मानव कौल (Manav Kaul) एक जानेमाने भारतीय थिएटर निर्देशक , नाटककार , लेखक , अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। फिल्म तुम्हारी सुलु जो 2017 में आई थी इनकी इस फ़िल्म में कमाल की भूमिका के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया।
उम्र और प्रारंभिक जीवन | Manav Kaul Bio Wiki Hindi
इनका जन्म 19 दिसंबर 1976 को बारामूला, कश्मीर में हुआ था। अभी ये मात्र 46 साल के हैं। इनका राशिचिंह धनु है। इनके परिवार में माता-पिता और एक भाई मानस गोयल है। इनके कोई बहन नही है। इनके न अभी तक कोई अफ़ेयर की जानकारी नही है और सभी तक इन्होंने विवाह भी नही किया है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, कश्मीर से हुई और आगे की शिक्षा कहाँ तक कि और कहाँ से की इसकी कोई जानकारी नही है। इन्हें पढ़ने और यात्रा करने का शौक़ है। खाने में इन्हें कचौड़ी बेहद पसंद है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इनके पसंदीदा कलाकार हैं।लद्दाख और थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगह घूमना इन्हें बेहद पसंद है।
Also Read: इन स्टार किड्स के बॉलीवुड डेब्यु का इंतजार कर रहा है पूरा हिंदुस्तान
लंबाई और बॉडी मेजरमेंट्स
इनकी शारिरिक बनावट की बात करें तो इनकी हाइट 5 फीट 4 इंच और 173 सेंटीमीटर यानी 1.73 मीटर है। वेट 75 किग्रा और 165 पाउंड है। बॉडी मेजरमेंट्स औ की बात करें तो इनका चेस्ट 40 इंच, कमर 32 इंच और बाइसेप्स 13 इंच है। दिखने में दुबले-पतले पर काफी फिट हैं। इनके बालो का रंग काला और आँखों का रंग गहरा भूरा है जो इनके लुक को औऱ ज्यादा अट्रेक्टिव बनाता है।

फिल्मी करियर
इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म डेब्यू जजंताराम ममंतराम से की थी ये फ़िल्म 2003 में आई थी और इस फ़िल्म में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। मानव कौल की फिल्मों की बात करें तो इन्होंने 2003 से 2021 कई फिल्में की जिनमे से कुछ फ़िल्म हैं-डायबबुक (2021), साइना (2021), मैडम चीफ मिनिस्टर (2021), 12 ‘ओ’ क्लॉक (2021), थप्पड़ (2020), बदला (2019), तुम्हारी सुलु (2017), ए स्कैंडल (2016), जय गंगाजल (2016) आदि।
मानव अपने परिवार के साथ कश्मीर में रहते थे लेकिन 90 के दशक में हुए दंगों के दौरान ये मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में शिफ्ट हो गए। शिफ्ट होने के बाद इनकी खराब वित्तीय स्थिति के कारण इन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा।
इनके माता-पिता ने चाय की दुकान या पान की दुकान खोलने के लिये कहा था। ये अपने मुश्किल समय में बचपन के दोस्तों के साथ भक्तों द्वारा फेंके गए पैसे की तलाश में नर्मदा नदी में डुबकी लगाते थे। वहाँ एक कोच ने इन्हें देखा और इनके तैराकी कोशल की प्रशंसा की और इनके मार्गदर्शन से इन्हें भोपाल में 2 साल के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए चुना गया। जहाँ इन्होंने थिएटर नाटकों में रुचि विकसित की फिर बाद में वे मुंबई चले गए और मंच निर्देशन, नाटक लेखन और अभिनय किया।
2006 में इन्होंने अपने नाटक पीले स्कूटर वाला आदमी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट पुरस्कार के लिए मेटा पुरस्कार जीता। इन्होंने 2012 में अपनी पहली फिल्म हंसा का निर्देशन किया। जिसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑडियंस वोट और सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स का पुरस्कार भी मिला।
2013 में इन्हें फिल्म काई पो चे में सफल भूमिका मिली जहां इन्होंने एक राजनेता की भूमिका निभाई और काफी फेमस हुए।
कुल संपत्ति
इनकी कमाई की बात करें तो ये लगभग 1 से 5 मिलियन और नेट वर्थ $30 मिलियन है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग 21 करोड़ रुपए है।