एटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी जल्दी टूटते भी है। छोटे पर्दे में कई ऐसे सेलेब्स है जिनके रिश्ते कई शादी के कुछ ही सालों में टूट गए। यह सेलेब्स कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बनते हैं, पर आगे जाकर जब उन्हें लगता है कि वे अब एक साथ नहीं रह सकते तो वे अपने रिश्ते को तोड़ने की घोषणा कर देते हैं। आजकल एटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्ते तोड़ने की घटना आम बात हो गई है। आज हम आपको इस लिस्ट में छोटे पर्दे के कुछ ऐसे ही सितारों से मिलाने वाले हैं, जिनका शादी के कुछ ही समय बाद तलाक हो गया…

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री है। ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में साधना के रोल से सारा घर-घर में अपनी अलग जगह बनाई। उसके बाद सारा अली खान कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में नजर आई। इसी शो के दौरान उन्हें अली मर्चेंट से प्यार हुआ और उन दोनों ने शो में ही शादी कर ली। पर यह शादी ज्यादा देर टिक नहीं पाई शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

पुलकित सम्राट और श्वेता

एटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ साल 2014 में शादी की थी। पर इन दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाए और शादी के 11 महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इन दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी नहीं मनाई और उससे पहले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए।

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

मंदाना करीमी कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी है। इन्होंने साल 2017 में मशहूर बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही रिश्ते में खटास पैदा हो गई और इन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया, इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

छोटे पर्दे की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी तो आप सभी जानते ही हैं। जेनिफर करण की दूसरी पत्नी थी जी हां करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से तलाक के बाद जेनिफर विंगेट से शादी की थी। फैंस करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की जोड़ी को खूब पसंद भी करते थे, पर यह दोनों भी शादी के 2 साल बाद हो गए। तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड की हसीना बिपाशा बसु से 2016 में शादी कर ली।

चाहत खन्ना और भरत नरसिंघानी

चाहत खन्ना टीवी जगत की जानी-मानी हस्ती है। इन्होंने सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से अपनी अलग पहचान बनाई। इस एक्ट्रेस ने साल 2006 में इंडिया के मशहूर बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों की रिश्ते में खटास पैदा हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया, जिसके बाद इन दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

Leave a comment

Leave a Reply