टीवी इंडस्ट्री में अक्सर हम लव अफेयर्स, धोखा, ब्रेकअप और लड़ाई झगड़े की तमाम खबरें सुनते रहते हैं। इनमें से बहुत ही कम सेलेब्स होते हैं जो लव अफेयर के बाद शादी के बंधन में बंध जाते हैं और कुछ कपल ऐसे होते हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिलता है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां धोखा मिलने के बाद डिप्रेशन का शिकार होती है, तो कुछ खुद को और ज्यादा उभार कर, खुद में बेहतरीन ट्रांसलेशन कर अपने करियर की और आगे बढ़ जाती है। आज हम इस लिस्ट में आपको उन अभिनेत्रियों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें प्यार में धोखा मिला। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर…

जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी तो आप सभी जानते ही हैं। जेनिफर करण की दूसरी पत्नी थी जी हां करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से तलाक के बाद जेनिफर विंगेट से शादी की थी। फैंस करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की जोड़ी को खूब पसंद भी करते थे, पर यह दोनों भी अलग हो गए।करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड की हसीना बिपाशा बसु से 2016 में शादी कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट को धोखा दिया था, जिस कारण यह दोनों खूबसूरत कपल अलग हुई थे।
प्रत्यूषा बनर्जी
इस लिस्ट में कलर्स टीवी फ्रेम आनंदी यानी प्रत्यूषा बनर्जी भी शामिल है। प्रत्यूषा बनर्जी ने सीरियल ‘बालिका वधू’ से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। इसके बाद वे छोटे पर्दे की कई शो में नजर आई जैसे ‘सिमर का ससुराल’ प्रत्यूषा बनर्जी का अफेयर राहुल राज से था दोनों के बीच रिश्ते को लेकर काफी टकराव भी होता था। झगड़ा एक दिन इतना बढ़ गया कि टीवी की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यूषा, राहुल राज से मिले धोखे को सहन ना कर सकी जिस कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया।
रुबीना दिलाइक
छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा छोटी बहू रुबीना दलाई और अविनाश सचदेव के रिश्ते के बारे में आप लोग शायद ही जानते होंगे। ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ से इन दोनों लीड जोड़ी की लव स्टोरी शुरू हुई। पर यह स्टोरी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी इस कपल ने साल 2013 में अलग हो गए। अविनाश ने जहां इस ब्रेकअप के पीछे का कारण रुबीना संग ताल-मेल ना बैठने को बताया वही रुबीना ने अविनाश पर धोखा देने का आरोप लगाया। पर आज रुबीना, अभिनव शुक्ला से शादी कर खुश है और इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद कर भी करते हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हुए सेलेब्स कब एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं उन्हें खुद भी पता नहीं चलता। ऐसा ही हुआ ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ की स्टार कास्ट दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के साथ। यह दोनों टीवी के टॉप कलाकार है, इन दोनों ने एक साथ ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ शो किया है। इस शो के दौरान ही यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े इन दोनों का रिश्ता 8 साल तक चला। मगर यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद दिव्यांग ने विवेक के साथ शादी कर ली और आज दोनों एक साथ काफी खुश है।

गौहर खान
गौहर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती है। वह न केवल छोटे पर्दे बल्कि बड़े पर्दे में कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। गौहर फिल्म में आइटम सोंग्स के लिए जानी जाती है। गौहर और कुशाल टंडन की लव अफेयर के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, इन दोनों के लव अफेयर ‘बिग बॉस’ के घर से शुरू हुआ था, लेकिन शो खत्म होने के बाद ही इन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के ब्रेकअप का कारण था शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव। कुशाल टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया कि गौहर उन पर शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी।