मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहद लोकप्रिय अभिनेता व गायक के साथ साथ राजनेता भी हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत को कई हिट फिल्में और लोकप्रिय गाने दिए है औऱ वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद भी है। साथ ही मनोज बिग बॉस 4 में प्रतिभागी भी रहे हैं।
उम्र और प्रारंभिक जीवन
मनोज तिवारी का जन्म साल 1973 में बिहार के अटरवालिया गाँव में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी से पूरी हुई और स्नातक की पढ़ाई इन्होंने बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी से पूरी की। स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने शारीरिक शिक्षा में M.P.Ed की डिग्री भी हासिल की।
गायिकी में अपना करियर बनाने के बाद इन्होंने अभिनय की ओर रुख किया और साल 2003 में आई फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इनकी पहली ही फ़िल्म लोगो को खूब पसंद आई और फ़िल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की। इसके बाद इन्होने फिल्म दारोगा बाबू आई लव यू में काम किया और फिर ये फ़िल्म बंधन टूटे ना में भी नज़र आये। यह दोनों ही फ़िल्म सफल साबित हूई और फिर ये एक के बाद एक फ़िल्म करते गए। अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति कितनी है?

फिल्मों के बाद इन्होंने राजनीति की ओर रुझान किया और साल 2009 में इन्होंने गोरखपुर लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से इन्होंने चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।
मनोज शादीशुदा है और इन्होंने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और इनके दो बच्चे भी है। साल 2012 में आपसी मतभेद के चलते रानी तिवारी और मनोज का तलाक हो गया।
मनोज तिवारी का संक्षिप्त जीवनी
असली नाम | मनोज तिवारी |
उपनाम | मृदुल |
पेशा | भोजपुरी अभिनेता सिंगर और पॉलीटिशियन (बीजेपी) |
उम्र | 48 वर्ष |
जन्मतिथि | 1 फरवरी 1973 |
जन्म स्थल | बिहार के अतरवलिया में |
स्कूल का नाम | श्री कमलकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय, वाराणसी |
कॉलेज | बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी |
शैक्षणिक योग्यता | एमपी. ई. डी |
लंबाई | 5 फुट 7 इंच |
जाति/धर्म | ब्राह्मण (हिंदू) |
वर्तमान घर का पता | सी-9/24 यमुना विहार दिल्ली-110053 |
मनोज तिवारी की असली पत्नी कौन है?
यदि आप मनोज की पत्नी की उम्र और फोटो देखने की इच्छा रखते हैं तो यह लेख लाभप्रद साबित होगा। सबसे पहले मनोज की पहली पत्नी रानी तिवारी के बारे में बात करते हैं। उनका असली नाम प्रतिमा पांडे है उन्होंने 1999 में मनोज से विवाह किया था जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर रानी तिवारी कर लिया।
रानी तिवारी उर्फ प्रतिमा पांडे से मनोज को एक बेटी है और उनका नाम रीथी है। आपको बता दें कि मनोज बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसके बाद से उनकी पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच गई और बाद में उन्होंने 2012 में रानी से तलाक ले लिया। उनके तलाक होने के पीछे का कारण श्वेता तिवारी के साथ लव अफेयर्स थे।

तकरीबन 8 साल के बाद मनोज ने दूसरी शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है जो मूल रूप से बिहार के पटना शहर की है। आपको बता दें कि सुरभि तिवारी एक मशहूर भोजपुरी सिंगर है।
वह अपनी पहली पत्नी से बेहद प्यार करते थे। मनोज ने खुद एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपनी बेटी रिथी तिवारी के कहने पर ही दूसरी शादी की है। दरअसल अप्रैल 2020 में उन्होंने सुरभि तिवारी से शादी रचाई थी और तकरीबन कुछ महीने के बाद मनोज एक प्यारी सी बेटी के पिता बने।
मनोज तिवारी की बेटी कौन है?
मनोज को भोजपुरी जगत का महानायक कहा जाता है। अब तक आपने देखा कि किस तरह मनोज की पहली शादी हुई और फिर तलाक हुआ और बाद में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सुरभि तिवारी से विवाह कर ली। अब उनकी बेटियों का नाम उम्र और फोटो की जानकारी देते हैं।

सबसे पहले मनोज की पहली पत्नी रानी तिवारी की बात करेंगे जिससे उन्हें एक बेटी हुई और उनका नाम रिथी तिवारी है। खबरों की मानें तो मनोज को अक्सर यही कहता देखा गया है कि वह अपनी बेटी रिथी तिवारी के कारण दूसरी शादी किए। खैर रिथी अब बड़ी हो चुकी है। वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। रिथी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम दिखती हैं। वह बेहद खूबसूरत है।
31 दिसंबर 2020 को मनोज को अपनी दूसरी पत्नी से एक बेटी हुआ है। कुछ दिनों पहले उनका नामकरण भी हो गया। रिथी तिवारी ने खुद अपनी छोटी बहन का नामकरण किया है जो सान्विका तिवारी है।
मनोज तिवारी की कुल संपत्ति कितनी है?
मनोज के पास कितना पैसा है? बेशक इस सवाल का जवाब आपको लेख में मिलेगा। 2021 में मनोज की कुल संपत्ति 3.5 मिलियन डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में ₹25 करोड़ होती है। उनकी मासिक सैलरी ₹20 लाख है जबकि साल में दो करोड़ रुपए कमा लेते हैं। अपार पैसा होने के साथ-साथ वे एक मजे हुए राजनेता हैं जो फिलहाल बीजेपी के सदस्य हैं।
उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी और लग्जरी डिजाइनर हाउस है, जो बिहार और दिल्ली में स्थित है।

बिहार में मनोज तिवारी का घर कहां है?
बिहार के एक छोटे से गांव अटरवलिया में उनका घर है। उनका यह घर कुछ खास बड़ा नहीं है जो दो मंजिला पक्के का घर है। उनके घर के प्रवेश में आपको दो दरवाजे दिखेंगे। पहले गेट पर बड़ी सी लोहे की ग्रिल लगी है जिसके सामने एक ट्रैक्टर रखा रहता है। वहीं दूसरी तरफ यानी पीछे की ओर एक छोटा सा दरवाजा है जिसके छज्जे के ऊपर ओम लिखा है।
उनके घर के मेन एंट्रेंस के आगे वाली जमीन पर एक मूर्ति है। जानकर यकीन नहीं होगा कि वह मूर्ति सचिन तेंदुलकर की है। वहीं आसपास की जमीन पर सब्जियां लगाई जाती है। जांच-पड़ताल के बाद यह पता लगा कि मनोज तिवारी सबसे मिल जुल कर रहते हैं। उन्होंने कभी अपने गांव के लोगों, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को अपने घर आने पर पाबंदी नहीं लगाई है।