मीनाक्षी चौधरी (Meenakshi Chaudhary) फेमस तेलगु अभिनेत्रियो में से एक हैं। ये एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगी भी हैं। इन्हें लोग मीनू कह कर भी बुलाते हैं। इन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2018 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था और मिस ग्रैंड इंडिया का ताज प्राप्त किया था। ये प्रथम रनर अप रहीं थीं। ये मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं।
इन्होने साल 2021 में आयी तेलुगु फिल्म इचता वाहनमुलु निलुपराडु से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2018 में इन्हें नेहा धूपिया, अभय देओल, पत्रलेखा मिश्रा पॉल, विजेंदर सिंह और आशीष सोनी ने जज किया था. ये मानुषी छिल्लर को अपनी प्रेरणा मानती हैं और मिस इंडिया हरियाणा 2018 होने पर बहुत गर्व महसूस करती हैं।
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट
ब्यूटी क्वीन मीनाक्षी की हाइट सेंटीमीटर में 170 यानी मीटर में 1.70 है और फीट 5′ 7″ है। स्लिम दिखने वाली मीनाक्षी का वेट लगभग किलोग्राम में 55 और पाउंड में 120 है। इनका फिगर कमाल का है अगर फिगर की बात करें तो 34-28-34 है।काली आंखे और काले बाल इनके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

मीनाक्षी चौधरी की उम्र और शुरुआती जीवन के बारे में जानिए | Meenakshi Chaudhary Bio/Wiki
1 फरवरी 1997 को जन्मी मीनाक्षी अभी मात्र 24 साल की हैं। इनका जन्म पंचकुला, हरियाणा में हुआ था। इनका राशिचिन्ह कुंभ है। इनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट सोल्जर इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ से और आगे की स्टडी विश्वविद्यालय नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पंजाब से हुई। इन्होंने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है। हिन्दू धर्म को मानने वाली मीनाक्षी तैरने, पढ़ने और यात्रा करने का शौक़ है। अक्सर ये अपने खाली समय मे संगीत सुनती और कविताएँ लिखती हैं।
इनके पसंदीदा अभिनेता रयान गॉस्लिंग है और इनकी पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। आतिफ असलम, एडेल, ब्रिटनी स्पीयर्स और माइली साइरस इनके पसंदीदा गायक हैं। इनको ये लाइन बहुत अच्छी लगती है- सब कुछ संभव है अगर केवल आप विश्वास करते हैं।
बॉयफ्रेंड, अफेयर्स और परिवार
ये अभी अविवाहित हैं लेकिन खबरों की माने तो ये अपने बॉयफ्रेंड सौरव को डेट कर रही हैं। इनके परिवार में इनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। इनके पिता का नाम स्वर्गीय बी आर चौधरी है। इनका एक भाई तनवीर चौधरी है और कोई बहन नहीं है। इनके पिता पहले तो इन्हें मॉडलिंग में भेजने के विचार से थोड़े हिचकिचाते थे लेकिन बाद में सभी ने इनका पूरा साथ दिया। ये अपने पिता के बहुत करीब थी लेकिन उनके निधन ने उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परेशान नहीं किया बल्कि इन्हें और प्रेरणा मिली।
इन्हें fbb कैंपस प्रिंसेस 2018 के फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया। ये पहले मिस दिवा चंडीगढ़ 2017 भी रह चुकी हैं। ये हमेशा एक उज्ज्वल छात्रा रही हैं। अपने गुड लुकिंग और आकर्षक लुक के कारण इनके परिवार वाले और दोस्तों ने इन्हें फेमिना मिस इंडिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए फ़ोर्स दिया फिर इन्होंने साल 2016 में मिस इंडिया के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन वहां ये सफल नही हुईं और रिजेक्ट हो गईं पर फिर भी इन्होंने हार नही मानी और लगातार ऑडिशन देती रहीं और सफल भी हुईं।
ये अच्छी और उत्साही खिलाड़ी भी हैं। बैडमिंटन खेल में माहिर हैं और राज्य स्तर की तैराक भी रह चुकी हैं। इतना ही नही इन्हें रैंप वॉक में महारत भी हासिल है और ये प्रश्नोत्तर दौर में असाधारण रूप से अच्छी है। ये स्मोक और ड्रिंक करती हैं या नही ये कह पाना मुश्किल है। इनकी फ़िल्म जो रमेश वर्मा द्वारा निर्देशित है फिल्म का नाम खिलाड़ी है। ये 11 फरवरी 2022 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में रवि तेजा मुख्य एक्टर हैं।