एमएसके कौन है? यदि आप अपना वक्त यूट्यूब वीडियो देखकर गुजारते हैं तो कहीं ना कहीं MSK का Vlog वीडियो जरूर देखा होगा, उनका असली नाम मोहम्मद सलीम खान है, जो अपनी वीडियो में लाइफ़स्टाइल और मोटरसाइकिल टूर की वीडियो दिखाते हैं। उनकी ज्यादातर वीडियो गो प्रो से सूट की जाती है। तो आखिर कैसे एक साधारण मोहम्मद सलीम खान को आज पूरी भारत जानती है?
MSK की लाइफ स्टोरी इस लेख में चर्चा कर रहे हैं यहां आपको संक्षिप्त जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, यूट्यूब करियर और बाइक कलेक्शन की जानकारी मिलेगी।
एमएसके (मोहम्मद सलीम खान) उम्र और प्रारंभिक जीवन | Age and Earlier Life
मोहम्मद सलीम खान का जन्म 9 दिसंबर 1991 में हुआ था, फिलहाल वह 30 वर्ष के हैं, MSK के वर्तमान घर का पता मुंबई महाराष्ट्र है, जब एमएस के छोटे थे तभी उनके माता-पिता मुंबई आकर बस गए।
पिता अपने परिवार को चलाने के लिए छोटी-मोटी नौकरी करता था, डिप्रेशन की वजह से एमएसके के पिता का मानसिक संतुलन बिगड़ा था, और उनकी मौत हो गई थी। जब वे छोटे थे तभी से ठान लिया कि आगे चलकर कुछ करना है और आज एमएसके की नेट वर्थ 1 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
इस यूट्यूबर के फैन हैं मोहम्मद सलीम खान

एमएसके का संक्षिप्त जीवनी – MSK Bio/wiki hindi
वास्तविक नाम- | मोहम्मद सलीम खान |
उपनाम- | एमएसके |
व्यापार/ पेशा – | मोटो और लाइफस्टाइल ब्लॉगर अभिनेता, मॉडल |
जन्म की तारीख- | 9 दिसंबर 1991 |
आयु (2021 तक)- | 30 वर्ष |
जन्मस्थल- | जानकारी नहीं है |
राष्ट्रीयता- | भारतीय |
वर्तमान घर का पता- | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
धर्म- | मुस्लिम |
वेबसाइट का नाम- | itsmasalimkhan.com |

एमएसके का यूट्यूब करियर | MSK Success Story
एमएसके के यूट्यूब करियर की जर्नी 16 सितंबर 2014 को हुई थी। उनकी पहली वीडियो 25 जनवरी 2016 को आई थी। इस वीडियो को बहुत कम देखा गया लेकिन वे डिमोटिवेट नहीं हुए और MSK ने वीडियो बनानी शुरू कर दी।
आज उनके चैनल पर करीब 480 से ज्यादा वीडियो देखे जाते हैं और तकरीबन 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। एमएसके के अलावा एक वेबसाइट भी है। वहीं समरटाइम नामक म्यूजिक वीडियो से एमएसके इस इंडस्ट्री में भी कदम रख चुके हैं।
यूट्यूब चैनल का नाम- | MSK |
अन्य चैनल- | MSK TV MSK STORIES |
चैनल की शुरुआत- | 16 सितंबर 2014 |
MSK की पहली वीडियो- | कलसुबाई ट्रैक (25 जनवरी 2016) |
पहली म्यूजिक वीडियो- | समरटाइम |
एमएसके की लंबाई और शारीरिक नाप | MSK Height & Body
मोहम्मद सलीम खान की लंबाई 5 फुट 6 इंच है, वजन 70 किलोग्राम और शरीर दुबला पतला और फिट है। MSK श्यामले रंग के हैं.
लंबाई/ ऊँचाई- | 5 फुट 6 इंच, 171 सेंटीमीटर |
वजन (लगभग)- | 70 किलोग्राम |
आँखों का रंग- | काला |
बालो का रंग- | काला |
एमएसके की पढ़ाई और शैक्षणिक योग्यता | MSK Education
एमएसके ने मुंबई के रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट साइंस एंड कॉमर्स पढ़ाई पूरी की है, जिसके बाद एक्टिंग और मॉडलिंग करनी चाहिए और खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला था। MSK के लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से गुजरते हुए आज एक सफल यूट्यूब स्टार हैं।
स्कूल- | जानकारी नहीं है |
कॉलेज- | रिजवी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता- | स्नातक |

