मुंबईकर निखिल

मुंबईकर निखिल कौन है? एक बेहद लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है। मुंबइकर निखिल यूट्यूब चैनल मोटो-व्लॉगिंग में सबसे लोकप्रिय और फेमस चैनल है, यह यूट्यूब चैनल निखिल शर्मा का है। इनके यूट्यूब चैनल की पॉपुलैरिटी इतनी अधिक है कि व्लॉगिंग चैनल पर 3.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइब है।

Mumbiker Nikhil

मुंबईकर निखिल उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life

Mumbiker Nikhil का जन्म 4 नवंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने रिजवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई शुरू की लेकिन इन्होंने इसे बीच मे ही छोड़ दिया। इसके बाद निखिल ने 2012 तक कतर एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया। इसके बाद वो इंडिया लौट आये और अपने पिता का व्यवसाय संभाला।

मुंबईकर निखिल का संक्षिप्त जीवनी – Mumbiker Nikhil Short Biography

वास्तविक नाम- निखिल अनिल ब्रिजल कुमार शर्मा
उपनाम- मुंबईकर निखिल
व्यापार/ पेशा – लाइफस्टाइल और Moto Vlog यूट्यूबर
जन्म की तारीख- 4 नवंबर 1991
आयु (2021 तक)-30 वर्ष
जन्मस्थल- मुंबई के पंजाबी परिवार में, भारत
राशि – सिंह राशि
राष्ट्रीयता- भारतीय
वर्तमान घर का पता- मुंबई भारत
धर्म/ जाति- हिंदू (ब्राह्मण)

मुंबईकर निखिल का यूट्यूब करियर | Mumbiker Nikhil Youtube Carrer

जुलाई 2013 से उन्होंने Motovlog की शुरुआत करी थी, तब वे 15 साल के थे। तो चलिए जानते हैं कि Mumbiker Nikhil के यूट्यूब करियर की कहानी क्या है?

सबसे पहले लेह लद्दाख ट्रिप पर निकले थे, जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस दौरान वह देवाशीष घोष से मिले जो अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक से दुनिया की सैर पर निकले थे। अगस्त 2016 को उन्होंने एक लाख सब्सक्राइबर हासिल कर लिया था। उसके बाद उन्होंने अपने चैनल का नाम Mumbiker Nikhil रखा।

उस ट्रिप के बाद उन्होंने केटीएम ड्यूक 390 से कन्याकुमारी से कश्मीर के ट्रिप का Vlog बनाया और फिर उसके सफल करियर की शुरुआत हो गई। Mumbiker Nikhil ने भुवन बाम, टेक्निकल गुरुजी और कैरी मीनाटी के साथ भी वीडियो बनाए हैं।

देवाशीष घोष ने साल 2017 में हुए यूट्यूब फैन फेस्ट में निखिल को परफॉर्म करने के लिए अपनी हार्ले डेविडसन दिए थे, और फिर क्या था 16 मार्च 2018 को उनके 1 मिलीयन सब्सक्राइबर्स हो गए। आज के समय में (जुलाई 2020) Mumbiker Nikhil के तकरीबन 34 लाख सब्सक्राइबर हो चुके हैं और करीब 1100 वीडियो डाले हैं।

पहली नौकरी- 5 मई 2007 (कतर एयरवेज केबिन क्रु)
यूट्यूब चैनल का नाम- Mumbiker Nikhil
चैनल की शुरुआत- 27 जुलाई 2014

मुंबईकर निखिल की गर्लफ्रेंड और पत्नी – Mumbiker Nikhil Wife Name

मुंबईकर निखिल के शुरुआती जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं, 6 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस प्लान किया था। लेकिन उसी बीच यानी 23 दिसंबर 2013 को उनके पिताजी की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उन्होंने घर का बिजनेस संभाला।

वहीं गर्लफ्रेंड की बात करें तो Mumbiker Nikhil फिलहाल सेनिश श्रेष्ठ को डेट कर रहे हैं, जो एक फैशन डिजाइनर है। निखिल अपने परिवार के बारे में बात नहीं करते हैं। जानकारी मिलने पर इसे अपडेट करेंगे।

  • वैवाहिक स्थिति- अविवाहित
  • गर्लफ्रेंड/ अफेयर- सेनिश श्रेष्ठा (फैशन डिजाइनर)
  • मां का नाम- जानकारी नहीं है
  • पिता का नाम- जानकारी नहीं है
  • बहन का नाम- जानकारी नहीं है
  • पत्नी का नाम- नहीं है
Mumbiker Nikhil new bike

मुंबईकर निखिल की लंबाई और शारीरिक नाप | Mumbiker Nikhil Height & Body

ऊँचाई- 5 फुट 11 इंच, 180 सेंटीमीटर, 1.8 मीटर
वजन (लगभग)- 75 किलोग्राम, 165 एलबीएस पाउंड
छाती- 42 इंच
कमर- 30 इंच
बाइसेप्स- 16 इंच
आँखों का रंग- काला
बालों का रंग- काला

मुंबईकर निखिल की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता | Mumbiker Nikhil Education

Mumbiker Nikhil के प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी नहीं है, लेकिन करियर के तौर पर उन्होंने होटल मैनेजमेंट चुना था। उन्होंने रिजवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च से होटल मैनेजमेंट किया था। उसके बाद कतर एयरवेज में केबिन क्रू की नौकरी लगी थी, इसके अलावा जेट एयरवेज में भी केबिन क्रु की नौकरी पर चुन लिए गए थे।

  • स्कूल- जानकारी नहीं है
  • कॉलेज- रिजवी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, स्टडीज एंड रिसर्च
  • शैक्षिक योग्यता- होटल मैनेजमेंट और केबिन क्रु

