प्रज्ञा उर्फ श्रीति झा को लोकप्रिय टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से लोकप्रियता मिली है। इस टीवी सीरियल में उन्होंने प्रज्ञा अभिषेक मेहरा का किरदार किया था। फिलहाल वह भाग्य लक्ष्मी नामक टीवी सीरियल में नजर आ रही हैं, जिसे ज़ी टीवी में देखा जा सकता है। चलिए श्रीति झा की उम्र, लंबाई, बॉयफ्रेंड, पति, बच्चे और जीवनी के बारे में जानते हैं।
Sriti Jha एक बेहद लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री व मॉडल हैं, इन्होंने कई पॉपुलर शो जैसे शो जिया जले, दिल से दी दुआ … सौभाग्यवती भव, बालिका वधु, ज्योति और कुमकुम भाग्य में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा ये लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य मे लीड रोल प्रज्ञा अरोरा के किरदार को इतना बखूबी निभाया की इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडियन टेली अवार्ड भी मिला।

श्रीति झा की उम्र और प्रारंभिक जीवन
श्रीति का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। हालांकि जन्म के बाद उनका परिवार कोलकाता चला गया। कुछ वर्षों तक कोलकाता में रहने के बाद ये अपने परिवार के साथ नेपाल चली गयी और फिर कुछ वर्षों बाद ये भारत की राजधानी दिल्ली में आकर बस गयी।
दिल्ली में ही इन्होंने लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और आगे की पढ़ाई इन्होने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, से पूरी की। इन्होने अंग्रेजी से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है।
श्रीति झा का स्ट्रगल और टीवी करियर
झा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आये डिज्नी इंडिया शो धूम मचाओ धूम से की। इस शो में वो मालिनी शर्मा की भूमिका में नज़र आई। इसके बाद वो टीवी शो जिया जले में नज़र आई।
इसके बाद झा साल 2009 में टीवी चैनल स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक शौर्य का हिस्सा रही और फिर ये इसी चैनल के सीरियल सुहानी में मुख्य भूमिका सुहानी के किरदार में दिखाई दी। इसके अलावा ये डांस शो नचले वे में सिरकत कर चुकी हैं।
इसके अलावा यह टीवी शो ज्योति, दिल से दी दुआ, बालिका वधू में गंगा का और सौभाग्यवती भव में लीड रोल निभा चुकी है। इसके बाद ये साल 2014 में आये टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में लीड रोल में नज़र आई। इस शो इन्हें खूब लोकप्रियता मिली और साथ ही इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडियन टेलली अवार्ड भी दिया गया।
लंबाई, वजन और फिगर साइज
बात अगर इनके फिजिकल अपीयरेंस की हो तो आपको बता दें कि इनकी हाइट 5 फ़ीट 5 इंच और इनका वेट 53 किग्रा है।इनकी शारिरिक माप 34-25-36 है। इनकी आँखों का कलर काला और बालों का कलर भी काला हैं।
धर्म हिंदू में जन्मी श्रीति अभी अविवाहित है लेकिन हर्षद चोपड़ा और कुणाल करण कपूर के साथ ये डेट कर चुकी है। बात इनके पसंदीदा खाने की हो तो इन्हें आलू गोबी, समोसा और दाल चवाल बहुत पसंद है।
श्रीति झा के बारे में कुछ अनसुनी बातें
- इनके पसंदीदा अभिनेता जॉनी डेप और ऋतिक रोशन है। वहीं इनकी पसंदीदा अभिनेत्री वहीदा रहमान और मेरिल स्ट्रीप है।
- इनकी पसंदीदा फिल्म प्यासा, कागज़ के फूल, जाने भी दो यारों, चुपके चुपके और अंदाज़ अपना अपना हैं।
- इनका पसंदीदा रंग सफेद, लाल, काला और नीला है।
- इन्हें कॉमेडियन चार्ली चैपलिन चार्ली चैपलिन बहुत पसंद है।
- इनके अलावा इनकी पसंदीदा जगह पांडिचेरी हैं।