परिवार और रिश्ते | MSK Family
मोहम्मद सलीम खान गुड लुकिंग है एमएसके के परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं है। जोश टॉक से हुए इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन के बारे में बताई थी, उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था।
MSK की मां ने बड़ी कठिनाइयों से पाला है। वहीं रिलेशनशिप की बात करें तो राइडरगर्ल विशाखा के साथ रिलेशनशिप की खबरें सुनने को मिली है। हालांकि यह अफवाह हो सकती है।
वैवाहिक स्थिति- | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड/ अफेयर- | राइडरगर्ल विशाखा यूट्यूबर (अफवाह) |
मां का नाम- | जानकारी नहीं है |
पिता का नाम- | जानकारी नहीं है (अब नहीं रहे) |
पसंदीदा चीजें – MSK Favourite Things
क्यू एंड ए वीडियो में कई बार एमएसके ने चिकन बिरयानी और चिकन मसाला का जिक्र किया है। बहुत पसंद है. MSK के अलावा सलमान खान और शाहरुख खान के बड़े फैन हैं. नॉर्थईस्ट, थाईलैंड और मुंबई उनका फेवरेट डेस्टिनेशन है. वही सुपरबाइक्स और कार का भी शौक है.
- खाना- चिकन और चिकन बिरयानी
- अभिनेता- सलमान खान और शाहरुख खान
- अभिनेत्री- कैटरीना कैफ
- फिल्में- सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में
- क्रिकेटर- सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी
- रंग- काला
- जगह- मुंबई नॉर्थ ईस्ट और थाईलैंड
- यूट्यूबर्स- round2hell
- शौक- घूमना और किताबें पढ़ना

एमएसके की संपत्ति और फीस | MSK Net Worth
बचपन से कुछ बड़ा करने का सपना था। उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया था और वहां से 50 लाख से भी ज्यादा रुपए कमाए थे। इसके बाद MSK ने यामाहा R1 सुपर बाइक खरीदी थी, जिसकी कीमत उस समय तकरीबन 21 लाख रुपए थी। आज के समय में तकरीबन दो लाख रुपए प्रतिमाह कमा लेते हैं।
कुल संपत्ति- | 50 लाख रुपए तक़रीबन |
मासिक/ आय- | दो से तीन लाख रुपए प्रति महीने |
कमाई का स्तोत्र- | यूट्यूब |
बाइक की संख्या- | केटीएम 390, ट्रंफ टाइगर 800, यामाहा R1 |
कार- | हुंडई आई 20 |
Facts About MSK – एमएसके के बारे में तथ्य
- मोहम्मद सलीम खान का बचपन गरीबी में गुजरा था, कम उम्र में ही पिता की मृत्यु हो गई थी।
- बड़े होने के बाद फिल्मी करियर बनाने का प्रयास किया है लेकिन असफल रहे। उसके बाद प्रोडक्शन हाउस और खुद का बिजनेस किया और उन पैसों से 21 लाख रुपए की सुपर बाइक यामाहा R1 खरीदी थी।
- इसके अलावा ट्रंप टाइगर 800 और केटीएम ड्यूक 390 भी है, वही हुंडई I20 कार भी है।
- मोहम्मद सलीम खान फिलहाल यूट्यूब के एक मशहूर मोटो और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं। MSK के तकरीबन 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
- लद्दाख ट्रिप में विशाखा नाम की एक यूट्यूब स्टार के साथ टूर पर थे। उस समय यह अफवाह उठी थी कि एमएसके की गर्लफ्रेंड विशाखा है।
- MSK की बायोग्राफी उनके Q&A और इंटरव्यू से लिया गया ,है यदि कोई अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट कीजिए।
- इस 20 वर्षीय यूट्यूबर के आगे किसी की नहीं चलती है, जानिए कौन है वो
सोशल मीडिया अकाउंट्स
मोहम्मद सलीम खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम पर करीब 0.3 मिलीयन सब्सक्राइबर्स हैं। वही यूट्यूब पर तकरीबन 13 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
इंस्टाग्राम आईडी- | itsmsalimkhan |
टि्वटर आईडी- | itsmsalimkhan |
फेसबुक आईडी- | Mohammed Salim Khan |
यूट्यूब चैनल- | MSK |