पसंदीदा चीजें – Mumbiker Nikhil Favourite Things

खाना- बड़ा पाव और पिज्जा
अभिनेता- अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन
अभिनेत्री-आलिया भट्ट
फिल्में- आयरन मैन
क्रिकेटर- महेंद्र सिंह धोनी
शौक- बाइक चलाना और घूमना
खेल- बैडमिंटन
जगह- Dubai
यूट्यूबर्स- सैले पॉइंट्स और टेक्निकल गुरुजी
पसंदीदा बाइक- हार्ले डेविडसन, बीएमडब्ल्यू, केटीएम ड्यूक और डुकाटी हाइपरस्ट्राड़ा
मुंबईकर निखिल

मुंबईकर निखिल (यूट्यूबर) की संपत्ति | Mumbiker Nikhil Net Worth

Mumbiker Nikhil के संपूर्ण संपत्ति का अंदाजा लगाना मुश्किल है, क्योंकि सब्सक्राइबर के साथ उनके नेटवर्क में इजाफा हो रही है, वर्तमान में उनकी संपत्ति करीबन एक करोड़ रुपए है।

वहीं मासिक आय लगभग 10 लाख रुपए है। उन्होंने 27 में जन्मदिन पर अपने आप को एक ऑडी A4 गिफ्ट करी थी। इसके अलावा टाइगर ट्रंप, केटीएम 390 और बजाज एलिमिनेटर जैसी महंगी मोटरसाइकिलें है।

कुल संपत्ति- 1 करोड़ रुपए
मासिक आय- तकरीबन 10 लाख रुपए
कमाई का स्त्रोत- यूट्यूब, ऐडसेंस, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट
बाइक- बजाज एलिमिनेटर, टाइगर ट्रंप एक्स सी ए, केटीएम 390
कार- मारुति सुजुकी, स्विफ्ट 2008 वी के आई और ऑडी A4

सोशल मीडिया अकाउंट्स

इंस्टाग्राम आईडी- nikkkhil
टि्वटर आईडी- emNikhil
फेसबुक आईडी- Mumbiker Nikhil

Facts About Mumbiker Nikhil – मुंबईकर निखिल के बारे में तथ्य

  • Mumbiker Nikhil ने होटल मैनेजमेंट करके केबिन क्रु की नौकरी की थी, 6 साल बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया।
  • उनके लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं जब उन्होंने करियर की शुरुआत करनी चाहिए तो उनके पिता का देहांत हो गया था।
  • उन्होंने चैनल की शुरुआत एक मोटो व्लॉग देखकर करी थी।
मुंबईकर निखिल
  • निखिल एक मेहनती इंसान हैं, उन्होंने लद्दाख और कन्याकुमारी से कश्मीर तक की Motovlog की है।
  • निखिल के पिता का नाम अनिल शर्मा था, जिनकी मृत्यु 2013 के दिसंबर महीने में हो गई थी।
  • Mumbiker Nikhil अपने मां के साथ रहते हैं। गर्लफ्रेंड Shanice Shrestha के करीब है। जो उनका बिजनेस पार्टनर भी है।
  • 15 साल की उम्र से उन्होंने वीडियो डालनी शुरू की थी उन्होंने अपने यूट्यूब करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं इसके अलावा कैरी मिनाती और टेक्निकल गुरुजी की वीडियो से इंस्पायर हैं।
  • बात अगर Mumbiker Nikhil की लव लाइफ की हो तो ख़बरों के अनुसार मुंबईकर निखिल कथित तौर पर एक फैशन और लाइफस्टाइल यूटूबर Shanice Shrestha को काफी समय से डेट कर रहे है। शेन श्रेष्ठ मुंबईकर निखिल के साथ उनकी कई वीडियो में भी दिखाई दे चुकी है।
मुंबईकर निखिल
  • पिता के व्यवसाय संभालने के साथ साथ Mumbiker Nikhil ने एक्टिंग की दुनिया मे भी हाथ आजमाया लेकिन कुछ खास सफलता प्राप्त ना होने के कारण इन्होंने यूट्यूब पर अपना करियर बनाने की सोची और आज निखिल एक सफल यूट्यूब क्रिएटर है।
  • मुंबईकर निखिल को बाइक का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी और लोकप्रिय बाइक का कलेक्शन है। निखिल अपने वीडियो में टाइगर ट्रायम्फ एक्ससीए, केटीएम 390, बजाज एलिमिनेटर और होंडा एक्टिवा की सवारी करते दिख चुके हैं।
Mumbiker Nikhil new bike
  • बात अगर निखिल की कमाई की हो तो निखिल यूट्यूब के एड से तो कमाते ही है। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट्स और एफिलिएट से भी काफी मोटी कमाई करते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल 4 लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक प्रतिमाह कमाते है।
  • Mumbiker Nikhil के इंस्टाग्राम पर भी 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है और इनके यूट्यूब चैनल पर 3.42 मिलियन से अधिक सब्सक्राइब है।
  • मुंबईकर निखिल की जीवनी में आपने उनकी उम्र, गर्लफ्रेंड, परिवार और यूट्यूब जर्नी के बारे में जाना है। इस लेख को विभिन्न स्रोतों से जानकारी लेकर लिखा गया है, यदि कोई त्रुटि हुई है तो आप मेल के जरिए बता सकते हैं।

Read: इस यूट्यूबर को पक्का दोस्त मानते हैं मुंबई कर निखिल

Read: कैरी मीनाटी की ये बातें पसंद नहीं है मुंबईकर निखिल को

BWH Desk

Bio Wiki Hindi Blog is about Actor & Actress Biography in Hindi. Like Age, Height, Boyfrind/Girlfriend, Upcoming Movie and Web Series. And We also provide here Movies & Web Shows Wiki in Hindi..

Leave a comment

Leave a Reply