
महंगी चाय का शौक
आप यह सुनकर हैरान हो जाएंगे कि नीता अंबानी मॉर्निंग टी 3 लाख रुपए की पीती है। जी हां नीता अंबानी की एक कप चाय की कीमत 3 लाख है। नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती है वह काफी पुरानी ब्रांड नोरिटेक की कप है। इस कप की खास बात यह है कि इसके बॉर्डर सोने के होते हैं वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसके 50 पीस के सेट की कॉस्ट डेढ़ करोड़ रुपए के आसपास होती है। इस हिसाब से नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपए है।

हैंडबैग की भी शौकीन है नीता अंबानी
नीता अंबानी के पास एक से बढ़कर एक हैंडबैग्स का कलेक्शन है। उनके पास वर्ल्ड के सबसे महंगे ब्रांड जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू कैरी के हैंडबैग है। उनकी एक हैंड वैक्स ज्यूडिथ लाइव के गैनिश क्लच जिसमें हीरे जड़े हुए जिसकी कीमत 3 से 5 लाख से शुरू होती है।
महंगी घड़ियां
नीता अंबानी की एक घड़ी की कीमत 1से 2 लाख होती है। उनके पास फॉसिल, गुची, केल्विन कालिन और राडो जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों के महंगे वॉच नीता अंबानी पहनती है।
प्राइवेट जेट
मुकेश अंबानी ने अपनी खूबसूरत पत्नी को गिफ्ट में प्राइवेट जेट दिया था। जी हां नीता अंबानी के पास खुद का खूबसूरत प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ के आसपास है। ये जेट काफी बड़ा और सारी सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण है।
साड़ियां और ज्वेलरी
नीता अंबानी को साड़ियों का शौक है। नीता अंबानी के पास एक से बढ़कर एक साड़ी है। उनके पास एक साड़ी ऐसी है जो पूरी तरीके से सोने के धागे से डिजाइन की गई है। नीता अंबानी ने अपने बेटे की सगाई फंक्शन में करीब 40 लाख की साड़ी पहनी थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।