निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) हिंदी सिनेमा का एक उभरता हुआ सितारा है। इन्होंने बहुत जल्द फिल्म जगत में काफी नाम कमा लिया है। मुन्ना माइकल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निधि ने गिनी चुनी ही फिल्में की है लेकिन अपने अभिनय से सबको मदहोश कर दिया है। ये अभिनेत्री के साथ साथ एक मॉडल व डांसर भी है। यहां हम आपको निधि अग्रवाल की उम्र, लंबाई वजन, पति, बॉयफ्रेंड, संपत्ति और जीवनी के बारे में बता रहे हैं।
ये एक ब्यूटी पेजेंट और मिस दिवा 2014 की प्रतियोगी हैं। इन्होंने कई डांस का प्रशिक्षण लिया है जैसे हिप हॉप डांस, बैले डांस आदि। इनके पिता टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं और इन्होंने अपनी पहेली फिल्म जो 2017 में आई थी मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ के साथ ही काम किया है।
निधि अग्रवाल का संक्षिप्त जीवन परिचय | Nidhhi Agerwal Short Bio/Wiki Hindi
असली नाम | निधि अग्रवाल |
जन्मतिथि | 17 अगस्त 1993 |
उम्र | 28 वर्ष (2022 के अनुसार) |
जन्म स्थल | कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में |
लंबाई | 5 फुट 7 इंच |
वजन | 55 किलोग्राम |
फिगर साइज | 34-28-34 |
स्कूल का नाम | विद्याशिल्प अकैडमी जक्कूर, बंगलुरु |
कॉलेज का नाम | क्रिस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरु |
शैक्षणिक योग्यता | बिजनेस मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन |
पहली फिल्म का नाम | मुन्ना माइकल (2017) |
जाति/धर्म | हिंदू |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स | हर्षवर्धन कपूर |
पति का नाम | अविवाहित |
निधि अग्रवाल की लंबाई कितनी है?
निधि काफी स्लिम और फिट हैं। इनकी हाइट लगभग 170 सेंटीमीटर यानी 1.70 मीटर है और फिट में 5 फुट 7 इंच है और इनका वेट 121 पाउंड यानी 55 kg है। निधि का फिगर कमाल का है। इनका फिगर 34-27-34 है। निधि की आंखें ब्राउन और बाल काले हैं, जो इनके लोग को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं।

उम्र और प्रारंभिक जीवन | Nidhhi Agerwal Biography in Hindi
निधि का जन्म 17 अगस्त 1993 में बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ है।भारतीय नागरिकता और लियो राशि चिन्ह वाली निधि ने 2017 में आई फ़िल्म मुन्ना माइकल से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा और लगातार सफलता हासिल करती रहीं हैं।
निधि की प्रारंभिक शिक्षा विद्याशिल्प अकादमी जक्कुर बंगलौर से और बाद की शिक्षा क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरू से हुई। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट से स्नातक किया है। हिन्दू धर्म को मानने वाली निधि के परिवार में उनके अलावा माता पिता ही है यानी निधि अपने माँ बाप की एकलौती संतान है। निधि के पिता का नाम राजेश अग्रवाल है और इनकी माता का नाम इंदु अग्रवाल है। इनके पिता एक कर्राटे चैम्पियन हैं।

फिल्मी करियर
निधि ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फ़िल्म मुन्ना माइकल से की थी। इसके बाद इन्होने साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया और साउथ की फिल्म सूर्यवंशी, इक्का और स्मार्ट शंकर में नज़र आई इनकी ये फिल्में हिट रही। फिर ये फ़िल्म मिस्टर जानू में नज़र आई। इनकी ये सभी फिल्मे हिट रही।
निधि को कई भाषाओं का भी ज्ञान है, वो हिंदी कन्नड़ ,तेलुगु और तमिल आदि भाषाएं बोल सकती हैं। निधि को टेनिस खेलना, घुड़सवारी करना, पेंटिंग और डांसिंग का शौक है। लियोनार्डो डिकैप्रियो, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकार इनकी पहली पसंद हैं।
दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट अभिनेत्रियां इनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। ये अभी तक अविवाहित हैं लेकिन खबरों की माने तो इनका इनका अफेयर अभिनेता हर्षवर्धन कपूर से चल रहा है। आपको बता दें हर्षवर्धन कपूर दरअसल अनिल कपूर के बेटे हैं।
ये भी पढ़ें: शादी करके विदेश में रहने लगी ये 5 टीवी अभिनेत्रियां, साथ निभाना साथिया की देवरानी भी है लिस्ट में